Hindi NewsIndia NewsPunjab Police arrests four members of Lawrence Bishnoi gang following an encounter in Dera Bassi.
दिल्ली के बाद पंजाब को दहलाने की थी साजिश, मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 धराए

दिल्ली के बाद पंजाब को दहलाने की थी साजिश, मुठभेड़ के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 धराए

संक्षेप:

पुलिस महानिदेशक यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि चारों अपने आका गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के निर्देश पर काम कर रहे थे और चंडीगढ़ ट्राइसिटी क्षेत्र और पटियाला क्षेत्र में लक्षित हमलों की साजिश रच रहे थे।

Nov 27, 2025 05:16 am ISTJagriti Kumari भाषा, चंडीगढ़
share Share
Follow Us on

पुलिस ने बुधवार को पंजाब में बड़ी साजिश का पर्दाफाश किया है। जानकारी के मुताबिक राज्य के साहिबजादा अजीत सिंह नगर (एसएएस नगर) में मुठभेड़ के बाद चार गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपी लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़े हैं और गैंगस्टर ने इन्हें चंडीगढ़ ट्राइसिटी क्षेत्र और पटियाला में लक्षित हमले करने का काम सौंपा था। पुलिस ने बताया कि उनके पास से सात .32 कैलिबर की पिस्तौल और 70 कारतूस बरामद की गई है। गिरफ्तार लोगों की पहचान हरविंदर सिंह उर्फ ​​भोला उर्फ ​​हनी, लखविंदर सिंह, मोहम्मद समीर और रोहित शर्मा के रूप में हुई है। सभी पटियाला के राजपुरा के निवासी हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पंजाब पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि चारों अपने विदेशी आका गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के निर्देश पर काम कर रहे थे और चंडीगढ़ और पटियाला में लक्षित हमलों की साजिश रच रहे थे। उन्होंने बताया कि आरोपियों को पंजाब पुलिस की गैंगस्टर रोधी टास्क फोर्स और एसएएस नगर पुलिस ने एसएएस नगर जिले में डेरा बस्सी-अंबाला हाइवे पर हुई मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।

संदिग्धों ने की गोलीबारी

वहीं गैंगस्टर रोधी टास्क फोर्स के एडीजीपी प्रमोद बान ने बताया कि विशेष खुफिया सूचना के आधार पर डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड़ के नेतृत्व में संयुक्त टीमों ने डेरा बस्सी-अंबाला राजमार्ग पर स्थित एक घर पर छापा मारा था। उन्होंने बताया कि जब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो संदिग्धों ने गोलीबारी शुरू कर दी, जिसमें हेड कांस्टेबल गगनदीप सिंह और कांस्टेबल गुलाब सिंह की बुलेटप्रूफ जैकेट पर गोलियां लगीं। जवाबी कार्रवाई में हरविंदर सिंह और मोहम्मद समीर घायल हो गए, जिसके बाद चारों आरोपियों को काबू कर लिया गया।

ये भी पढ़ें:लॉरेंस बिश्नोई गैंग के सहयोगी को 8 दिन की हिरासत,कोर्ट ने इसलिए मानी NIA की मांग
ये भी पढ़ें:गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई खोलेगा हर राज, 11 दिनों की NIA रिमांड पर अनमोल

चारों आरोपी कुख्यात आपराधी

घटनास्थल का दौरा करने वाले एसएएस नगर के एसएसपी हरमनदीप हंस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों आरोपी कुख्यात आपराधी हैं। उन्होंने कहा कि जांच जारी रहने पर और गिरफ्तारियां और बरामदगी की संभावना है। डेरा बस्सी थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एक प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) ने कहा कि मामले की जांच अभी जारी है।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।