SC में भीड़ लेकर पहुंचे राहुल गांधी, गौरव भाटिया ने दायर की याचिका; क्या बोले CJI सूर्यकांत

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सुप्रीम कोर्ट परिसर में राहुल गांधी समेत INDIA गठबंधन के नेताओं के पहुंचने के बाद भीड़ जुटने के मामले में याचिका दाखिल हुई है। वरिष्ठ वकीलों ने CJI सूर्यकांत से तत्काल सुनवाई की मांग की। मुख्य न्यायाधीश ने गुरुवार को सुनवाई के लिए सहमति दी।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी SIR और चुनाव में कथित गड़बड़ियों के खिलाफ याचिका दायर करने के लिए बस से सुप्रीम कोर्ट गए थे।

राहुल गांधी के नेतृत्व में INDIA गठबंधन के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर बवाल मचा हुआ है। इसको लेकर शीर्ष अदालत में याचिका दायर की गई है जिसे सुनवाई के लिए लिस्ट किया जा सकता है। दरअसल विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के नेताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट की तरफ मार्च निकाला और एक याचिका भी दायर की, जिसमें विशेष पुनरीक्षण (SIR) और चुनाव प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों को लेकर शीर्ष अदालत के दखल की मांग की गई है।

अब सुप्रीम कोर्ट परिसर में सोमवार रात बड़ी संख्या में लोगों के जुटने के मामले में याचिकाएं दाखिल की गई हैं। भाजपा प्रवक्ता व वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया और महेश जेठमलानी ने तत्काल सुनवाई के लिए भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) के समक्ष याचिकाओं का उल्लेख किया। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने गुरुवार को मामले को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमति जताई है।

एसआईआर के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे थे विपक्षी नेता

लाइव लॉ की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार दोपहर राहुल गांधी और विपक्ष के अन्य नेताओं ने निर्वाचन आयोग की एसआईआर प्रक्रिया के विरोध में सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकाला था। इस दौरान उन्होंने निर्वाचन आयोग के फैसलों को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दाखिल की थी।

रात करीब सात बजे सुप्रीम कोर्ट परिसर में जुटी भीड़

सोमवार शाम करीब सात बजे विपक्षी नेता और उनके समर्थक सुप्रीम कोर्ट परिसर में दाखिल हुए। इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और प्रियंका गांधी के अलावा कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार, समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव और राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के नेता तेजस्वी यादव भी मौजूद थे। इन नेताओं के साथ उनके समर्थकों के पहुंचने से सुप्रीम कोर्ट परिसर में बड़ी संख्या में लोग जुट गए। रिपोर्ट में परिसर के भीतर अफरा-तफरी जैसी स्थिति बनने का भी उल्लेख किया गया है।

वरिष्ठ वकीलों ने तत्काल सुनवाई की मांग की

सुप्रीम कोर्ट परिसर में भीड़ जुटने के मामले में वकीलों ने रिट याचिकाएं दाखिल की हैं। वरिष्ठ अधिवक्ता गौरव भाटिया और महेश जेठमलानी ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के सामने मामले को तत्काल सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने की मांग रखी। मुख्य न्यायाधीश ने इस मामले को गुरुवार को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध करने पर सहमति दे दी है।

याचिका में इन नेताओं का नाम

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) की नेता सुप्रिया सुले, शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता संजय राउत, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेता डी. राजा, माकपा महासचिव एम. ए. बेबी और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग के नेता ई. टी. मोहम्मद बशीर समेत विभिन्न विपक्षी दलों के नेता इस याचिका से संबद्ध हैं।

बीते मंगलवार से राष्ट्रीय राजधानी में निर्वाचन आयोग के मामले पर विरोध कर रहे 'इंडिया' गठबंधन के घटक दलों के प्रमुख नेताओं ने उच्चतम न्यायालय की तरफ मार्च किया, हालांकि पुलिस ने शीर्ष अदालत से कुछ दूर पहले भगवान दास रोड पर अवरोध लगाकर उन्हें रोक दिया। विपक्ष ने इस मार्च को 'चलो दिल्ली-लोकतंत्र के लिए मार्च' नाम दिया था।

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar

डिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे 'क्यों' और 'कैसे' को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव 'फैक्ट-चेकिंग' और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।


अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराहुल के SC मार्च पर बवाल, गौरव भाटिया ने दायर की याचिका; सुनवाई को तैयार CJI