जेल में भी पोर्न, रेप केस में सजा काट रहे पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के फोन में क्या-क्या मिला

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बलात्कार के मामले में जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी से मोबाइल फोन बरामद हुआ था। अब इस फोन की फॉरेंसिक जांच में सामने आया है कि इसमें दर्जनों की संख्या में पोर्न वीडियो थे।

Rape Case
जेल में बंद प्रज्वल रेवन्ना के पास मिले फोन में पोर्न वीडियो

Prajwal Revanna: बलात्कार और ब्लेकमेल मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। जेल के निरीक्षण के दौरान उनके पास से फोन जब्त किया गया था। इसकी फॉरेंसिक जांच करने पर सामने आया है कि उस फोन में दर्जनों की संख्या में पोर्न वीडियोज मौजूद थे। पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा के पोते और केंद्रीय मंत्री एच डी कुमारस्वामी के भतीजे प्रज्वल बलात्कार के मामलों में दोषी ठहराए जाने के बाद उम्रकैद की सजा काट रहे हैं।

प्रज्वल रेवन्ना की कोठरी में मिला था फोन और पेन ड्राइव

पहले से ही अपने कारनामों और संसद सदस्य होने की वजह से हाइलाइट में मौजूद प्रज्वल का नाम उस वक्त सुर्खियों में आ गया था, जब 11 अगस्त को जेल की जांच के दौरान उनके पास मोबाइल फोन और पेनड्राइव मिला था। रिपोर्ट्स के मुताबिक वह जेल की अपनी कोठरी में इन डिवाइसेस का उपयोग करते हुए पकड़े गए थे। इसके बाद क्राइम ब्रांच के अधिकारियों ने फोन और पेन ड्राइव को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा था। इसमें पोर्न वीडियो और बेव सीरीज मिली हैं।

जेल में इलेक्ट्रोनिक डिवाइस के उपयोग की मनाही

रेवन्ना की कोठरी से मोबाइल फोन और पेन ड्राइव जैसी चीजें मिलने के बाद क्राइम ब्रांच अधिकारियों ने एक जेल अधिकारी को सस्पेंड कर दिया था, जबकि इस पूरे घटनाक्रम के जांच के आदेश दे दिए थे। गौरतलब है कि किसी भी जेल में पर्सनल सिम कार्ड, कम्युनिकेशन डिवाइस का उपयोग करना पूरी तरह से वर्जित है। हालांकि, कई बार ऐसे आरोप लगते रहते हैं कि जेल के अंदर कुछ रसूखदार अपराधियों को यह सुविधाएं मिल जाती हैं।

JDS के प्रज्वल रेवन्ना पर बलात्कार का आरोप, दोष सिद्ध

रसूखदार परिवार से संबंध रखने वाले प्रज्वल रेवन्ना उस वक्त सुर्खियों में आ गए थे, जब उनके खिलाफ एक 48 वर्षीय महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। रेवन्ना के फार्महाउस पर काम करने वाली महिला ने आरोप लगाया था कि प्रज्वल ने 2021 से कई बार उसका रेप किया। उसने यह भी आरोप लगाया कि उसने इस हरकत का वीडियो बनाया और धमकी दी कि अगर उसने किसी को बताया तो वह वीडियो जारी कर देगा।

इसके बाद से प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ और भी कई महिलाओं ने बलात्कार और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया था। उनकी कई वीडियो भी वायरल हुई थीं। मामला सामने आने पर पार्टी ने उन्हें दल से बाहर कर दिया था। बाद में कोर्ट केस के बाद उनके आरोप सिद्ध हो गए और उन्हें उम्र कैद की सजा दी गई।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजेल में भी पोर्न, रेप केस में सजा काट रहे प्रज्वल रेवन्ना के फोन में क्या मिला