ट्रेनिंग पर निकले एयरक्राफ्ट की क्रैश लैंडिंग, बाल-बाल बची ट्रेनर और इंस्ट्रक्टर की जान

Feb 08, 2026 07:04 pm ISTDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, बेंगलुरु
share Share
Follow Us on

कर्नाटक के विजयपुरा जिले में एक प्राइवेट एयरक्राफ्ट की क्रैश लैंडिंग हुई। जानकारी के मुताबिक यह एयरक्राफ्ट ट्रेनिंग के लिए उड़ा था, तभी क्रैश हो गया। एयरक्राफ्ट एक खुले खेत में उतरा। इसमें सवार, ट्रेनर और इंस्ट्रक्टर बाल-बाल बच गए।

ट्रेनिंग पर निकले एयरक्राफ्ट की क्रैश लैंडिंग, बाल-बाल बची ट्रेनर और इंस्ट्रक्टर की जान

कर्नाटक के विजयपुरा जिले में एक प्राइवेट एयरक्राफ्ट की क्रैश लैंडिंग हुई। जानकारी के मुताबिक यह एयरक्राफ्ट ट्रेनिंग के लिए उड़ा था, तभी क्रैश हो गया। एयरक्राफ्ट एक खुले खेत में उतरा। इसमें सवार, ट्रेनर और इंस्ट्रक्टर बाल-बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक यह छोटा विमान, सेसना 172 था। अधिकारियों के मुताबिक विमान को बेलगावी एयरपोर्ट से करीब 100 किमी पूरब, बगलकोट के खेतों में फोर्स लैंडिंग करनी पड़ी।

भेजा गया अस्पताल
इस छोटे विमान में इंट्रक्टर और ट्रेनर सवार थे। लैंडिंग से ऐन पहले दोनों सफलतापूर्वक विमान से निकलने में कामयाब रहे थे। हालांकि दोनों को चोटें आई हैं और उन्हें तत्काल अस्पताल के लिए रवाना किया गया। बताया जाता है कि यह विमान कलबुर्गी से बेलागावी जा रहा था। विमान में रेडबर्ड एविएशन के सहायक उड़ान प्रशिक्षक (एएफआई) कैप्टन कुणाल मल्होत्रा ​​और प्रशिक्षु पायलट गौतम शंकर पीआर सवार थे। सूत्रों के अनुसार, मल्होत्रा और शंकर को चोटें आई हैं।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि टू-सीटर एयरक्राफ़्ट रेडबर्ड एविएशन कंपनी का था। हादसे के बाद एयरक्राफ्ट के टुकड़े-टुकड़े हो गए। एक नागरिक उड्डयन मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि रेडबर्ड फ्लाइंग ट्रेनिंग अकादमी लिमिटेड के सेसना 172 विमान, VT-EUC (MSN-17265717), ने बेलगावी हवाई अड्डे से 100 किमी पूर्व बागलकोट के पास एक खेत में फोर्स लैंडिंग की। सूचना है कि प्रशिक्षक और कैडेट दोनों सुरक्षित हैं।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।