
अजित पवार की मौत पर संदेह बरकरार, बड़ी तैयारी में रोहित पवार; टॉप-5 न्यूज
दिवंगत एनसीपी प्रमुख के भतीजे रोहित पवार ने कहा, 'हर किसी के मन में (दुर्घटना के बारे में) सवाल और संदेह हैं। मैं 10 फरवरी को मुंबई में एक प्रेजेंटेशन देने वाला हूं। दुर्घटना क्यों हुई और यह कैसे हुई होगी, ये मुद्दे 10 फरवरी को उठाए जाएंगे।'
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) नेता रोहित पवार ने हवाई दुर्घटना में अजित पवार की मौत पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मृ्त्यु की परिस्थितियों के बारे में सभी को संदेह है और वह 10 फरवरी को इस बारे में विस्तार से बताएंगे। वहीं, भारत और अमेरिका की ट्रेड डील पर मुहर लग चुकी है। इसको लेकर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को बयान भी जारी किया। उन्होंने कहा कि यह व्यापार समझौता निर्यात को बढ़ावा देने वाला साबित होगा। खासतौर पर टैरिफ रेट 18 फीसदी हो जाने का खासा फायदा भारत को मिलेगा। गोयल का यह बयान तब आया है, जब भारत और अमेरिका ने ट्रेड एग्रीमेंट पर संयुक्त बयान जारी किया है। लाइव हिन्दुस्तान पर पढ़िए शनिवार की टॉप-5 न्यूज...
मलेशिया में PM मोदी का जोरदार स्वागत, प्रधानमंत्री इब्राहिम के साथ कार की सवारी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को मलेशिया की दो दिवसीय यात्रा पर कुआलालंपुर पहुंचे। इस यात्रा के दौरान मलेशियाई प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने व्यक्तिगत रूप से एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया, जो दोनों नेताओं के बीच गहरे व्यक्तिगत संबंधों को दर्शाता है। एयरपोर्ट पर सांस्कृतिक स्वागत भी किया गया, जिसमें भारत और मलेशिया की साझा विरासत को दिखाया गया। पढ़ें पूरी खबर...
अजित पवार की मौत पर संदेह बरकरार, 10 तारीख को दूंगा प्रेजेंटेशन: रोहित पवार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एसपी) नेता रोहित पवार ने हवाई दुर्घटना में अजित पवार की मौत पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि मृ्त्यु की परिस्थितियों के बारे में सभी को संदेह है और वह 10 फरवरी को इस बारे में विस्तार से बताएंगे। बारामती में जिला परिषद चुनाव में अपना वोट डालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में विधायक ने कहा कि अजित पवार ने एनसीपी गुटों के एकजुट होने की इच्छा जताई थी और विलय की दिशा में प्रयास जारी रहेंगे। पढ़ें पूरी खबर...
किन भारतीय उत्पादों पर अमेरिका में जीरो टैरिफ, पीयूष गोयल ने साझा की पूरी लिस्ट
भारत और अमेरिका की ट्रेड डील पर मुहर लग चुकी है। इसको लेकर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को बयान भी जारी किया। उन्होंने कहा कि यह व्यापार समझौता निर्यात को बढ़ावा देने वाला साबित होगा। खासतौर पर टैरिफ रेट 18 फीसदी हो जाने का खासा फायदा भारत को मिलेगा। गोयल का यह बयान तब आया है, जब भारत और अमेरिका ने ट्रेड एग्रीमेंट पर संयुक्त बयान जारी किया है। पढ़ें पूरी खबर...
गाजियाबाद में खुदकुशी करने वाली बच्चियों के पिता की 3 शादियां, तीनों सगी बहनें
गाजियाबाद में 3 नाबालिग बहनों की आत्महत्या के बाद हर दिन नए तथ्य सामने आ रहे हैं। दावा है कि बच्चियां कोरियन गेम्स और ऑनलाइन कॉटेंट की लत का शिकार हो गईं थीं और इनसे दूर किए जाने की वजह से उन्होंने 9वें मंजिल पर स्थित अपने फ्लैट से कूदकर जान दे दी। यह भी सामने आया है कि कर्ज के बोझ में दबे बच्चियों के पिता ने बिजली का बिल चुकाने के लिए उनके दो मोबाइल फोन को बेच दिया था। पढ़ें पूरी खबर...
दतिया में मानवता शर्मसार! कचरा वाहन में रखा महिला का शव; JCB से ही डाल दी मिट्टी
जिले के इंदरगढ़ तहसील में स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया। इंदरगढ़ में कुछ दिनों से एक अर्ध विक्षिप्त महिला रह रही है। उसकी सुबह मौत हो गई। स्थानीय लोगों का अनुमान है कि भूख और ठंड के वजह से उसकी मौत हो गई। लोगों ने सड़क पर उसकी लाश देखी तो लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और नगर परिषद को उसकी सूचना दी। पढ़ें पूरी खबर...





