PM नरेंद्र मोदी का काफिला सिर्फ दो गाड़ियों में निकला, अपील के बाद खुद पेश की मिसाल
पीएम नरेंद्र मोदी सिर्फ दो गाड़ियों के काफिले में घर से निकले और कैबिनेट मीटिंग में पहुंचे। एक कार में पीएम नरेंद्र मोदी अपने स्टाफ के साथ थे तो वहीं दूसरी कार में एसपीजी से जुड़े लोग मौजूद थे। पीएम नरेंद्र मोदी की इस पहल को खुद मिसाल पेश करने के तौर पर देखा जा रहा है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने पेट्रोल और डीजल बचाने की अपील देशवासियों से की थी। इसे लेकर चर्चाएं तेज हैं और इस बीच उन्होंने खुद भी इस पर अमल करना शुरू कर दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी आज अपने घर से सिर्फ दो गाड़ियों के साथ ही निकले। इस तरह अपील करने के बाद पेट्रोल और डीजल बचाने की दिशा में पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद मिसाल कायम करके संदेश दिया है। एक गाड़ी में वह खुद निकले तो वहीं दूसरे वाहन में उनकी सुरक्षा में तैनात एसपीजी के लोग सवार थे। वह इन दो गाड़ियों के काफिले में सवार होकर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में पहुंचे थे।
इससे पहले पीएम नरेंद्र मोदी ने रविवार को हैदराबाद में एक आयोजन को संबोधित करते हुए अपील की थी कि पेट्रोल और डीजल की बचत करने की जरूरत है। उनका कहना था कि देशवासियों को ईंधन का समझदारी से इस्तेमाल करना होगा। इसके अलावा एक साल तक सोने की खरीद भी न करने की अपील उन्होंने की थी। पीएम मोदी की अपील के बाद केंद्र सरकार के मंत्रियों और कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने अपना काफिला घटा दिया है। इसके अलावा तमाम बैठकों को ऑनलाइन ही करने का फैसला लिया गया है। दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी ऐसे फैसले लिए हैं।
यही नहीं पीएम मोदी की अपील के बाद तमाम तरह के कयासों का भी दौर जारी रहा है। कुछ लोगों का कहना है कि आने वाले दिन कुछ पाबंदियों वाले हो सकते हैं तो वहीं एक वर्ग का मानना है कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा हो सकता है और सरकार उसकी तैयारी कर रही है। ऐसे कयासों को तब और बल मिला, जब मंगलवार को पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों को ज्यादा समय तक रोक कर नहीं रखा जा सकता। उनका कहना है कि हर दिन पेट्रोलियम कंपनियों को कच्चे तेल की बढ़ी कीमत के तहत 1000 करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ रहा है। ऐसी स्थिति लंबे समय तक जारी नहीं रखी जा सकती।
नितिन नवीन बोले- अब जन आंदोलन बन जाएगा यह अभियान
पीएम नरेंद्र मोदी के दो ही गाड़ियों के काफिले में निकलने की भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने खुद मिसाल पेश की है और अब यह अभियान जन-आंदोलन बन सकता है। नितिन नवीन ने एक्स पर लिखा, 'नरेंद्र मोदी जी ने अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम कर पुनः सिद्ध किया है कि वे सही मायने में देश के 'प्रधानसेवक' हैं। जब नेतृत्व स्वयं मिसाल पेश करता है, तो वह जन-आंदोलन बन जाता है। वैश्विक चुनौतियों के बीच संसाधनों का सही उपयोग अत्यंत आवश्यक है। मोदी जी की इस पहल से प्रेरणा लेते हुए, मैं भी अपने काफिले की गाड़ियां कम कर रहा हूं। ऊर्जा संरक्षण की दिशा में कई अन्य कदम उठा रहा हूं। आइए, हम सब मिलकर संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करें और राष्ट्रहित में अपना योगदान सुनिश्चित करें।'
लेखक के बारे में
Surya Prakashदुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।
अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।
राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।
और पढ़ें

