मतभेदों को विवादों में न बदलने दें, बॉर्डर विवाद के बीच जिनपिंग से बोले पीएम मोदी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता द्विपक्षीय संबंधों के लगातार विकास का जरूरी आधार है। उन्होंने सीमा से जुड़े मुद्दों पर मौजूदा समझौतों और सहमतियों का दोनों पक्षों द्वारा पालन किए जाने की जरूरत बताई।

PM Modi tells Xi Jinping amid border row Says Dont let differences turn into disputes
प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता द्विपक्षीय संबंधों के लगातार विकास का जरूरी आधार है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और चीन के बीच बॉर्डर विवाद के बीच मौजूदा समझौतों तथा सहमतियों पर अमल करने की जरूरत पर बल देते हुए कहा है कि मतभेद विवादों में नहीं बदलने चाहिए। पीएम मोदी ने शनिवार को ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से इतर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ करीब 50 मिनट तक चली द्विपक्षीय वार्ता में जोर देकर कहा कि सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता द्विपक्षीय संबंधों के लिए जरूरी आधार है।

दोनों नेताओं ने अगस्त 2025 में तियानजिन में हुई पिछली द्विपक्षीय वार्ता के बाद भारत-चीन द्विपक्षीय संबंधों में हुई लगातार प्रगति का स्वागत किया। उन्होंने दोहराया कि दोनों देशों को अपने संबंधों को रणनीतिक और दीर्घकालिक नजरिए से देखना चाहिए और मतभेद विवाद में नहीं बदलने चाहिए। प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों पक्षों को तीन बातों से मार्गदर्शन लेना चाहिए जिनमें परस्पर सम्मान, आपसी संवेदनशीलता और आपसी हित शामिल हैं।

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि सीमा क्षेत्रों में शांति और स्थिरता द्विपक्षीय संबंधों के लगातार विकास का जरूरी आधार है। उन्होंने सीमा से जुड़े मुद्दों पर मौजूदा समझौतों और सहमतियों का दोनों पक्षों द्वारा पालन किए जाने की जरूरत बताई। दोनों नेताओं ने व्यापक द्विपक्षीय संबंधों के राजनीतिक नजरिए और दोनों देशों के लोगों के दीर्घकालिक हितों को ध्यान में रखते हुए सीमा विवाद के निष्पक्ष, उचित और दोनों पक्षों को स्वीकार्य समाधान के लिए प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने लोगों के बीच संबंधों में प्रगति पर भी चर्चा की और दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक आदान-प्रदान, कारोबारी संबंधों और लोगों की आवाजाही को बढ़ावा देने की जरूरत पर जोर दिया। आर्थिक और व्यापारिक संबंधों पर उन्होंने एक-दूसरे की चिंताओं को दूर करने की जरूरत बताई। इनमें व्यापार में संरचनात्मक असंतुलन और आपूर्ति श्रृंखला से जुड़े मुद्दे शामिल हैं। उन्होंने सार्थक और पहले से तय बाजार पहुंच को आसान बनाने की जरूरत पर भी जोर दिया।

दोनों नेताओं ने सहमति जताई कि क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर साझा आधार को लगातार बढ़ाना चाहिए और चुनौतियों से निपटने के लिए मिलकर काम करना चाहिए। प्रधानमंत्री ने भारत की ब्रिक्स अध्यक्षता के लिए चीन के समर्थन और 2026 के ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की सफलता में उसके योगदान की सराहना की। मोदी और शी के बीच तीन वर्षों में यह लगातार तीसरी द्विपक्षीय वार्ता है। इससे पहले की दो द्विपक्षीय वार्ता क्रमश: कजान और तियांजिन में हुई थी। वर्ष 2020 में गलवान घाटी में दोनों देशों के सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद शी की यह पहली भारत यात्रा है । इससे पहले वह 2019 में भारत आए थे। इस झड़प में भारत के 20 सैनिक शहीद हो गये थे। चीन के भी बड़ी संख्या में सैनिक हताहत हुए थे। इसके बाद दोनों देशों के संबंधों में खटास आ गयी थी। वर्ष 2024 में कजान में द्विपक्षीय बैठक के बाद से दोनों देशों की ओर से संबंधों को सामान्य बनाने के लिए अनेक कदम उठाये जा रहे हैं।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमतभेदों को विवादों में न बदलने दें, बॉर्डर विवाद के बीच जिनपिंग से बोले PM मोदी