Fact Check: क्या पीएम मोदी के रोड शो में शख्स ने कहा- गैस नहीं मिल रही, जानिए वायरल दावे का सच
PIB ने फैक्ट चेक करते हुए लिखा कि दावा: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो का है। यह दावा फर्जी है। यह वीडियो प्रधानमंत्री मोदी का नहीं, बल्कि उनके हमशक्ल का है।

सोशल मीडिया पर रोजाना तरह-तरह के वीडियो वायरल होते रहते हैं। कई वीडियोज सच होते हैं तो कई फर्जी भी वायरल हो जाते हैं। फेक वीडियोज को रोकने के लिए सरकार कई कदम उठा रही है, लेकिन कई बार यह भी नाकाफी साबित होते हैं। इसी तरह इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दावा करते हुए एक फर्जी वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कहा जा रहा है कि पीएम मोदी रोड शो कर रहे हैं और एक शख्स उनसे सिलेंडर गैस के बारे में सवाल करता है।
वायरल वीडियो में क्या है?
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कई वीडियोज वायरल हुए हैं। इसमें दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी रोड शो कर रहे हैं और उनके आसपास कई गार्ड्स भी खड़े हुए हैं। इसी दौरान, एक शख्स भीड़ से चिल्लाता है कि गैस नहीं मिल रही। इस पर जवाब आता है कि मिलेगी-मिलेगी। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। कई लोग इसे सच मान रहे हैं, लेकिन यह वीडियो पूरी तरह से फर्जी है।
फर्जी है दावा
दरअसल, वीडियो में पीएम मोदी नहीं, बल्कि उनकी तरह दिखने वाले हमशक्ल हैं। इसके अलावा, कुछ लोग गार्ड भी बने हैं। पीआईबी ने इसका फैक्ट चेक करते हुए लिखा, ''दावा: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कहा जा रहा है कि यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो का है। यह दावा फर्जी है। यह वीडियो प्रधानमंत्री मोदी का नहीं, बल्कि उनके हमशक्ल का है। कृपया भ्रामक जानकारी साझा करने से बचें और केवल आधिकारिक स्रोतों पर भरोसा करें।''
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस


