सिक्किम में बच्चों संग फुटबॉल खेलते नजर आए PM मोदी, गोल मारकर हाई फाइव से किया सेलिब्रेट; VIDEO

Jagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं जिनमें वह लड़के-लड़कियों के साथ फुटबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। उन्होंने बच्चों को ओलंपिक के लिए प्रोत्साहित भी किया।

सिक्किम में बच्चों संग फुटबॉल खेलते नजर आए PM मोदी, गोल मारकर हाई फाइव से किया सेलिब्रेट; VIDEO

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्पोर्ट्समैंन वाला खास अंदाज मंगलवार को सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। दरअसल सिक्किम के दो दिवसीय दौरे पर आए पीएम मोदी ने मंगलवार सुबह यहां कुछ लड़कों और लड़कियों के साथ फुटबॉल खेला। इसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो काफी वायरल हो रही हैं। इस दौरान पीएम मोदी अलग लुक में भी दिखे।

तस्वीरें शेयर कर पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि यह सेशन काफी मजेदार रहा। प्रधानमंत्री ने एक पोस्ट में कहा, ''गंगटोक की सुहावनी सुबह में सिक्किम के अपने युवा मित्रों के साथ फुटबॉल खेलने का अलग की आनंद है। इन युवाओं के साथ यह फुटबॉल सत्र सचमुच ऊर्जा देने वाला रहा।''

वहीं एक अन्य पोस्ट में पीएम मोदी ने वीडियो शेयर कर लिखा कि उन्होंने बच्चों के साथ फुटबॉल खेलकर काफी कुछ सीखा। वीडियो में पीएम मोदी कई गोल लगाते भी दिखे। इससे पहले उन्होंने बच्चों के साथ वार्मअप सेशन में हिस्सा लिया और बच्चों से उन्हें फुटबॉल सीखाने की बात भी कही। इसके बाद पीएम मोदी ने बच्चों संग फुटबॉल का पूरा लुफ्त उठाया, जहां गोल करने के बाद हाई फाइव लगाकर सेलिब्रेट करते भी दिखे।

50वें स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे पीएम

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी मंगलवार को सिक्किम के 50वें स्थापना दिवस समारोह के समापन कार्यक्रम में भी पहुंचे। इस अवसर पर पीएम मोदी ने सिक्किम में स्वच्छता और सौंदर्य और राज्य के लोगों की सौम्यता की प्रशंसा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार राज्य में अवसंरचना सुविधाओं के विकास को पूरी प्राथमिकता दे रही है। प्रधानमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा,"एक सबसे अच्छी बात मुझे पूरे रास्ते भर दिखाई वह थी, सिक्किम की सड़कों की स्वच्छता। दूर-दूर तक कोई गंदगी नहीं। वायु में भी स्वच्छता, सड़कों पर भी स्वच्छता.. सिक्किम के आप लोग प्रकृति के पक्के संरक्षक हैं.. आप सिक्किम के सच्चे दूत हैं।"

प्रधानमंत्री ने आगे कहा,"हम सिक्किम के संपर्क सुविधाओं और यहां अवसंरचना पर सबसे ज्यादा ध्यान दे रहे हैं। बीते वर्षों में यहां सैकड़ो किलोमीटर हाईवे का निर्माण हुआ है। गांव-गांव तक सड़कों को पहुंचाने के लिए तेजी से काम चल रहा है।" पीएम मोदी ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के लोगों को सस्ता इलाज सुलभ कराने के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास पर भी ध्यान दे रही है। इसी संदर्भ में उन्होंने आयुष्मान योजना और इसके तहत के तहत 70 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों के लिए मुफ्ती इलाज की सुविधा तथा जेनेरिक दावों के लिए जन औषधि केंद्र योजना का उल्लेख किया।

पीएम मोदी ने कहा कि प्राकृतिक खेती का सिक्किम का मॉडल देश के लिए प्रेरणा है और सिक्किम की जीवन शैली, सिक्किम के संकल्प देश के भविष्य के सपने का हिस्सा बन चुके हैं। प्रधानमंत्री ने आगे कहा, “सिक्किम में बहुत संभावना है। यहां की एक संभावना खेल को के क्षेत्र में है यहां के युवाओं ने खेलकूद के मैदान पर अपनी क्षमता और प्रतिभा को साबित किया है। पीएम ने कहा कि उनकी सरकार खेलो इंडिया और ऐसे कई कार्यक्रमों के साथ देशभर में खेलकूद को प्रोत्साहित करने और सुविधाएं बढ़ाने का कार्यक्रम चल रही है।”

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें