Hindi NewsIndia NewsPM Modi shares car ride with Malaysia PM Anwar reflecting personal rapport viral photo
मलेशिया में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, प्रधानमंत्री इब्राहिम के साथ कार की सवारी

मलेशिया में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत, प्रधानमंत्री इब्राहिम के साथ कार की सवारी

संक्षेप:

पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि वे अपने मित्र अनवर इब्राहिम की ओर से दिए गए गर्मजोशी भरे स्वागत से गहराई से प्रभावित हैं। उन्होंने कहा कि भारत-मलेशिया के बीच दोस्ती को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हैं।

Feb 07, 2026 05:08 pm ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मलेशिया की दो दिवसीय यात्रा पर कुआलालंपुर पहुंचे। इस यात्रा के दौरान मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने व्यक्तिगत रूप से एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया, जो दोनों नेताओं के बीच गहरे व्यक्तिगत संबंधों को दर्शाता है। एयरपोर्ट पर सांस्कृतिक स्वागत भी किया गया, जिसमें भारत और मलेशिया की साझा विरासत को दिखाया गया। बच्चों ने दोनों देशों के झंडे लहराते हुए लाइन लगाकर पीएम मोदी का अभिनंदन किया। पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि वे अपने मित्र अनवर इब्राहिम द्वारा दिए गए गर्मजोशी भरे स्वागत से गहराई से प्रभावित हैं। भारत-मलेशिया के बीच दोस्ती को और मजबूत करने के लिए उत्सुक हैं। यह पीएम मोदी की 2015 के बाद मलेशिया की तीसरी यात्रा है, जो अनवर इब्राहिम के निमंत्रण पर हो रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:ईरान से व्यापार पड़ेगा महंगा, कई देशों पर पड़ सकती है अमेरिकी टैरिफ की मार

एयरपोर्ट से ही दोनों प्रधानमंत्रियों ने एक ही कार में सवार होकर कुआलालंपुर में कम्युनिटी कार्यक्रम की ओर रवाना हुए। इस कार राइड ने दोनों नेताओं के बीच व्यक्तिगत रिश्ते और लोगों के बीच जुड़ाव को खास तौर पर उजागर किया। पीएम मोदी ने कार में बैठे हुए एक फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'भारत-मलेशिया लोगों के बीच जुड़ाव का जश्न! पीएम अनवर इब्राहिम और मैं कुआलालंपुर में कम्युनिटी प्रोग्राम की ओर जा रहे हैं।' यह विशेष इशारा मलेशियाई पीएम द्वारा दिखाए गए भारत और भारतीय समुदाय के प्रति प्रेम व सम्मान को दर्शाता है।

800 डांसर्स का क्रार्यक्रम

यह कम्युनिटी कार्यक्रम 'सेलामत दतंग मोदीजी' नाम से माइंस इंटरनेशनल एक्जीबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर (MIECC) में आयोजित किया गया। भारतीय डायस्पोरा की ओर से आयोजित इस इवेंट में लगभग 800 डांसर्स ने लगातार पांच मिनट तक कोरियोग्राफ्ड डांस परफॉर्मेंस दी, जिसमें भारतीय शास्त्रीय और लोक नृत्यों की विविधता दिखाई गई। यह मलेशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में प्रवेश करने का प्रयास था। कार्यक्रम में हजारों भारतीय मूल के लोग शामिल हुए, जो भारत-मलेशिया के सांस्कृतिक और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने का माध्यम बना। पीएम मोदी ने इस दौरान डायस्पोरा से बातचीत किया और साझा मूल्यों पर जोर दिया।

भारत-मलेशिया के रिश्ते

यह यात्रा 2024 में स्थापित भारत-मलेशिया कॉम्प्रिहेंसिव स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप को नई गति देने का अवसर है। दोनों नेता द्विपक्षीय वार्ता करेंगे, जिसमें राजनीतिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और लोगों के बीच सहयोग पर फोकस रहेगा। मलेशिया भारत की एक्ट ईस्ट पॉलिसी, विजन महासागर और इंडो-पैसिफिक विजन में अहम साझेदार है। यह दौरा दोनों देशों के बीच बहुआयामी साझेदारी को और गहरा करने में सहायक सिद्ध होगा, साथ ही सॉफ्ट पावर डिप्लोमेसी और सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ावा देगा। कुल मिलाकर, यह यात्रा दोनों नेताओं के व्यक्तिगत रिश्ते और देशों के मजबूत बंधन का सुंदर उदाहरण पेश करती है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।