Hindi NewsIndia NewsPM Modi will meet Jinping amid Trump tariff war meeting may take place on Sunday
ट्रंप के टैरिफ वार के बीच जिनपिंग से मिलेंगे PM मोदी, रविवार को होगी बड़ी बैठक

ट्रंप के टैरिफ वार के बीच जिनपिंग से मिलेंगे PM मोदी, रविवार को होगी बड़ी बैठक

संक्षेप:

यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब भारत और चीन के बीच सीमा विवाद पर तनाव कम हुआ है। दोनों देशों ने देपसांग मैदानी क्षेत्र और डेमचोक क्षेत्र में गश्त के अधिकार को लेकर सहमति जताई है। 

Thu, 28 Aug 2025 01:01 PMHimanshu Jha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच रविवार को द्विपक्षीय बैठक होने जा रही। यह बैठक शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सम्मेलन के इतर होगी। प्रधानमंत्री मोदी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर 31 अगस्त से 1 सितंबर तक चीन के तियानजिन में होने वाले एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। यह बीते सात वर्षों में प्रधानमंत्री की पहली चीन यात्रा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब भारत और चीन के बीच सीमा विवाद पर तनाव कम हुआ है। दोनों देशों ने देपसांग मैदानी क्षेत्र और डेमचोक क्षेत्र में गश्त के अधिकार को लेकर सहमति जताई है। वहीं, अमेरिका के साथ टैरिफ को लेकर रिश्ते काफी बिगड़ चुके हैं।

दोनों नेताओं की आखिरी मुलाकात 23 अक्टूबर, 2024 को रूस के कजान में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान हुई थी। प्रधानमंत्री मोदी ने आखिरी बार 2018 में चीन की यात्रा की थी।

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर मई 2020 में चीनी घुसपैठ के बाद शुरू हुए सैन्य गतिरोध के बाद भारत और चीन के राजनयिक संबंधों में खटास आ गई थी। तब से, दोनों देशों ने संबंधों को सुधारने की कोशिश की है। मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू किया है। चीनी पर्यटकों के लिए वीजा जारी किए हैं और सीधी उड़ानें फिर से शुरू करने पर विचार कर रहे हैं।

मई में इन प्रयासों को फिर से झटका लगा जब भारत को ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुई शत्रुता के दौरान पाकिस्तानी सेना को चीन की सक्रिय सहायता के सबूत मिले।

Himanshu Jha

लेखक के बारे में

Himanshu Jha
कंप्यूटर साइंस में पोस्ट ग्रैजुएट हिमांशु शेखर झा करीब 9 वर्षों से बतौर डिजिटल मीडिया पत्रकार अपनी सेवा दे रहे हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश के अलावा राष्ट्रीय राजनीति पर अच्छी पकड़ है। दिसंबर 2019 में लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े। इससे पहले दैनिक भास्कर, न्यूज-18 और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में भी काम कर चुके हैं। हिमांशु बिहार के दरभंगा जिला के निवासी हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।