Hindi NewsIndia NewsPreparations are underway for final assault on Naxalism Amit Shah is personally monitoring situation
नक्सलवाद पर अंतिम प्रहार की तैयारी, अमित शाह खुद कर रहे मॉनिटरिंग; फिर जाएंगे छत्तीसगढ़

नक्सलवाद पर अंतिम प्रहार की तैयारी, अमित शाह खुद कर रहे मॉनिटरिंग; फिर जाएंगे छत्तीसगढ़

संक्षेप:

अधिकारियों ने कहा कि जनवरी का महीना बहुत ही महत्वपूर्ण है। सुरक्षा बलों की रणनीति है कि जहां कहीं भी नक्सलियों की मौजूदगी के खुफिया इनपुट हैं, उनकी जल्द मैपिंग पूरी हो और उसके आधार पर एक्शन का काम इसी महीने में पूरा हो जाए।

Jan 09, 2026 07:04 am ISTHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

नक्सल प्रभावित इलाकों को पूरी तरह हिंसा मुक्त करने की दिशा में आखिरी चरण की मैपिंग चल रही है। प्रभावित क्षेत्रों में गांव-गांव सघन अभियान चलाकर सुनिश्चित किया जा रहा है कि कहीं भी नक्सली बचे न रह जाएं। हथियारों की मौजूदगी की भी गहन छानबीन की जा रही है। साथ ही जिन इलाको को नक्सल हिंसा से मुक्त किया जा चुका है, वहां आईईडी की भी पड़ताल की जा रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अधिकारियों ने कहा कि जनवरी का महीना बहुत ही महत्वपूर्ण है। सुरक्षा बलों की रणनीति है कि जहां कहीं भी नक्सलियों की मौजूदगी के खुफिया इनपुट हैं, उनकी जल्द मैपिंग पूरी हो और उसके आधार पर एक्शन का काम इसी महीने में पूरा हो जाए।

एक आला अधिकारी ने कहा, हम नक्सलमुक्त भारत के एकदम करीब हैं। सुरक्षा एजेंसी से जुड़े एक अधिकारी ने कहा, जीरो इंसिडेंट के लिए सभी संदिग्ध इलाकों को चिन्हित करना और वहां नक्सल मौजूदगी, हथियार, आईईडी और अन्य नक्सल ढांचे की मौजूदगी का पता लगाने को लेकर सघन पड़ताल जरूरी है। हर तरह से संतुष्ट होने के बाद बचे इलाकों को नक्सल मुक्त घोषित किया जाएगा।

नक्सलियों का नेटवर्क बिखरता नजर आ रहा

सुरक्षाबलों द्वारा हर ओर से कार्रवाई तेज होने पर नक्सली घटनाओं, आईईडी ब्लास्ट और आम नागरिकों की हत्या के मामलों में साफ तौर पर कमी आई है। लगातार सर्च ऑपरेशन, एरिया डॉमिनेशन और खुफिया इनपुट के आधार पर की जा रही कार्रवाई से नक्सलियों का नेटवर्क बिखरता नजर आ रहा है। कई इलाकों में नक्सली या तो गिरफ्तार किए जा रहे हैं या फिर सरेंडर कर रहे हैं।

केंद्र सरकार को हर सप्ताह भेजी जा रही रिपोर्ट

अधिकारी ने कहा, हर सप्ताह रिपोर्ट केंद्र सरकार को भेजी जा रही है। माना जा रहा है कि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह नक्सलियों के खिलाफ आखिरी चरण के अभियान की समीक्षा के लिए इसी महीने छत्तीसगढ़ जा सकते हैं। गौरतलब है कि वर्ष 2025 में अब तक 317 नक्सलियों को मार गिराया गया है। इसके साथ ही 862 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है और 1,973 ने आत्मसमर्पण किया है।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha
कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रैजुएट हिमांशु शेखर झा करीब 9 वर्षों से बतौर डिजिटल मीडिया पत्रकार अपनी सेवा दे रहे हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश के अलावा राष्ट्रीय राजनीति पर अच्छी पकड़ है। दिसंबर 2019 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। इससे पहले दैनिक भास्कर, न्यूज-18 और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में भी काम कर चुके हैं। हिमांशु बिहार के दरभंगा जिला के निवासी हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।