Hindi NewsIndia NewsProblem Increased for China Bangladesh Indian Navy Base Building in Bengal Haldia
चीन-बांग्लादेश की आई शामत, बंगाल के हल्दिया में नेवी बेस बना रहा भारत; बढ़ेगी ताकत

चीन-बांग्लादेश की आई शामत, बंगाल के हल्दिया में नेवी बेस बना रहा भारत; बढ़ेगी ताकत

संक्षेप:

बेस पर इंडियन नेवी बड़े अधिकारियों की भी तैनाती करेगी। हालांकि, यह अन्य के मुकाबले छोटा होगा और सिर्फ 100 अधिकारी व नाविक ही तैनात होंगे, लेकिन इसपर सभी सुविधाएं मॉडर्न होंगी।

Jan 10, 2026 08:13 pm ISTMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

पिछले कुछ सालों में भारत के अपने पड़ोसियों के साथ संबंधों में गिरावट आई है। पाकिस्तान के साथ तो तनाव दशकों पुराना है, चीन और बांग्लादेश जैसे देशों से भी संबंध खराब होते चले गए हैं। ऐसे में किसी भी खराब स्थिति से निपटने के लिए भारतीय सेना और नौसेना पूरी तरह से तैयार रहती है। इंडियन नेवी बंगाल के हल्दिया में बंगाल की खाड़ी में एक नया बेस बनाने जा रही है, जिससे चीन और बांग्लादेश के लिए शामत आ गई है। नेवी बेस पर युद्धपोतों को तैनात किया जाएगा। बेस के जरिए भारत कभी भी चीन और बांग्लादेश की हरकतों को मुंहतोड़ जवाब दे सकेगा। इससे नेवी की ताकत में कई गुना इजाफा होने की संभावना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इंडिया टुडे ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि हल्दिया के डॉक कॉम्प्लेक्स का इस्तेमाल शुरुआती समय में नेवी बेस के तौर पर किया जाएगा। यहां पर फास्ट इंटरसेप्टर क्राफ्ट और 300 टन के न्यू वॉटर जेट फास्ट अटैक क्राफ्ट की तैनाती की जाएगी। यह समुद्र में तेज गति से चलने वाली आक्रमणकारी क्राफ्ट है, जो 40-45 समुद्री मील प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकते हैं। इससे अचानक समुद्र में दुश्मन देशों की गतिविधियों को रोकने के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा।

बेस पर इंडियन नेवी बड़े अधिकारियों की भी तैनाती करेगी। हालांकि, यह अन्य के मुकाबले छोटा होगा और सिर्फ 100 अधिकारी व नाविक ही तैनात होंगे, लेकिन इसपर सभी सुविधाएं मॉडर्न होंगी। यह पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता से लगभग 100 किलोमीटर की दूरी पर बनाया जाएगा। अभी इंडियन नेवी के देशभर में कई बेस मौजूद हैं। मुख्य बेस मुंबई, गोवा, कारवार, कोच्चि, चेन्नई, विशाखापत्तनम, कोलकाता और पोर्ट ब्लेयर में हैं।

ये भी पढ़ें:जमकर पीटा और फिर दे दिया जहर, बांग्लादेश में एक और हिंदू की हत्या
ये भी पढ़ें:सीएम योगी बोले- हिंदू एक नहीं हुए तो सर्वनाश, बांग्लादेश की स्थिति चेतावनी

भारत से खराब होते संबंधों के बीच चीन और बांग्लादेश करीब जा रहे हैं। चीन ने बांग्लादेश नेवी को दो पनडुब्बियां भी सौपी हैं और चटगांव के पास एक बेस भी बना रहा है। पहले इसका नाम बीएनएस शेख हसीना था, लेकिन अब इसे बदल दिया गया है। ऐसे में बंगाल के हल्दिया का यह नया बेस चीन और बांग्लादेश के खिलाफ भारत की समुद्री निगरानी, ​​तटीय सुरक्षा की क्षमताओं को और बढ़ाएगा।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन को डिजिटल मीडिया में आठ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। लगभग सभी प्रमुख अखबारों के संपादकीय पृष्ठ पर 200 से अधिक आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं। खाली समय में लॉन टेनिस खेलना पसंद है।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।