Hindi NewsIndia NewsPM MODI ON INDIA US said LOOKING FORWARD TO SPEAKING WITH PRESIDENT TRUMP
मैं भी इंतजार कर रहा हूं, ट्रे़ड डील जल्द पूरी होगी: PM मोदी का ट्रंप को जवाब

मैं भी इंतजार कर रहा हूं, ट्रे़ड डील जल्द पूरी होगी: PM मोदी का ट्रंप को जवाब

संक्षेप:

ट्रंप ने हाल ही में नरेंद्र मोदी को महान प्रधानमंत्री बताया था और कहा था कि वह हमेशा उनके दोस्त रहेंगे। इस पर पीएम मोदी ने भी जवाब देते हुए लिखा था कि वह ट्रंप की सकारात्मक भावनाओं की गहराई से सराहना करते हैं।

Sep 10, 2025 09:25 am ISTAmit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और अमेरिका के बीच घनिष्ठ मित्रता और प्राकृतिक साझेदारी पर जोर देते हुए कहा है कि दोनों देशों के बीच चल रही व्यापारिक वार्ताएं भारत-अमेरिका साझेदारी की असीम संभावनाओं को अनलॉक करने का मार्ग प्रशस्त करेंगी। उन्होंने उम्मीद जताई है कि इन चर्चाओं को जल्द से जल्द अंतिम रूप दिया जाएगा। बता दें कि पीएम मोदी का ये बयान तब आया जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को एक महान देश बताते हुए व्यापार वार्ता जारी रखने की बात कही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मोदी ने एक बयान में कहा, "भारत और अमेरिका घनिष्ठ मित्र और प्राकृतिक साझेदार हैं। मुझे विश्वास है कि हमारी व्यापारिक वार्ताएं भारत-अमेरिका साझेदारी की असीम संभावनाओं को अनलॉक करने का मार्ग प्रशस्त करेंगी। हमारी टीमें इन चर्चाओं को जल्द से जल्द समाप्त करने के लिए कार्यरत हैं। मैं भी राष्ट्रपति ट्रंप से बातचीत करने का इंतजार कर रहा हूं। हम मिलकर दोनों देशों के लोगों के लिए एक उज्जवल, अधिक समृद्ध भविष्य सुनिश्चित करने के लिए कार्य करेंगे।"

प्रधानमंत्री मोदी के बयान को ट्रंप ने भी शेयर किया है। उन्होंने पीएम मोदी के एक्स पर किए गए पोस्ट का स्क्रीनशॉट अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर शेयर किया है।

इससे पहले ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा, “मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि भारत और अमेरिका के बीच व्यापार बाधाओं को लेकर वार्ता जारी है। मैं आने वाले हफ्तों में अपने बहुत अच्छे दोस्त प्रधानमंत्री मोदी से बातचीत करने का इंतजार कर रहा हूं। मुझे पूरा यकीन है कि दोनों महान देशों के बीच यह वार्ता सफल निष्कर्ष पर पहुंचेगी।”

ये भी पढ़ें:भारत-US में जल्द होगी ट्रेड डील, मोदी-ट्रंप ने अपने-अपने अधिकारियों को दिए आदेश
ये भी पढ़ें:भारत पर लगाओ 100 फीसदी टैरिफ, दूसरे देशों को भी भड़का रहे ट्रंप; क्या है प्लान
ये भी पढ़ें:मेरे आदेश पर नहीं हुआ कतर में हमला, मुझे तरीका पसंद नहीं; ट्रंप ने झाड़ा पल्ला

पिछले कुछ समय से भारत के खिलाफ सख्त टिप्पणी करने वाले ट्रंप के रुख में अचानक बदलाव आया है। हाल ही नें ट्रंप ने नरेंद्र मोदी को महान प्रधानमंत्री बताया था और कहा था कि वह हमेशा उनके दोस्त रहेंगे। इस पर पीएम मोदी ने भी जवाब देते हुए लिखा था कि वह ट्रंप की सकारात्मक भावनाओं की गहराई से सराहना करते हैं।

बता दें कि भारत की द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर अमेरिका के साथ बात चल रही है। हालांकि, टैरिफ मुद्दों पर जुड़े तनाव के बीच इस समझौते पर बातचीत फिलहाल रुक गई है। अमेरिकी दल को छठे दौर की वार्ता के लिए 25 अगस्त को भारत आना था लेकिन ट्रंप की टैरिफ संबंधी घोषणाओं के बीच उसने इस यात्रा को टाल दिया। अभी नई तारीख की घोषणा भी नहीं की गई है। ट्रंप ने रूस से तेल की खरीद पर 25 फीसदी सहित भारतीय वस्तुओं पर 50 फीसदी ‘टैरिफ’ लगाया है।

भारत कृषि एवं डेयरी क्षेत्र को खोले जाने की अमेरिकी मांग को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं है। इसी वजह से दोनों पक्षों के बीच गतिरोध पैदा हो गया है। अमेरिका भारत का सबसे बड़ा व्यापारिक भागीदार है। वित्त वर्ष 2024-25 में भारत और अमेरिका के बीच वस्तु व्यापार 131.8 अरब डॉलर का रहा। इसमें भारत का निर्यात 86.5 अरब डॉलर और आयात 45.3 अरब डॉलर था।

Amit Kumar

लेखक के बारे में

Amit Kumar
अमित कुमार एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में नौ वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। हिन्दुस्तान डिजिटल के साथ जुड़ने से पहले अमित ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है। अमित ने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला (डिजिटल) से की। इसके अलावा उन्होंने वन इंडिया, इंडिया टीवी और जी न्यूज जैसे मीडिया हाउस में काम किया है, जहां उन्होंने न्यूज रिपोर्टिंग व कंटेंट क्रिएशन में अपनी स्किल्स को निखारा। अमित ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा और गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी, हिसार से मास कम्युनिकेशन में मास्टर (MA) किया है। अपने पूरे करियर के दौरान, अमित ने डिजिटल मीडिया में विभिन्न बीट्स पर काम किया है। अमित की एक्सपर्टीज पॉलिटिक्स, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेट रिपोर्टिंग और मल्टीमीडिया स्टोरीटेलिंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में फैली हुई है। अमित नई मीडिया तकनीकों और पत्रकारिता पर उनके प्रभाव को लेकर काफी जुनूनी हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।