
पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म जयंती पर श्रद्धांजलि दी
प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जन्म जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। प्रधानमंत्री ने कहा कि अटल जी ने अपना पूरा जीवन सुशासन और राष्ट्र निर्माण को समर्पित कर दिया। इसके बाद पीएम समेत भाजपा के बड़े नेताओं ने पूर्व पीएम के स्मारक सदैव अटल पर जाकर पुष्पांजलि अर्पित की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जन्म जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। स पीएम मोदी समेत भाजपा के बड़े नेताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के स्मारक स्थल सदैव अटल पर जाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। इससे पहले पीएम ने लिखा कि अटल जी ने अपना पूरा जीवन सुशासन और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने पूर्व पीएम को एक प्रखर वक्ता और ओजस्वी कवि के रूप में याद किया। इसके अलावा अटल बिहारी वाजपेयी के साथ जन्म जयंती साझा करने वाले पंडित मदन मोहन मालवीय जी को भी पीएम मोदी ने श्रद्धांजलि अर्पित की। पीएम मोदी ने उन्हें गुलामी की जंजीरों को तोड़ने वाला और राष्ट्रीय चेतना को जागृत करने वाला बताया।
सोशल मीडिया साइट पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी से जुड़ी एक वीडियो साझा करते हुए पीएम मोदी भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को नमन किया। उन्होंने लिखा, "देश अटल जी को के साथ-साथ ओजस्वी कवि के रूप में भी सदैव स्मरणीय रहेंगे। उनका व्यक्तित्व, कृतित्व और नेतृत्व देश के चहुंमुखी विकास के लिए पथ-प्रदर्शक बना रहेगा।"
एक और पोस्ट साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने लिखा, "आदरणीय अटल जी की जन्म-जयंती हम सबके लिए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का एक विशेष अवसर है। उनका आचरण, शालीनता, वैचारिक दृढ़ता और राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने का संकल्प भारतीय राजनीति के लिए एक आदर्श मानक है। उन्होंने अपने जीवन से यह सिद्ध किया कि श्रेष्ठता पद से नहीं, आचरण से स्थापित होती है और वही समाज को दिशा देती है।"





