ब्रिक्स देशों में दुनिया की आधी आबादी, पीएम मोदी बोले- भारत दे रहा ग्रोथ का भरोसा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

पीएम मोदी ने कहा कि वैश्विक अनिश्चितिताओं के बीच भी भारत ग्रोथ का भरोसा दे रहा है। हम एयरपोर्ट, रेलवे आदि का तेजी से विकास कर रहे हैं। साथ ही, सेमीकंडक्टर, बायोटेक आदि क्षेत्रा में में नई क्षमता विस्तार कर रहे हैं। आज भारत में स्टार्टअप रिवॉल्यूशन हो रहा है।

PM Modi Says BRICS Countries have half the world Population India is giving assurance of Growth
पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिक्स देशों में दुनिया की आधी आबादी है

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में ब्रिक्स समिट का आयोजन किया जा रहा है। शुक्रवार को पीएम नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच लंबी बातचीत हुई। इस बैठक के बाद दोनों नेताओं ने बयान जारी किए। पीएम मोदी ने कहा कि ब्रिक्स देशों में दुनिया की आधी आबादी है। इन वर्षों में जहां ग्लोबल जीडीपी करीब ढाई गुना हुई है, वहीं ब्रिक्स देशों की कम्बाइंड जीडीपी साढ़े चार गुना हुई। यानी कि ब्रिक्स की इकोनॉमी दो गुना रफ्तार से बढ़ी है। वैश्विक अनिश्चितिताओं के बीच भी भारत ग्रोथ का भरोसा दे रहा है। हम एयरपोर्ट, रेलवे आदि का तेजी से विकास कर रहे हैं। साथ ही, सेमीकंडक्टर, बायोटेक आदि क्षेत्रा में में नई क्षमता विस्तार कर रहे हैं। आज भारत में स्टार्टअप रिवॉल्यूशन हो रहा है। दो लाख से अधिक स्टार्टअप और 120 से अधिक यूनिकॉर्न हैं।

बिजनेस फोरम के लीडर्स सेशन में पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "जैसे ही BRICS अपने तीसरे दशक में जा रहा है, मैं BRICS बिजनेस काउंसिल से कहना चाहूंगा कि क्या आप BRICS देशों के बीच टॉप दस ट्रेड बैरियर हटाने पर एक रिपोर्ट तैयार कर सकते हैं? क्या हम हर साल 100 BRICS स्टार्टअप्स को दूसरे BRICS मार्केट में आगे बढ़ने में मदद कर सकते हैं? क्या हम अपने बिजनेस के बीच एक हजार नई पार्टनरशिप बना सकते हैं? हमें हर साल इन तीन पैरामीटर पर अपनी प्रोग्रेस का रिव्यू करना चाहिए। आइए BRICS के एम्बिशन को एक्शन में और अपनी कलेक्टिव स्ट्रेंथ को ग्लोबल सॉल्यूशन में बदलें। BRICS को आगे बढ़ने दें और दुनिया को भी आगे बढ़ाएं।"

पीएम मोदी ने आगे कहा, "ग्लोबल ट्रेड में तरक्की तभी मुमकिन है जब समुद्री रास्ते सुरक्षित हों, सप्लाई के रास्ते खुले रहें और नाविक सुरक्षित रहें। इसीलिए भारत नेविगेशन की आजादी और नाविकों की सुरक्षा का पक्का सपोर्टर है। BRICS विमेंस बिजनेस अलायंस भी हमारे विजन का एक अहम हिस्सा है। हम चाहते हैं कि महिला एंटरप्रेन्योर हमारी ग्रोथ स्टोरी को लीड करें। हमें खुशी है कि भारत में हुई इस अलायंस की मीटिंग में करीब 200 महिला बिजनेस लीडर्स ने हिस्सा लिया।"

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsब्रिक्स देशों में दुनिया की आधी आबादी, PM मोदी बोले- भारत दे रहा ग्रोथ का भरोसा