Hindi NewsIndia NewsPM Narendra Modi lauded bravery and dedication of police personnel on Diwali
मौत को मुट्ठी में लेकर चलना आपके लिए बांए हाथ का खेल, नौसेना जवानों से बोले पीएम मोदी

मौत को मुट्ठी में लेकर चलना आपके लिए बांए हाथ का खेल, नौसेना जवानों से बोले पीएम मोदी

संक्षेप:

पीएम मोदी ने उन पुलिसकर्मियों को याद किया जिन्होंने नक्सली हमलों में अपने अंग खो दिए, लेकिन हौसला नहीं खोया। उन्होंने कहा, ‘मैं उन अनगिनत परिवारों को जानता हूं जिन्हें माओवादी-नक्सली विद्रोहियों ने निशाना बनाया।’

Mon, 20 Oct 2025 01:20 PMNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली के शुभ अवसर पर देश के पुलिसकर्मियों की वीरता और समर्पण की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि नौसेना के जवानों के लिए मौत को मुट्ठी में लेकर चलना बांए हाथ का खेल है। लेकिन पुलिस के पास केवल डंडा होता है। उनके पास उतने साधन भी नहीं होते और उनकी ट्रेनिंग भी नागरिकों के साथ मिलजुलकर काम करने की होती है। इसके बावजूद, पुलिस के अलग-अलग बेड़े के जवानों ने नक्सलियों के साथ जिस तरह से लोहा लिया है, वो काफिले-तारिफ है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें:ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाक ने कैसे टेके घुटने? PM मोदी ने दिवाली पर बताया

पीएम मोदी ने उन पुलिसकर्मियों को याद किया जिन्होंने नक्सली हमलों में अपने अंग खो दिए, लेकिन हौसला नहीं खोया। उन्होंने कहा, 'मैं उन अनगिनत परिवारों को जानता हूं जिन्हें माओवादी-नक्सली विद्रोहियों ने निशाना बनाया। इनके हाथ-पैर काटे गए, जिनका गांवों में जीना मुश्किल कर दिया गया। फिर भी, इन वीर जवानों ने शांति और नागरिकों के बेहतर जीवन के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।' उन्होंने जोर देकर कहा कि पुलिसकर्मियों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए निस्वार्थ भाव से बलिदान दिया है।

माओवादी हिंसा से मुक्ति की दहलीज पर देश

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत माओवादी हिंसा से मुक्ति की दहलीज पर है और यह स्वतंत्रता हमारे दरवाजे पर दस्तक दे रही है। उन्होंने कहा कि पहले 125 जिले माओवादी आतंक की चपेट में थे, लेकिन अब यह घटकर केवल 11 जिले रह गए हैं। उन्होंने कहा, ‘90 प्रतिशत सफलता प्राप्त हो चुकी है लेकिन मुझे विश्वास है कि पुलिस बल माओवादी हिंसा का पूरा तरह से खात्मा करने में सफल होगा।’ मोदी ने कहा कि उनकी सरकार का लक्ष्य भारत को विश्व के शीर्ष रक्षा निर्यातकों में से एक बनाना है। उन्होंने कहा कि 2014 से अब तक हमारे शिपयार्ड की ओर से 40 से अधिक युद्धपोत और पनडुब्बियां बनाई गई हैं।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।