
पुतिन ने की पीएम मोदी से बात, ट्रंप से मुलाकात की डिटेल बताई; टॉप-5 न्यूज
बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) समेत कुछ मुद्दों पर लोकसभा में सोमवार को विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया। इस कारण सदन की कार्यवाही दो बार के स्थगन के बाद दिन भर के लिए स्थगित कर दी गई।
भारत में मॉनसून की गतिविधियां इन दिनों तेज हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मॉनसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण में सक्रिय है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव मजबूत हो रहा है। भारी बारिश के आसार हैं। वहीं, बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) समेत कुछ मुद्दों पर लोकसभा में सोमवार को विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया। इसके चलते सदन की कार्यवाही बार-बार बाधित होती रही। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नारेबाजी कर रहे विपक्षी सदस्यों को सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाने की चेतावनी दी। लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़िए सोमवार की टॉप-5 न्यूज....
पुतिन ने की पीएम मोदी से बात, ट्रंप से मुलाकात की डिटेल बताई
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच एक विस्तृत टेलीफोनिक बातचीत हुई। इस वार्ता में दोनों नेताओं ने कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान यूक्रेन संघर्ष, भारत-रूस द्विपक्षीय एजेंडा, और दोनों देशों के बीच विशेष और विशेषाधिकार प्राप्त रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया गया। पढ़ें पूरी खबर...
मॉनसून होता जा रहा उग्र; दो दिन जमकर होगी बारिश, मौसम विभाग की चेतावनी
भारत में मॉनसून की गतिविधियां इन दिनों तेज हैं। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मॉनसून ट्रफ अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण में सक्रिय है। उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव मजबूत हो रहा है। यह अगले 12 घंटों में डिप्रेशन में तब्दील हो सकता है। पढ़ें पूरी खबर...
जनता ने सरकारी संपत्ति तोड़ने नहीं भेजा, विपक्षी सांसदों पर बरस पड़े ओम बिरला
बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) समेत कुछ मुद्दों पर लोकसभा में सोमवार को विपक्षी सदस्यों ने हंगामा किया। इसके चलते सदन की कार्यवाही बार-बार बाधित होती रही। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने नारेबाजी कर रहे विपक्षी सदस्यों को सरकारी संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाने की चेतावनी दी। एक बार के स्थगन के बाद सदन की बैठक दोपहर 12 बजे शुरू हुई तो पीठासीन सभापति संध्या राय ने आवश्यक कागजात प्रस्तुत कराए। पढ़ें पूरी खबर...
कैंब्रिज डिक्शनरी में शामिल हुए 6 हजार नए शब्द, स्किबिडी और ट्रैडवाइफ भी जुड़े
कैंब्रिज डिक्शनरी ने इस साल अपने शब्दकोश में 6 हजार से अधिक नए शब्द जोड़े हैं, जिनमें सोशल मीडिया पर लोकप्रिय स्लैंग टर्म जैसे स्किबिडी (Skibidi) और ट्रैडवाइफ (Traditional Wife) शामिल हैं। दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शब्दकोश कैंब्रिज डिक्शनरी है। इसके लेक्सिकल प्रोग्राम मैनेजर कॉलिन मैकिन्टॉश ने कहा कि इंटरनेट कल्चर अंग्रेजी भाषा को बदल रहा है। यह प्रक्रिया देखना और शब्दकोश में शामिल करना आकर्षक है। पढ़ें पूरी खबर...
‘साड़ी में शशि थरूर’, प्रियंका चतुर्वेदी ने शेयर की क्लिप; क्या रहा MP का जवाब
कांग्रेस सांसद शशि थरूर अपनी हाजिरजवाबी के लिए जाने जाते हैं। हाल में फिर एक ऐसा वाकया हुआ, जिसमें शशि थरूर बातचीत के केंद्र में रहे। पूरा मामला शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सांसद प्रियंका चतुर्वेदी के एएनआई पॉडकास्ट से जुड़ा है। इस पॉडकास्ट में स्मिता प्रकाश ने प्रियंका चतुर्वेदी से पीएम मोदी के साथ वाली तस्वीर को लेकर सवाल पूछा था। पढ़ें पूरी खबर...




