Hindi NewsIndia NewsPM Modi remembers Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath in Rajya Sabha mentions crying in Lok Sabha
जब सदन में रो पड़े थे यूपी के वर्तमान सीएम; राज्य सभा में पीएम मोदी ने योगी को किया याद

जब सदन में रो पड़े थे यूपी के वर्तमान सीएम; राज्य सभा में पीएम मोदी ने योगी को किया याद

संक्षेप:

राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे और वॉकआउट के बीच पीएम मोदी ने कांग्रेस समेत बाकी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने उत्तर प्रदेश की हालात का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान सीएम उस वक्त सदन में रो पड़े थे। उत्तर प्रदेश में दिमागी बुखार से बच्चे मर रहे थे।

Feb 05, 2026 07:23 pm ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

राष्ट्रपति के अभिभाषण को लेकर धन्यवाद प्रस्ताव पर पीएम मोदी के संबोधन पर विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया है। इसके बाद पीएम मोदी ने सभी विपक्षी नेताओं पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस की नेहरू से लेकर इंदिरा सरकार पर देश को पीछे ले जाने का आरोप लगाया। इसी दौरान पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का भी जिक्र किया। उन्होंने तत्कालीन कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि संसद में उत्तर प्रदेश के वर्तमान मुख्यमंत्री अपनी व्यथा सुनाते हुए रो पड़े थे, लेकिन कांग्रेस सरकार को जरा भी फर्क नहीं पड़ा। यूपी में दिमागी बुखार से हर साल बच्चे मरते थे, हमारी सरकार ने उनके लिए अब सुविधाएं की हैं। भाजपा सरकार ने इन सभी बीमारियों से लोगों को मुक्ति दिलाई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

राज्य सभा में विपक्ष पर निशाना साधते हुए पीएम मोदी ने उस समय गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ के 2007 के वाकये का जिक्र किया, जिसमें योगी आदित्यनाथ लोकसभा में अपने संबोधन के दौरान रो पड़े थे। दरअसल, 2006 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह की सरकार थी, इस दौरान सीएम योगी के ऊपर धार्मिक भावना भड़काने का आरोप लगाकर उन्हें हिरासत में रखा गया था। इसके बाद उन्होंने संसद में सबके सामने अपने साथ ही ज्यादतियों का जिक्र करते हुए जान का खतरा बताया था। दरअसल, इससे पहले गोरखपुर से आने वाले सांसद योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही थी। विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र की सीटों पर जमकर प्रचार किया था, जिससे भाजपा यहां मजबूत बनकर उभरी थी। भाजपा समर्थकों का आरोप था कि योगी की बढ़ती प्रसिद्धि की वजह से ही उस समय उन्हें लगातार निशाना बनाया जा रहा था।

मोहब्बत की दुकान वाले कब्र की बात कर रहे: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पार्टी पर हमला बोलते हुए हाल ही में कब्र खुदने वाले नारों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मोहब्बत की दुकान खोलने वाले लोग अब कब्र खुदने के नारे लगा रहे हैं। आखिर कैसे कोई एक देश के नागरिक के बारे में ऐसी बातें कर सकता है। यह उन लोगों के दिलों में पलने वाली नफरत ही है, जो रह-रहकर बाहर आती है। पीएम ने कहा कि ऐसे लगो चाहें कितनी भी ताकत लगा लें, मोदी की कब्र खुदने वाली नहीं है क्योंकि देश के 140 करोड़ लोगों का आशीर्वाद उनके साथ है। पीएम ने कहा कि इनकी सरकार रिमोट से चलती थी, हमारी सरकार भी रिमोट से चलती है। हमारा रिमोट देश की जनता है।

इससे पहले पीएम मोदी ने विपक्ष के हंगामे पर भी तंज कसा। सदन में नारे लगा रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्यसभा के नेता विपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पर चुटकी लेते हुए पीएम ने कहा कि उनकी उम्र को देखते हुए उन्हें बैठकर नारे लगाने की छूट दी जाए। इसके बाद कुछ देर तक नारे लगाने के बाद विपक्ष के सांसद सदन के बाहर चले गए। इसके बाद पीएम ने चुटकी लेते हुए कहा कि उन्हें (विपक्षी) सांसदों को पता था कि मोदी उनके हंगामे से रुकने वाला नहीं है, उन्हें पिछले कई सदनों का अनुभव हो चुका है। इसलिए वह सदन छोड़कर चले गए>

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।