जेल में भी अय्याशी! देवगौड़ा के पोते रेवन्ना की सेल से बरामद फोन में 90 पोर्न वीडियो क्लिप

लाइव हिन्दुस्तान, बेंगलुरु
Follow us on Google News
share

बेंगलुरु की जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा के पोते व पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना की सेल से बरामद मोबाइल फोन में 90 अश्लील वीडियो मिले हैं।

बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते और पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना एक बार फिर बड़े विवादों में घिर गए हैं। जेल में प्रज्जवल रेवन्ना की कोठरी से बरामद स्मार्टफोन में करीब 90 पॉर्न वीडियो मिले हैं। इस खुलासे के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है और ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में एक असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट को निलंबित कर दिया गया है। सेंट्रल क्राइम ब्रांच (CCB) ने मंगलवार को दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे के बीच जेल के हाई-प्रोफाइल कैदियों के बैरक की तलाशी ली। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर एमएल सुब्रमण्यम स्वामी की शिकायत के आधार पर दर्ज एफआईआर में कई अहम दावे किए गए हैं।

सिक्योरिटी सेक्शन 3 के कमरा नंबर 4 में प्रज्वल रेवन्ना और पॉक्सो मामले में आरोपी अंडरट्रायल कैदी प्रताप राय एक साथ बंद थे। तलाशी के दौरान सेल से एक हल्के नीले रंग का रेडमी स्मार्टफोन, सफेद चार्जर, एक काली सैनडिस्क पेन ड्राइव और एक नीली पॉकेट नोटबुक बरामद हुई। पूछताछ के दौरान रेवन्ना ने दावा किया कि सिर्फ नीली डायरी उनकी है, जबकि प्रताप राय ने मोबाइल, चार्जर और पेन ड्राइव को अपना बताया। हालांकि, रेवन्ना ने यह भी कबूला कि उसने रिश्तेदारों और वकील से बात करने के लिए प्रताप के फोन का इस्तेमाल किया था।

फोन में मिले 90 पॉर्न वीडियो और सीक्रेट ऐप्स

जांच अधिकारियों ने जब जब्त किए गए फोन को चेक किया तो उनके होश उड़ गए। स्मार्टफोन में 80 से 90 पॉर्न वीडियो डाउनलोड किए गए थे, जिनमें से ज्यादातर भारतीय अश्लील सामग्री थी। इसके अलावा महिलाओं के आपत्तिजनक कपड़ों वाली अखबार की कुछ कटिंग भी फोन में सेव मिलीं। फोन में फेसबुक, वॉट्सऐप, इंस्टाग्राम, नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो जैसे ऐप्स भी मौजूद थे। ये सभी ऐप्स पासवर्ड से प्रोटेक्टेड थे। पूछताछ में दोनों ही कैदियों ने पासवर्ड की जानकारी होने से साफ इनकार कर दिया। अब फोन और अन्य डिजिटल डिवाइस को फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ये वीडियो कब डाउनलोड किए गए थे और क्या इनका संबंध रेवन्ना के पुराने मामलों से है।

जेल अधिकारी पर गिरी गाज, नई एफआईआर दर्ज

हाई-सिक्योरिटी वाली परप्पना अग्रहारा जेल में वीआईपी ट्रीटमेंट और स्मार्टफोन पहुंचने से सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे हैं। जेल के महानिदेशक (DG) आलोक कुमार ने बताया कि असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट इरण्णा रंगापुर को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। साथ ही बेंगलुरु सेंट्रल जेल के अधीक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। सीसीबी की शिकायत पर परप्पना अग्रहारा पुलिस स्टेशन में प्रज्वल रेवन्ना और प्रताप राय के खिलाफ कर्नाटक जेल अधिनियम 2022 की धारा 42 और बीएनएस (BNS) की धारा 323 के तहत नई एफआईआर दर्ज की गई है।

अगस्त 2025 में हुई थी उम्रकैद

गौरतलब है कि प्रज्वल रेवन्ना को अगस्त 2025 में एक विशेष अदालत ने बार-बार यौन उत्पीड़न और सबूत मिटाने के मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हाल ही में कर्नाटक हाई कोर्ट ने रेवन्ना की सजा पर रोक लगाने और अंतरिम जमानत देने की अर्जी भी खारिज कर दी थी, यह कहते हुए कि उनकी रिहाई से गवाहों और लंबित मुकदमों पर असर पड़ सकता है।

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar

डिजिटल पत्रकारिता की बदलती लहरों के बीच समाचारों की तह तक जाने की ललक अमित कुमार को इस क्षेत्र में खींच लाई। समकालीन राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति पर पैनी नजर रखने के साथ-साथ अमित को जटिल विषयों के गूढ़ विश्लेषण में गहरी रुचि है। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले के रहने वाले अमित को मीडिया जगत में एक दशक का अनुभव है। वे पिछले 4 वर्षों से लाइव हिन्दुस्तान में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।


अमित न केवल समाचारों के त्वरित प्रकाशन में माहिर हैं, बल्कि वे खबरों के पीछे छिपे 'क्यों' और 'कैसे' को विस्तार से समझाने वाले एक्सप्लेनर लिखने में भी विशेष रुचि रखते हैं। डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों, जैसे कि कीवर्ड रिसर्च, ट्रेंड एनालिसिस और एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन को वे बखूबी समझते हैं। उनकी पत्रकारिता की नींव 'फैक्ट-चेकिंग' और सत्यापन पर टिकी है। एक मल्टीमीडिया पत्रकार के तौर पर अमित का सफर देश के प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ रहा है। उन्होंने अमर उजाला, वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है।


अमित ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा और गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय से जनसंचार में मास्टर डिग्री हासिल की है। उन्होंने यूनिसेफ और ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से हेल्थ जर्नलिज्म का सर्टिफिकेशन भी प्राप्त किया है। एआई-असिस्टेड कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन और एडिटोरियल प्लानिंग में उनकी विशेषज्ञता उन्हें आज के आधुनिक न्यूज रूम के लिए एक अनिवार्य स्तंभ बनाती है। पेशेवर जीवन से इतर, अमित एक जुनूनी घुमक्कड़ हैं जिन्हें हार्डकोर ट्रेकिंग और फोटोग्राफी का शौक है, साथ ही वे ऐतिहासिक और वास्तविक जीवन पर आधारित सिनेमा देखने के भी शौकीन हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsजेल में भी अय्याशी! देवगौड़ा के पोते की सेल से बरामद फोन में मिले 90 पोर्न क्लिप