पहले ही खो चुके थे एक बेटा, पुणे में पहाड़ी से कूदने वाले परिवार में विवाद का नया ऐंगल आया सामने

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पुणे में पहाड़ी से कूदकर जान देने वाले परिवार में विवाद का एक नया ऐंगल भी सामने आया है। कुनाल की मां संगीता वीडियो बनाती थीं और उन्होंने वैवाहिक जीवन में तीसरे के दखल की बात कही थी। 

Pune Suicide
पुणे में खुदकुशी करने वाले परिवार के विवाद में नया ऐंगल

आईफोन की ईएमआई के विवाद में महाराष्ट्र के संभाजी नगर में पहाड़ी से गिरकर पूरा परिवार खत्म हो गया। घटना का वीडियो जिसने भी देखा, उसकी रूह कांप गई। एक वीडियो में देखा जा सकता है कि 19 साल के कुनाल चांदगुडे की मां सिर जमीन में रखकर उससे मिन्नतें कर रही हैं कि वह खाई के पास से हट जाए लेकिन वह किसी की भी बात सुनने को तैयार नहीं है। अंत में पिता ने हिम्मत जुटाई और उसे झटके से खींचने की कोशिश की लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। बाप-बेटे दोनों खड़िया पहाड़ी की गहरी खाईं में जा गिरे। पीछे से कुनाल की मां संगीता ने भी छलांग लगा दी और सबके देखते-देखते पूरा परिवार खत्म हो गया।

विवाद का नया ऐंगल आया सामने

रिपोर्ट्स के मुताबिक संगीता सोशल मीडिया पर वीडियो भी बनाती थीं। उनके एक वीडियो में उन्होंने पारिवारिक विवाद का जिक्र किया था। उन्होंने कहा था कि एक तीसरी महिला के दखल की वजह से परिवार में विवाद पैदा हो रहा था। उन्होंने अपने पति मुरलीधर चांदगुडे और महिला से विवाहेतर संबंधों की बात कही थी। इस वजह से परिवार में तनाव बढ़ने का जिक्र उन्होंने वीडियो में किया था। हालांकि यह नहीं पता है कि इस विवाद को हाल की घटना से कोई लेना-देना है या नहीं। ये सारी बातें जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकती हैं।

एक बेटे की हो गई थी मौत

संगीत ने बाद में यह भी कहा था कि कुछ लोग उनके पति को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने वैवाहिक जीवन की दिक्कतों के बारे में बात की थी। इसके अलावा उन्होंने कहा कि आठ साल पहले उनके एक बेटे की मौत हो गई थी। इसके बाद पूरा परिवार सदमे में था। उस घटना के बाद परिवार में तनाव कम ही नहीं हुआ। आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर विवाद भीहोता रहता था।

पूरा मामला

जानकारी के अनुसार 19 साल का कुनाल अपने पिता मुरलीधर से आईफोन ना दिलवाने को लेकर नाराज रहता था। उसने ईएमआई पर आइफोन खरीदा तो किश्त भरने को लेकर विवाद होने लगा। मुरलीधर ड्राइवर थे। शुक्रवार की सुबह कुनाल खुदकुशी करने पहाड़ी पर पहुंच गया। इसके बाद मां-बाप, आसपास के लोग और पुलिस उसे पहुंचाने पहंची। पहाड़ी के नीचे जाल भी लगाया गया लेकिन वह जगह बदल देता था। पिता ने हिम्मत करके उसे पकड़ने की कोशिश की तो संतुलन बिगड़ा और दोनों नीचे गिर गए। इसके बाद संगीता ने भी खाई में छलांग मार दी।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपहले ही खो चुके थे एक बेटा, पहाड़ी से कूदने वाले परिवार में विवाद का नया ऐंगल