Hindi NewsIndia NewsPM Narendra Modi address in Lok Sabha could not take place due to disruptions caused by opposition MPs
PM मोदी का तय था भाषण, फिर भी स्थगित हुई लोकसभा; हंगामे से बिगड़ा माहौल

PM मोदी का तय था भाषण, फिर भी स्थगित हुई लोकसभा; हंगामे से बिगड़ा माहौल

संक्षेप:

विपक्ष का कहना है कि यदि नेता विपक्ष राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जाएगा तो पीएम मोदी को भी भाषण देने नहीं दिया जाएगा। इस मामले को लेकर अब गुरुवार को भी जमकर बवाल हो सकता है।

Feb 04, 2026 05:43 pm ISTPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लोकसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का आज (बुधवार, 4 फरवरी को) शाम 5 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जवाब देने वाले थे लेकिन उनका संबोधन नहीं हो सका। विपक्षी सदस्यों के हंगामे के कारण बुधवार को लोकसभा की कार्यवाही तीन बार के स्थगन के बाद आखिरकार शाम पांच बजे दिनभर के लिए स्थगित कर दी गई। विपक्ष का कहना है कि यदि नेता विपक्ष राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जाएगा तो पीएम मोदी को भी भाषण देने नहीं दिया जाएगा। इस मामले को लेकर अब गुरुवार को भी जमकर बवाल हो सकता है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि क्या प्रधानमंत्री गुरुवार को सदन में अपना संबोधन देंगे?

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बता दें कि इससे पहले दिन में तीन बार सदन की कार्यवाही स्थगित की गई थी। शाम पांच बजे जब फिर से सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्षी सदस्य तख्तियां लेकर वेल में आ गए और जोरदार हंगामा करने लगे। इसे देखते हुए पीठासीन अधिकारी संध्या राय ने सदन की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।

ये भी पढ़ें:आपने बोलने नहीं दिया, यह लोकतंत्र पर कलंक; चिट्ठी लिख राहुल ने स्पीकर को घेरा

पिछले तीन दिनों से हंगामा

दरअसल, लोकसभा में पिछले तीन दिनों से हंगामा हो रहा है। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को डोकलाम मुद्दे पर पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल मनोज मुकुंद नरवणे के एक संस्मरण का उल्लेख करना चाहा तो सत्ता पक्ष के लोगों ने उस पर आपत्ति जताई और अप्रकाशित किताब का उल्लेख करने से रोक दिया। आसन ने भी ऐसी ही व्यवस्था दी। इस पर पिछले तीन दिनों से सदन में गतिरोध बना हुआ है। दूसरी तरफ राहुल गांधी उसी बात पर अड़े हुए हैं। विपक्षी दलों के भी सांसदों ने कल राहुल का समर्थन करते हुए सदन में चर्चा में भाग लेने से परहेज किया।

ये भी पढ़ें:'यह संसद है, चेयर को यार नहीं कह सकते'; अचानक किस पर भड़के लोकसभा अध्यक्ष

निशिकांत दुबे ने दिखाईं किताबें

बुधवार को सदन में हालात तब बिगड़ गए, जब भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने भी पलटवार करते हुए सदन में किताबें दिखाईं। इसके बाद विपक्षी सदस्यों ने जोरदार हंगामा करना शुरू कर दिया। विपक्षी सदस्यों ने आज भी आसन पर कागज के टुकड़े फेंके। हंगामे के कारण पीठासीन कृष्णा प्रसाद तेन्नेटी ने सदन की कार्यवाही 5 बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी और अब उसे कल तक स्थगित कर दिया गया

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen
भूगोल में पीएचडी और पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर उपाधि धारक। ईटीवी से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार पत्रकारिता करियर की शुरुआत। कई हिंदी न्यूज़ चैनलों (इंडिया न्यूज, फोकस टीवी, साधना न्यूज) की लॉन्चिंग टीम का सदस्य और बतौर प्रोड्यूसर, सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में काम करने के बाद डिजिटल पत्रकारिता में एक दशक से लंबे समय का कार्यानुभव। जनसत्ता, एनडीटीवी के बाद संप्रति हिन्दुस्तान लाइव में कार्यरत। समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक जगत के अंदर की खबरों पर चिंतन-मंथन और लेखन समेत कुल डेढ़ दशक की पत्रकारिता में बहुआयामी भूमिका। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और संपादन। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।