पंजाब बनेगा खालिस्तान, केजरीवाल को ठोकेंगे; कोर्ट से स्कूलों तक को उड़ाने की धमकी
सोमवार सुबह करीब 8 बजे ई-मेल के जरिए जालंधर के डीपीएस स्कूल, मेयर वर्ल्ड स्कूल और एमजीएन स्कूल को निशाना बनाते हुए धमकी भरा संदेश भेजा गया। ई-मेल में लिखा गया कि अपने बच्चों को बचाओ। पंजाब अब खालिस्तान बनेगा।

चंडीगढ़ में पंजाब भाजपा मुख्यालय के बाहर ब्लास्ट के ठीक पांच दिन बाद आज सोमवार को चंडीगढ़ और जालंधर के स्कूलों व सरकारी इमारतों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। साथ ही चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी गांधी भवन में रात 9:11 बजे ग्रेनेड हमला होने की बात कही गई है। यह धमकी ईमेल से जरिए आई। इसके बाद प्रशासन और पुलिस हरकत में आई और सभी जगह सर्च ऑपरेशन चलाया गया। खास बात है कि धमकियों के साथ खालिस्तान संबंधी मैसेज भी लिखे गए हैं।
कोर्ट में कामकाज थमा
स्कूलों में बम स्क्वॉयड और डॉग स्क्वॉयड के साथ तलाशी ली जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ईमेल के स्रोत का पता लगाया जा रहा है और साइबर सेल भी जांच कर रहा है। वहीं, फिरोजपुर कोर्ट काम्प्लेक्स को एक फिर बम से उठाने की धमकी मिली है। दोपहर दो बजे तक कामकाज बंद कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कोर्ट खाली करवाई और छानबीन शुरू कर दी है।
कहीं से भी प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई, लेकिन एहतियात के तौर पर पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई है। चंडीगढ़ थाना सेक्टर-34 के एसएचओ सतिंदर ने कहा कि चेंकिंग करवा ली है। किसी तरह की कोई चीज नहीं मिली है।
अपने बच्चे बचाओ, धमाका होगा
सोमवार सुबह करीब 8 बजे ई-मेल के जरिए जालंधर के डीपीएस स्कूल, मेयर वर्ल्ड स्कूल और एमजीएन स्कूल को निशाना बनाते हुए धमकी भरा संदेश भेजा गया। ई-मेल में लिखा गया कि अपने बच्चों को बचाओ। पंजाब अब खालिस्तान बनेगा। बम और ग्रेनेड से हमला होगा, स्कूलों में 1.11 बजे और 2.11 बजे मेयर ऑफिस में बम फटेगा।
वहीं, चंडीगढ़ में सेक्टर-41, सेक्टर-32, सेक्टर-47 और सेक्टर-45 स्थित स्कूलों को यह धमकी भरी ईमेल मिली। इस में लिखा गया है कि चंडीगढ़ बनेगा खालिस्तान। देह सिवा बर मोहे शुरू करो और जन-गण-मन बंद करो। स्कूलों में 1:11 बजे बम धमका होगा। मेयर ऑफिस में 2:11 बजे धमाका और सेक्रेटेरिएट में दोपहर 3:11 बजे धमाका होगा। ईमेल पर भेजने वाले ने खालिस्तान नेशनल आर्मी का पता लिखा है।
पंजाब-हरियाणा के सीएम, डीजीपी और केजरीवाल को उड़ाने की धमकी
ईमेल में पंजाब के सीएम भगवंत मान, डीजीपी गौरव यादव, हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इसके अलावा फिरोजपुर में कोर्ट कांप्लेक्स और अमृतसर में डॉ. भीमराव अंबेडकर के स्टेच्यू को भी खत्म करने की धमकी है। बम या ग्रेनेड हमले में सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल को भी ठोकेंगे। अमृतसर में डॉ. अंबेडकर के स्टेच्यू को 14 अप्रैल को बम धमाके से खत्म करेंगे।
ईमेल में लिखा है कि खालिस्तान वाले बच्चों के खिलाफ नहीं, हिंदुस्तान मोदी सरकार को तबाह करेंगे। खालिस्तान वोटों से या बम से। चंडीगढ़ वालो, यहां बम धमाके-ग्रेनेड हमले चलते रहेंगे, यूनिवर्सिटी गांधी भवन में आज रात 9:11 बजे ग्रेनेड हमला होगा।
रिपोर्ट- मोनी देवी
लेखक के बारे में
Nisarg Dixitनिसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
और पढ़ें

