Hindi NewsIndia NewsPM Modi to visit Jordan Ethiopia Oman from Dec 15 to 18 to shore up bilateral ties
खाड़ी देशों के अहम दौरे पर PM मोदी, जानिए किन समझौतों पर बन सकती है बात

खाड़ी देशों के अहम दौरे पर PM मोदी, जानिए किन समझौतों पर बन सकती है बात

संक्षेप:

ओमान सुल्तान हैथम बिन तारिक अल सईद के निमंत्रण पर पीएम मोदी 17 और 18 दिसंबर 2025 को ओमान की यात्रा पर रहेंगे। उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी वहां जाएगा। फरवरी 2018 के बाद पीएम मोदी की यह दूसरी ओमान यात्रा है।

Dec 12, 2025 09:34 pm ISTJagriti Kumari वार्ता, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आगामी 15 दिसम्बर को जॉर्डन, इथियोपिया और ओमान की यात्रा पर रवाना होंगे। विदेश मंत्रालय ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी है। इस चार दिनों के दौरे को भारत के नजरिए से काफी अहम माना जा रहा है जहां इन देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों की व्यापक समीक्षा और विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग के विस्तार पर चर्चा होगी। इस दौरान कई क्षेत्रों में समझौतों और समझौता ज्ञापनाें पर हस्ताक्षर किए जाने की भी संभावना है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

विदेश मंत्रालय के सचिव डॉ.नीना मल्होत्रा और सचिव अरूण कुमार चटर्जी ने शुक्रवार को एक विशेष ब्रीफिंग में तीनों देशों की यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सवालों के जवाब में उन्होंने कहा कि ओमान से भारत को वायु सेना के जगुआर विमानों के लिए कलपुर्जो की आपूर्ति शीघ्र होने की संभावना है। उन्होंने यह भी कहा कि ओमान के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत चल रही है और इसके जल्द अंजाम तक पहुंचने की संभावना है।

डॉ. मल्होत्रा ने आगे कहा कि पीएम मोदी यात्रा के पहले चरण में जॉर्डन के शाह अब्दुल्ला द्वितीय बिन अल हुसैन के निमंत्रण पर 15 से 16 दिसंबर तक वहां की द्विपक्षीय यात्रा पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रधानमंत्री की जॉर्डन की पहली पूर्ण द्विपक्षीय यात्रा होगी जो दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 75 वीं वर्षगांठ पर हो रही है। उन्होंने कहा कि यह द्विपक्षीय यात्रा 37 वर्षों के अंतराल पर हो रही है। दोनों देशों के बीच परस्पर विश्वास और सद्भावना पर आधारित मैत्री संबंध हैं। वहीं दोनों देशों के बीच मजबूत आर्थिक संबंध हैं और ओमान में भारतीय समुदाय के करीब 17 हजार से अधिक लोग हैं। पीएम मोदी की यात्रा के पहले दिन शाह अब्दुल्ला के साथ आमने-सामने की मुलाकात होगी। अगले दिन दोनों नेता भारत-जार्डन व्यापारिक वार्ता को संबोधित करेंगे।

इथियोपिया जाएंगे PM

विदेश मंत्रालय के सचिव ने आगे कहा कि दूसरे चरण में 16 दिसम्बर को पीएम मोदी इथियोपिया के प्रधानमंत्री डॉ. अबी अहमद अली के निमंत्रण पर वहां जाएंगे। यह 2011 के बाद से किसी भारतीय प्रधानमंत्री की पहली इथियोपिया यात्रा होगी। यह यात्रा 'साउथ-साउथ' सहयोग को मजबूत करने और अफ्रीका के साथ भारत की साझेदारी को मजबूत करने की भारत की प्रतिबद्धता को दिखाती है। इससे अर्थव्यवस्था, व्यापार, संस्कृति और लोगों के बीच संपर्क जैसे कई क्षेत्रों में सहयोग को मजबूत करने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि आर्थिक मोर्चे पर दोनों देश व्यापार को विविधता प्रदान करने, संपर्क बढाने और ढांचागत, सूचना प्रौद्योगिकी, खनन, कृषि, और विनिर्माण क्षेत्र में निवेश के नए अवसरों का पता लगाने पर चर्चा करेंगे।

डॉ. मल्होत्रा ने कहा कि दोनों देशों के बीच शिक्षा और कौशल के क्षेत्र में लंबे समय से सहयोग है और साथ ही जलवायु परिवर्तन से निपटने के क्षेत्र में भी भारत के साथ सहयोग पर चर्चा होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि दोनों प्रधानमंत्रियों के बीच आमने- सामने की वार्ता के साथ साथ शिष्टमंडल स्तर की वार्ता होगी । प्रधानमंत्री वहां की संसद को भी संबोधित करेंगे तथा भारतीय समुदाय के लोगों से भी संवाद करेंगे। दोनों देशों के बीच अनेक समझौतों और समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये जाने की भी संभावना है।

ओमान के साथ कई समझौतों की संभावना

चटर्जी ने आगे बताया कि ओमान सुल्तान हैथम बिन तारिक अल सईद के निमंत्रण पर पीएम मोदी 17 और 18 दिसंबर 2025 को ओमान की यात्रा पर रहेंगे। उनके साथ एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी वहां जाएगा। फरवरी 2018 के बाद पीएम मोदी की यह दूसरी ओमान यात्रा है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों की 70 वीं वर्षगांठ के मौके पर हो रही इस यात्रा को बेहद अहम माना जा रहा है। ओमान खाड़ी क्षेत्र में भारत के पुराने भागीदारों में से एक है और व्यापार तथा निवेश दोनों देशों के संबंधों का आधार स्तंभ है। दोनों देशों के बीच रक्षा क्षेत्र में भी मजबूत संबंध हैं। उन्होंने कहा कि दोनों नेता बातचीत के दौरान द्विपक्षीय संबंधों की समीक्षा के साथ क्षेत्रीय और वैश्विक महत्व के मुद्दों पर चर्चा करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच विभिन्न क्षेत्रों में कई समझौतों पर हस्ताक्षर होने की संभावना है।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।