केंद्र के चंडीगढ़ प्रस्ताव का BJP में विरोध, कर्नाटक सीएम पद की रेस में नई एंट्री; टॉप-5 न्यूज
केंद्र सरकार द्वारा चंडीगढ़ प्रशासन के ऊपर लाए जा रहे बिल को लेकर पंजाब भाजपा में चर्चा शुरू हो गई है। राज्य भाजपा इकाई के अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने कहा है कि वह इस मामले पर गृहमंत्री अमित शाह से चर्चा करेंगे।
चंडीगढ़ प्रशासन को बदलने को लेकर केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तावित विधेयक को लेकर पंजाब बीजेपी अध्यक्ष सुनील जाखड़ का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि वह इस मुद्दे पर गृहमंत्री अमित शाह से बात करेंगे। हम पंजाब की भावनाओं को किनारे नहीं कर सकते। वहीं, दूसरी ओर कर्नाटक में मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर मची खींचतान में एक और नाम शामिल हो गया है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और उप मुख्यमंत्री डी के शिवकुमार के बाद अब राज्य के गृहमंत्री परमेश्वर ने एंट्री मारी है।
लाइव हिन्दुस्तान के साथ पढ़िए देश-दुनिया की पांच बड़ी खबरें…
पंजाब की भावना को... चंडीगढ़ पर केंद्र के प्रस्ताव पर पंजाब BJP प्रमुख जाखड़
केंद्र सरकार द्वारा चंडीगढ़ पर लाए जाने वाले प्रस्ताव को लेकर पंजाब भाजपा चीफ ने सुनील जाखड़ ने अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि वह इस प्रस्ताव को लेकर केंद्रीय गृहमंत्री से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह चाहते हैं कि इस बिल से जुड़े फैसलों को वापस लिया जाए।सुनील जाखड़ ने कहा, "चंडीगढ़ की प्रशासनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए हम पंजाब की भावनाओं को नजरअंदाज नहीं कर सकते। चंडीगढ़ केवल एक भौगोलिक हिस्सा नहीं है, पंजाब की भावनाएँ इससे जुड़ी हैं। इसमें किसी तरह की अस्पष्टता नहीं होनी चाहिए।” पढ़ें पूरी खबर…
मैं भी CM की रेस में...कर्नाटक में DK-सिद्धा की खींचतान के बीच किसने मारी एंट्री
कर्नाटक में सीएम की कुर्सी के लिए खींचतान बढ़ती जा रही है। अभी तक खबरें थीं कि डीके शिवकुमार सिद्धारमैया को हटाकर मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। वहीं, अब सीएम की रेस में एक और चेहरे ने एंट्री मार दी है। कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने रविवार को संकेत दिया कि राज्य में नेतृत्व परिवर्तन होने की स्थिति में और दलित मुख्यमंत्री की मांग के बीच वह भी मुख्यमंत्री बनने की दौड़ में शामिल हैं। पढ़ें पूरी खबर…
थोपा गया जुल्म है SIR, देशभर में अफरा-तफरी मचा रखी है; EC पर भड़के राहुल गांधी
देशभर के विभिन्न राज्यों में जारी एसआईआर प्रक्रिया के बीच हो रहीं बीएलओ की मौतों को लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि एसआईआर के नाम पर देशभर में अफरा-तफरी मचा रखी है। इसका नतीजा? तीन हफ्तों में 16 बीएलओ की जान चली गई। हार्ट अटैक, तनाव, आत्महत्या, एसआईआर कोई सुधार नहीं, थोपा गया जुल्म है। पढ़ें पूरी खबर..
आपके पास वोट मेरे पास फंड वाली चेतावनी पर अजित पवार की सफाई, बोले- यह कोई धमकी…
महाराष्ट्र के मालेगांव में मतदाताओं को फंड वाली चेतावनी देकर उप मुख्यमंत्री अजित पवार ने विवाद खड़ा हो गया है। विपक्षी दलों के हमलावर रवैये के बीच रविवार को डिप्टी सीएम ने अपनी उस टिप्पणी को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका बयान कोई धमकी नहीं था। बात साफ करते हुए पवार ने कहा कि उनका मकसद केवल और केवल क्षेत्र के विकास से था। पढ़ें पूरी खबर…
पाकिस्तान फिर शर्मसार, राफेल गिराने के दावे की फ्रेंच नेवी ने खोली पोल; क्या कहा
पाकिस्तान को ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल गिराने के दावे पर फिर शर्मिंदगी उठानी पड़ी है। इस बार फ्रांसीसी नेवी ने पाकिस्तानी मीडिया के दावे को सिरे से नकार दिया है। फ्रेंच नेवी ने रविवार को इस बारे में बयान भी जारी किया। इसमें कहा गया है कि पाकिस्तानी मीडिया का यह दावा कि फ्रेंच कमांडर ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान राफेल जेट्स गिरने की बात कही है, पूरी तरह गलत है। फ्रेंच नेवी ने इन रिपोर्ट्स को पूरी तरह से गलत बताया है। पढ़ें पूरी खबर…





