बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटा रही है पुलिस; TMC भड़की, HC पहुंच गए कल्याण बनर्जी

लाइव हिन्दुस्तान, कोलकाता।
Follow us on Google News
share

आपको बता दें कि इस मामले पर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तपब्रत चक्रवर्ती और न्यायमूर्ति अतरूप बनर्जी की पीठ सुनवाई कर रही है। कल्याण बनर्जी ने बताया कि वकील दानिश फारूकी ने जनहित याचिका दायर की थी।

बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटा रही है पुलिस; TMC भड़की, HC पहुंच गए कल्याण बनर्जी
पश्चिम बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हाटने के आदेश का मुद्दा गरमा गया है।

west bengal masjid loudspeaker: पश्चिम बंगाल में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हाटने के आदेश का मुद्दा गरमा गया है। शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के इस आदेश के खिलाफ तृणमलू कांग्रेस (TMC) के सांसद कल्याण बनर्जी ने कलकत्ता हाईकोर्ट का रुख किया है। कल इस मामले पर सुनवाई भी हुई। इस मामले पर टीएमसी सांसद और अधिवक्ता ने कहा, "हमने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के पुलिस के निर्देशों को चुनौती देते हुए एक याचिका दायर की है। कलकत्ता हाईकोर्ट की डिवीन बेंच का एक फैसला है कि अजान की इजाजत है, बशर्ते तय डेसिबल लेवल का सख्ती से पालन किया जाए। बंगाल में राज्य सरकार पुलिस के जरिए बिना किसी आधिकारिक निर्देश, सार्वजनिक सूचना या लिखित आदेश के मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटवा रही है।"

आपको बता दें कि इस मामले पर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश तपब्रत चक्रवर्ती और न्यायमूर्ति अतरूप बनर्जी की पीठ सुनवाई कर रही है। कल्याण बनर्जी ने बताया कि वकील दानिश फारूकी ने जनहित याचिका दायर की थी। उन्होंने न्यायमूर्ति भगवती प्रसाद बनर्जी के 1996 के उस फैसले का जिक्र किया जिसमें लाउडस्पीकर के इस्तेमाल के लिए डेसिबल की सीमा तय की गई थी। तृणमूल कांग्रेस सांसद ने शुभेंदु अधिकारी सरकार पर अपनी बात मनवाने के लिए डर पैदा करने का आरोप लगाया और दावा किया कि राज्य में लगभग 4,000 मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटा दिए गए हैं।

लाउडस्पीकर हटाने को लेकर ज्यादा सक्रिय है पुलिस

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले के दो एनसीपीआई सांसदों ने बीते शनिवार को मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी से मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकने का आग्रह किया और आरोप लगाया कि इस मामले में पुलिस ने जरूरत से ज्यादा सक्रियता दिखाई है। मुर्शिदाबाद सीट से सांसद अबू ताहेर खान और जंगीपुर के सांसद खलीलुर रहमान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से कई गठबंधन के सहयोगी दलों के सांसदों के लिए आयोजित ब्रेकफास्ट बैठक में भी हिस्सा लिया था।

दोनों ने आरोप लगाया कि लाउडस्पीकर के मुद्दे पर राज्य में मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि नियम सभी धार्मिक समुदायों पर समान रूप से लागू होने चाहिए। उन्होंने कहा, "मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाना हमारे लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और दुखद है। मस्जिदों में अजान के लिए इस्तेमाल होने वाले माइक्रोफोन हटाया जाना आजादी के बाद से अभूतपूर्व है। बंगाल में मुसलमानों को निशाना बनाया जा रहा है। हमने सरकार से इसे रोकने का आग्रह किया है।"

मुसलमानों को नहीं बनाएं निशाना

सांसद कहा, "हमने सरकार से अनुरोध किया है कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। हम उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालय के दिशानिर्देशों का पालन करेंगे। लेकिन मस्जिदों से माइक्रोफोन नहीं हटाए जाने चाहिए। नमाज अदा करने में कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। हमने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है।" उन्होंने यह भी कहा कि मुसलमानों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।

मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने में राज्य पुलिस के जरूरत से ज्यादा सक्रिय होने का आरोप लगाते हुए खान ने कहा, "कानून सभी धर्मों पर समान रूप से लागू होना चाहिए। हम सभी धर्मों के बीच सद्भाव चाहते हैं। हमने मुख्यमंत्री से मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की कार्रवाई रोकने की अपील की है और उन्होंने कहा है कि वह इस मामले पर गौर करेंगे।" खान ने आरोप लगाया कि कुछ मामलों में पुलिस ने बिना किसी सरकारी आदेश के मस्जिद प्रबंधन पर माइक्रोफोन हटाने के लिए दबाव डाला। उन्होंने कहा, ''पुलिस ने मस्जिदों से माइक्रोफोन हटाने के लिए समय नहीं दिया। वे जरूरत से ज्यादा सक्रिय हैं।" उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को दो दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के सामने भी उठाया गया था।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha

बिहार के दरभंगा जिले से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु शेखर झा डिजिटल मीडिया जगत का एक जाना-माना नाम हैं। विज्ञान पृष्ठभूमि से होने के बावजूद (BCA और MCA), पत्रकारिता के प्रति अपने जुनून के कारण उन्होंने IGNOU से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया और मीडिया को ही अपना कर्मक्षेत्र चुना।


एक दशक से भी अधिक समय का अनुभव रखने वाले हिमांशु ने देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों जैसे दैनिक भास्कर, न्यूज़-18 और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दी हैं। वर्तमान में, वे वर्ष 2019 से लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं।


हिमांशु की पहचान विशेष रूप से राजनीति के विश्लेषक के तौर पर होती है। उन्हें बिहार की क्षेत्रीय राजनीति के साथ-साथ राष्ट्रीय राजनीति की गहरी और बारीक समझ है। एक पत्रकार के रूप में उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों और कई विधानसभा चुनावों को बेहद करीब से कवर किया है, जो उनके वृहद अनुभव और राजनीतिक दृष्टि को दर्शाता है।


काम के इतर, हिमांशु को सिनेमा का विशेष शौक है। वे विशेष रूप से सियासी और क्राइम बेस्ड वेब सीरीज़ देखना पसंद करते हैं, जो कहीं न कहीं समाज और सत्ता के समीकरणों को समझने की उनकी जिज्ञासा को भी प्रदर्शित करता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबंगाल: मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटा रही पुलिस; TMC भड़की, HC पहुंचे कल्याण बनर्जी