Hindi NewsIndia NewsPM Modi three major proposals at the G20 from a crackdown on the drug terror nexus to the creation of a global health
G20 में PM मोदी के तीन बड़े प्रस्ताव: ड्रग-टेरर नेक्सस पर वार से लेकर ग्लोबल हेल्थ टीम बनाने पर बात

G20 में PM मोदी के तीन बड़े प्रस्ताव: ड्रग-टेरर नेक्सस पर वार से लेकर ग्लोबल हेल्थ टीम बनाने पर बात

संक्षेप:

जी 20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका पहुंचे पीएम मोदी ने शनिवार को मुख्य रूप से तीन देश साथी राष्ट्राध्यक्षों के सामने रखे। इसमें मुख्य रूप से ग्लोबल हेल्थ रिस्पॉन्स टीम तैयार करने और ड्रग्स-टेरर नेक्सस को कमजोर करने के लिए साथ मिलकर काम करने पर जोर दिया।

Nov 22, 2025 06:19 pm ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

जी20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए दक्षिण अफ्रीका के जोहनसबर्ग पहुंचे पीएम मोदी ने तीन बड़े प्रस्ताव रखे। यहां पर पीएम ने वैश्विक स्तर पर विकास के मानकों पर गहराई से पुनर्विचार करने का आह्वान किया। इसके साथ ही उन्होंने ड्रग-टेरर नेक्सस का मुकाबला करने के लिए जी20 की एक नई टीम और ग्लोबल हेल्थकेयर के लिए भी एक रेस्पॉन्स टीम बनाने का प्रस्ताव दिया। भारत के दर्शन को संपूर्ण मानवता के कल्याण का रास्ता बताते हुए उन्होंने कहा कि दुनिया को इंसान, समाज और प्रकृति तीनों को एक इकाई मानकर चलना होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पारंपरिक ज्ञान को संभालने की तैयारी

जी20 नेताओं की एक बैठक को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने परंपरागत वैश्विक ज्ञान का एक भंडार बनाने का भी सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि दुनिया के कई समुदाय के लोग आज भी प्राकृतिक जीवन जीते हैं। ऐसे में जी 20 के तहत एक वैश्विक परंपरागत ज्ञान भंडार का निर्माण किया जाए, जिसके तहत सांस्कृतिक और पर्यावरणीय ज्ञान आने वाली पीढ़ियों तक सही सलामत पहुंच सके।

ड्रग तस्करी के खिलाफ जी20 की नई पहल का प्रस्ताव

प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया में बढ़ते ड्रग्स और आतंकवाद के प्रभाव को कम करने के लिए भी अपना प्रस्ताव दिया। उन्होंने ड्रग तस्करी को दुनिया के लिए एक चुनौती बताते हुए कहा कि फेंटनाइल जैसे अत्यंत खतरनाक पदार्थों के प्रसार को रोकने के लिए भारत जी20 के तहत ड्रग-टेरर नेक्सस के खिलाफ एक टीम बनाने का प्रस्ताव रखता है।

ग्लोबल हेल्थ केयर रिस्पॉन्स टीम

इसके साथ ही पीएम मोदी ने ग्लोबल हेल्थ केयर रिस्पॉन्स टीम को लेकर भी अपना प्रस्ताव दिया। उन्होंने कहा कि महामारी और प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए हमें साथ आने की जरूरत है। उन्होंने इस मुद्दे पर जी20 देशों को एक साथ आने और हेल्थ केयर रिस्पॉन्स टीम बनाने का प्रस्ताव दिया, जिसकी तैनाती किसी भी परिस्थिति में तुरंत की जा सकेगी। उन्होंने कहा, "हम तब तक अधिक मजबूत होते हैं, जब तक हम हेल्थ इमरजेंसी स्थितियों और प्राकृतिक आपदाओं का सामना मिलकर करते हैं। हमारा प्रयास होना चाहिए कि G20 देशों के प्रशिक्षित चिकित्सा विशेषज्ञों की टीमें तैयार हों, जिन्हें किसी भी आपात स्थिति में तुरंत तैनात किया जा सके।”

इसके अलावा पीएम मोदी ने अफ्रीका के विकास को भी वैश्विक विकास के साथ जोड़ा। उन्होंने कहा कि दुनिया के विकास के लिए अफ्रीका का विकास बहुत ही ज्यादा जरूरी है। पीएम ने कहा, "भारत हमेशा से अफ्रीका के साथ मजबूती से खड़ा रहा है। मुझे गर्व है कि भारत की जी20 अध्यक्षता के दौरान ही अफ्रीकी संघ को जी20 का स्थाई सदस्य बनाया गया। अब जरूरत है कि वैश्विक संस्थानों में ग्लोबल साउथ की आवाज और भी ज्यादा मजबूत हो।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।