PM मोदी के न्यूजीलैंड दौरे पर खुशखबरी, रणनीतिक साझेदारी में बदले संबंध, कई समझौतों पर मुहर

भाषा, ऑकलैंड
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच ऑकलैंड में शुक्रवार देर रात हुई बातचीत में ये फैसले लिए गए। दोनों पक्षों ने 'भारत-न्यूजीलैंड रणनीतिक साझेदारी: 2030 के रोडमैप' को भी अपनाया।

PM Modi New Zealand visit

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के न्यूजीलैंड दौरे पर दोनों देशों के बीच कई ऐतिहासिक समझौते हुए हैं। इस दौरान सबसे बड़ी घोषणा भारत और न्यूजीलैंड के संबंधों को और मजबूत करने को लेकर हुई है। दोनों देशों ने अब अपने द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक साझेदारी में बदलने की घोषणा कर दी है। पीएम मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के बीच शनिवार को बातचीत के बाद इसका ऐलान किया गया है। इसके अलावा दोनों देशों के बीच 28 बेहद अहम समझौतों पर भी सहमति बनी है।

पीएम मोदी और लक्सन की बैठक में 18 ठोस परिणाम सामने आए हैं। इनमें से 10 समझौतों पर हस्ताक्षर भी हो गए। इन समझौतों में 4 सालों में संबंधों को विस्तार देने, इंडो पैसिफिक रीजन में सहयोग बढ़ाने और भारतीय नौसेना और न्यूजीलैंड रक्षा बल के बीच सहयोग बढ़ाना शामिल है। इसके अलावा पीएम मोदी और लक्सन की मुलाकात के बाद दोनों देशों ने 2030 तक द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना कर 35,000 करोड़ रुपए तक पहुंचाने का लक्ष्य तय किया है।

हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर बयान

एक संयुक्त बयान में कहा गया कि प्रधानमंत्री मोदी और लक्सन ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र की स्थिति पर बातचीत की और स्वतंत्र, खुले और समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। दोनों नेताओं ने नियम-आधारित अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था की रक्षा के महत्व पर भी जोर दिया। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की अपनी प्राथमिकता के तहत दोनों देशों ने समुद्री सुरक्षा संवाद शुरू करने पर भी सहमति जताई।

FTA के बाद PM मोदी का दौरा

इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ऑस्ट्रेलिया की यात्रा पूरी करने के बाद अपनी तीन देशों की यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण में न्यूजीलैंड पहुंचे। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन के बढ़ते प्रभाव और आक्रामक रुख को देखते हुए आपसी सहयोग को और मजबूत करना है। प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा करीब 40 सालों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की न्यूजीलैंड की पहली यात्रा है। वहीं पीएम का यह दौरा हाल में भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर बनी सहमति के बाद हो रहा है , जिसे लेकर लक्सन ने खुशी जाहिर की थी।

क्या बोले पीएम मोदी?

प्रधानमंत्री मोदी ने बैठक की शुरुआत में अपने संबोधन में कहा, ''दो समुद्री देशों के रूप में हमारा घनिष्ठ सहयोग हिंद-प्रशांत क्षेत्र को नई शक्ति प्रदान करता है और हमारे संबंध शांति के साझा लक्ष्यों को हासिल करने के प्रयासों में नई ऊर्जा भर सकते हैं।'' उन्होंने 2030 तक सामान और सेवाओं के द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करके 35,000 करोड़ रुपये तक पहुंचाने की दिशा में काम करने पर सहमति जताई। बता दें कि वर्तमान में भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय व्यापार लगभग 2.25 अरब अमेरिकी डॉलर का है। मुक्त व्यापार समझौते और लगभग टैक्स फ्री कारोबारी माहौल बनने से दोनों देशों के बीच व्यापार में तेज बढ़ोतरी की संभावना है। दोनों देशों ने 2030 तक वस्तुओं और सेवाओं के द्विपक्षीय व्यापार को दोगुना करने का लक्ष्य भी तय किया है। एफटीए के तहत अगले 15 सालों में भारत में 20 अरब अमेरिकी डॉलर के निवेश की बात कही गई है, जिससे दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा न्यूजीलैंड में तीन लाख से अधिक भारतीय मूल के लोग रहते हैं। वे वहां की राजनीति, अर्थव्यवस्था और व्यापार में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।