Hindi NewsIndia NewsPM Modi targets Mamata govt from West Bengal says it does not allow central government scheme
बंगाल में PM मोदी का ममता सरकार पर हमला, नोबेल को लेकर थरूर का ट्रंप पर तंज; टॉप-5 न्यूज

बंगाल में PM मोदी का ममता सरकार पर हमला, नोबेल को लेकर थरूर का ट्रंप पर तंज; टॉप-5 न्यूज

संक्षेप:

पश्चिम बंगाल के माल्दा में प्रधानमंत्री मोदी ने ममता सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने राज्य सरकार को क्रूर बताते हुए कहा कि वह अन्य राज्यों के तरह बंगाल के लिए भी योजनाएं बनाते हैं, लेकिन तृणमूल सरकार उन्हें लागू नहीं होने देती है।

Jan 17, 2026 06:56 pm ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव के घोषित होने से पहले ममता सरकार पर जमकर निशाना साधा। माल्दा में जनसमूह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं को क्रूर तृणमूल सरकार पश्चिम बंगाल में लागू नहीं होने देती है। इसलिए इस सरकार को अब हटाना जरूरी है। वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने नोबेल पुरस्कार को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि मचाडो का ट्रंप का पुरस्कार देना और ट्रंप का इसे स्वीकार कर लेना वेनेजुएला की हताशा और अमेरिका के घमंड को दिखाता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

देश-दुनिया की पांच बड़ी खबरें पढ़िए लाइव हिन्दुस्तान के साथ…

भारत के जेन Z को भाजपा पर भरोसा; BMC जीत के बाद बंगाल से पीएम मोदी की हुंकार

बीएमसी में जीत के बाद भाजपा के नेताओं में गजब का जोश देखने को मिल रहा है। शनिवार को पश्चिम बंगाल के मालदा में दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने भी कार्यकर्ताओं से बीएमसी की जीत के बाद अब बंगाल जीत की तैयारी करने को कहा। बीएमसी की जीत में युवा पीढ़ी के योगदान का जिक्र करते हुए पीएम ने कहा कि भारत का जेनजी भाजपा के विकास के मॉडल पर भरोसा करता है। उन्होंने कहा कि जिस तरह से भाजपा को बीएमसी में रिकॉर्ड तोड़ जीत मिली है, वैसे ही इस बार बंगाल का मतदाता भी भाजपा को ही चुनेंगे। पढ़ें पूरी खबर…

मचाडो ने डोनाल्ड ट्रंप को दे दिया नोबेल शांति पुरस्कार, शशि थरूर क्या बोले?

वेनेजुएला की विपक्ष की नेता मारिया कोरिना मचाडो ने अपना नोबेल शांति पुरस्कार अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को समर्पित कर दिया है। पिछले एक साल से नोबेल की रट लगाए बैठे ट्रंप ने इसे खुशी-खुशी स्वीकार भी कर लिया। मीडिया ने जब इस पर सवाल पूछा तो वह इस कदम का बचाव करते नजर आए। अब दुनिया भर में इस कदम को लेकर प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। वैश्विक राजनीति में बेहतर पकड़ रखने वाले कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इस घटनाक्रम को 'वेनेजुएला की हताशा और अमेरिकी अहंकार के टकराव का सुनहरा अवसर' करार दिया। पढ़ें पूरी खबर…

लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई, BMC चुनाव परिणाम के बाद उद्धव सेना की पहली प्रतिक्रिया

बीएमसी चुनाव के परिणाम आने के बाद शिवसेना (यूबीटी) की पहली प्रतिक्रिया आई है। सोशल मीडिया एक्स पर लिखी एक पोस्ट में उद्धव ठाकरे की पार्टी की तरफ से लिखा गया है, ‘यह लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। यह लड़ाई तब तक चलेगी, जब तक कि मराठी लोगों को उन्हें वह सम्मान नहीं मिल जाता, जो वह डिजर्व करते हैं।’ इस पोस्ट के साथ बालासाहेब ठाकरे की तस्वीर भी लगाई गई है। इस बयान को चुनावी नतीजों से जोड़कर देखा जा रहा है। इससे पहले मनसे चीफ राज ठाकरे ने भी ऐसा ही बयान दिया था। इसमें उन्होंने कहा कि वह मराठी मानुस के लिए लड़ाई जारी रखेंगे। बता दें कि शिवसेना यूबीटी को बीएमसी चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा है। पढ़ें पूरी खबर…

मां काली की धरती से मां कामाख्या तक, वंदे भारत स्लीपर ट्रेन पर क्या बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर उन्होंने कहा, 'बंगाल की इस पावन भूमि से आज भारतीय रेल के आधुनिकीकरण की तरफ एक और बड़ा कदम उठाया गया है। आज से भारत में वंदे भारत स्लीपर ट्रेनों की शुरुआत हो रही है। ये वंदे भारत स्लीपर ट्रेन देशवासियों के लंबे सफर को और आरामदायक, शानदार और यादगार बनाएंगी। देश की ये पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, मां काली की धरती को मां कामाख्या की भूमि को जोड़ रही है। आने वाले समय में पूरे देश में, इस आधुनिक ट्रेन का विस्तार होगा।' पढ़ें पूरी खबर…

इंदौर में जलकांड पीड़ितों के परिजनों से मिले राहुल, दिया एक-एक लाख रुपए का चेक

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शनिवार को इंदौर पहुंचे और यहां उन्होंने भागीरथपुरा इलाके में दूषित पानी पीने की वजह से मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ना केवल सरकार की स्मार्ट सिटीज योजना को लेकर तंज कसा, साथ ही सरकार से लोगों को साफ पानी मुहैया कराने की मांग भी की। राहुल गांधी ने गंदे पानी की वजह से जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों की आर्थिक मदद करते हुए उन्हें 1-1 लाख रुपए का मुआवजा राशि का चेक भी सौंपा। राहुल से मिलने के बाद इलाके में रहने वाली एक महिला ने बताया कि उनके घरों में अब भी पानी नहीं आ रहा है और वो लोग आरओ का पानी खरीद-खरीदकर पी रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर…

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।