BRICS समिट में पीएम मोदी ने जिनपिंग-पुतिन संग शेयर की खास तस्वीर, देखते ही ट्रंप को लगेगी मिर्ची!

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर को शेयर किया है। इसमें वे रूसी राष्ट्रपति पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग का हाथ थामे नजर आ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा कि BRICS समिट 2026 दिल्ली में जारी है।

PM Modi Shares Photo With Xi Jinping and Vladimir Putin Donald Trump Wont Like it
ब्रिक्स समिट में पुतिन और जिनपिंग का हाथ थामे दिखे पीएम मोदी

BRICS Summit 2026: दिल्ली में चल रहे ब्रिक्स समिट से पहले ही दिन खास तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी प्रेसिडेंट शी जिनपिंग नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी जिनपिंग और पुतिन का हाथ पकड़े हुए हैं और तीनों नेता मुस्कुरा रहे। इस तस्वीर से साफ है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को मिर्ची लग सकती है। पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर को शेयर किया है। प्रधानमंत्री ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "BRICS समिट 2026 दिल्ली में जारी है।''

पिछले साल चीन के तियानजिन में आयोजित की गई एससीओ मीटिंग से भी पीएम मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग की जबरदस्त फोटो सामने आई थी, जिसपर ट्रंप पर प्रतिक्रिया दी थी। उस समय भारत और अमेरिका के बीच टैरिफ विवाद को लेकर संबंध बहुत अच्छी स्थिति में नहीं थे। तब ट्रंप ने तीनों नेताओं की तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा था कि लगता है हमने भारत और रूस को सबसे गहरे, सबसे अंधेरे चीन के हाथों खो दिया है। उनका भविष्य साथ में लंबा और खुशहाल हो। प्रेसिडेंट डोनाल्ड जे. ट्रंप। उन्होंने पीएम मोदी की एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वे तियानजिन मीट में पुतिन और जिनपिंग के साथ दिख रहे हैं।

पीएम मोदी ने चीन और अमेरिका दोनों को दिया संदेश

ब्रिक्स समिट में नेताओं का स्वागत करने के बाद पीएम मोदी ने बयान जारी किया। इस बयान में चीन और अमेरिका दोनों को संदेश दिया गया। ब्रिक्स पर आपत्ति उठाने वाले अमेरिका के लिए जहां पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिक्स किसी के भी खिलाफ नहीं है तो पास बैठे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को भी बड़ा मैसेज दे दिया। उन्होंने दो टूक कहा कि UNSC में रिफॉर्म को अब और टाला नहीं जा सकता। दरअसल, चीन UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता के खिलाफ है और कई बार अड़ंगा लगा चुका है। ऐसे में ब्रिक्स के मंच से पीएम मोदी ने चीन को साफ संदेश दे दिया।

'यह गुट किसी के खिलाफ नहीं'

पीएम मोदी ने शिखर सम्मेलन में अपने शुरुआती संबोधन में कहा कि ब्रिक्स ने वैश्विक मंच पर एक विशिष्ट पहचान स्थापित की है और यह गुट किसी के खिलाफ नहीं है। उनके इस बयान को अमेरिका और अन्य पश्चिमी शक्तियों के लिए एक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। उन्होंने ने कहा, ''इस संबंध में, मेरा प्रस्ताव है कि हम संयुक्त रूप से वैश्विक शासन सुधार के लिए 10 प्रस्ताव तैयार करें, जिसका उद्देश्य अगले शिखर सम्मेलन तक उन्हें एक ब्रिक्स सुधार रोडमैप का रूप देना हो।'' मोदी ने ये टिप्पणियां रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग, ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान, दक्षिण अफ्रीकी राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम और इंडोनेशियाई राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की उपस्थिति में कीं।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia NewsBRICS: PM मोदी ने जिनपिंग-पुतिन संग शेयर की खास तस्वीर, ट्रंप को लगेगी मिर्ची!