Hindi NewsIndia NewsPolice headache ends thief Ajay arrested he was evading 13 states
कौन है पुलिस का सिरदर्द बना शातिर चोर अजय, अब हुआ अरेस्ट; 13 राज्यों को दे रहा था चकमा

कौन है पुलिस का सिरदर्द बना शातिर चोर अजय, अब हुआ अरेस्ट; 13 राज्यों को दे रहा था चकमा

संक्षेप:

विधाननगर पुलिस 29 जुलाई के दर्ज केस की जांच कर रही थी। यहां विनय कुमार के शिकायतकर्ता ने दावा किया था कि संदिग्ध ने उसका फोन, वॉलेज और लैपटॉप चुराया था। इसके बाद संदिग्ध ने पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से 5 लाख रुपये का सोना, फोन खरीदने के लिए डेबिट कार्ड से रुपये लिए थे।

Tue, 28 Oct 2025 11:49 AMNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कुरापति अजय उर्फ अजय के, जिसकी तलाश 13 राज्यों की पुलिस को थी। उसे आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके गुनाहों का अंतिम पड़ाव दक्षिण भारतीय राज्य केरल बना और उसे पकड़ने की उपलब्धि पश्चिम बंगाल पुलिस के नाम दर्ज हुई। अजय पर भारत में कई स्थानों पर लोगों से दोस्ती करने और बाद में उन्हें धोखा देकर लूटने जैसे कई आरोप दर्ज हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस का कहना है कि एथिकल हैकिंग में एक्सपर्ट अजय पकड़ने जाने से बचने के लिए पहचान पत्र और प्रमाण पत्र बदल देता था। साइबर क्राइम के इस खेल के जरिए वह शानदार जीवन जी रहा था। उसके खिलाफ भारत में कई स्थानों पर 13-14 FIR दर्ज हैं। बेंगलुरु का रहने वाला अजय सालों से पुलिस को चकमा दे रहा था।

वह मेट्रो शहरों में होटलों और डोरम्स में जाता था। वहां लोगों से दोस्ती करता था और फिर उनके मोबाइल, लैपटॉप, कार्ड्स और कैश लेकर फरार हो जाता था। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में एक अधिकारी ने कहा, 'वह इतना चालाक था कि कई राज्यों की पुलिस ने उसकी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक व्हाट्सऐप ग्रुप बनाया था।' खबर है कि वह अपने परिवार से अलग रह रहा था।

एक अधिकारी ने कहा, 'वह पहचान बदलने में माहिर था। हर चोरी के बाद वह अपना सिम और आधार कार्ड्स फेंक देता था। वह कई फोन इस्तेमाल करता था, कई सिम कार्ड्स के लिए एक ही नकली नाम का इस्तेमाल करता था और लेनदेन के लिए अन्य लोगों के फोन चोरी करता था। उसने फर्जी पहचान के जरिए फ्लाइट्स और होटल बुकिंग्स की थीं।'

ऐसे हुआ गिरफ्तार

विधाननगर पुलिस 29 जुलाई के दर्ज केस की जांच कर रही थी। यहां विनय कुमार के शिकायतकर्ता ने दावा किया था कि संदिग्ध ने उसका फोन, वॉलेज और लैपटॉप चुराया था। इसके बाद संदिग्ध ने पीड़ित के क्रेडिट कार्ड से 5 लाख रुपये का सोना, फोन खरीदने के लिए डेबिट कार्ड से रुपये लिए थे। आरोपी ने कुमार को कुल 50 लाख रुपये की चपत लगाई थी। पुलिस को खबर मिली की आरोपी केरल में है।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit
निसर्ग दीक्षित एक डिजिटल क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनकी राजनीति की गतिशीलता पर गहरी नजर है और वैश्विक और घरेलू राजनीति की जटिलताओं को उजागर करने का जुनून है। निसर्ग ने गहन विश्लेषण, जटिल राजनीतिक कथाओं को सम्मोहक कहानियों में बदलने की प्रतिष्ठा बनाई है। राजनीति के अलावा अपराध रिपोर्टिंग, अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां और खेल भी उनके कार्यक्षेत्र का हिस्सा रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद दैनिक भास्कर के साथ शुरुआत की और इनशॉर्ट्स, न्यूज18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।