हल हुए बड़े-बड़े मसले; BJP अब इन 2 मुद्दों पर करेगी फोकस, मोदी ने स्थापना दिवस पर बताया

Apr 06, 2026 01:30 pm ISTSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पीएम मोदी ने कहा, 'अंग्रेजों के दौर के सैकड़ों कानूनों का अंत, आर्टिकल 370 और 35A का हटना, लोकतंत्र के लिए नए संसद भवन का निर्माण, सामान्य समाज के गरीबों के लिए 10 फीसदी आरक्षण, राम मंदिर का निर्माण और तीन तलाक पर रोक जैसे कितने ही काम हमने किए हैं।'

हल हुए बड़े-बड़े मसले; BJP अब इन 2 मुद्दों पर करेगी फोकस, मोदी ने स्थापना दिवस पर बताया

पीएम नरेंद्र मोदी ने भाजपा के स्थापना दिवस के मौके पर पार्टी के कार्यकर्ताओं को वर्चुअली संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने अपने कई मुद्दों पर काम पूरा कर दिया है और अब भी बचे हुए मसलों पर हमारा कमिटमेंट है और उसके लिए सकारात्मक प्रयास जारी हैं। उन्होंने खासतौर पर दो मुद्दों की बात की। पीएम मोदी ने कहा कि हम समान नागरिक संहिता और एक राष्ट्र एक चुनाव पर काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियां भी गिनाईं और कहा कि भाजपा ने जिन मुद्दों को उठाया था, उनमें से कई पूरे हो गए हैं। पीएम मोदी ने कहा, 'अंग्रेजों के दौर के सैकड़ों कानूनों का अंत, आर्टिकल 370 और 35A का हटना, लोकतंत्र के लिए नए संसद भवन का निर्माण, सामान्य समाज के गरीबों के लिए 10 फीसदी आरक्षण, राम मंदिर का निर्माण और तीन तलाक पर रोक जैसे कितने ही काम हमने किए हैं।'

यही नहीं इसके आगे उन्होंने यह भी बता दिया कि आगे क्या फोकस रहेगा। पीएम मोदी ने कहा कि भाजपा के दो प्रमुख मुद्दे हैं- समान नागरिक संहिता और एक राष्ट्र एक चुनाव। ये अभी लागू नहीं हुए हैं, उन पर सकारात्मक चर्चा जारी है। उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र राजनीतिक दल है जहां हम दल को अपनी मां मानते हैं। पीएम मोदी ने कहा कि हमारा मिशन अभी भी जारी है और हमारा लक्ष्य विकसित भारत का निर्माण करना है। इसकी प्राप्ति के लिए हम निस्वार्थ भाव से लगे रहेंगे। कुछ ही सालों में भाजपा अपने 50 साल पूरे करने जा रही है। यह बहुत बड़ा पड़ाव है और प्रेरणा है। हमें नए लक्ष्यों को तय करना है और बदलती तकनीक के अनुसार खुद को ढालना भी है।

इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी असम के चुनाव प्रचार में भी व्यस्त हैं। वह आज राज्य में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करने वाले हैं। इनमें से एक रैली को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने वोटर्स और खासतौर पर महिलाओं को लुभाने की कोशिश की। पीएम मोदी ने कहा कि वर्ष 2029 के आम चुनाव में संसद में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण होगा, असम की महिलाओं को सभी पार्टियों से आग्रह करना चाहिए ताकि विधेयक का पारित किया जाना सुनिश्चित हो सके। बता दें कि अप्रैल में ही तीन दिन के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी है। कहा जा रहा है कि इसी सेशन में महिला आरक्षण संशोधन विधेयक को मंजूरी दी जाएगी।

महिला आरक्षण की असम चुनाव में दिलाई याद

इस संशोधन विधेयक में तय किया जाएगा कि महिला आरक्षण को 2029 से ही लागू किया जाए। इससे पहले 2023 में पारित ऐक्ट में 2034 के आम चुनाव से महिला आरक्षण को लागू किए जाने की तैयारी थी। अब इसे 2029 से ही शुरू करने की चर्चा है। बता दें कि सरकारी सूत्रों का कहना है कि कुल सीटों में 50 फीसदी का इजाफा होगा और फिर उनमें से 33 फीसदी को महिलाओं के लिए आरक्षित किया जाएगा। इस आरक्षण के लिए वर्ष 2011 की जनगणना को ही आधार बनाया जाएगा और उसी के तहत सीटों का परिसीमन भी किया जाएगा।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash

दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।


अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।