सोना खरीदने से बचें, नई रील में पीएम मोदी ने फिर की अपील; क्या बताई वजह

By Ankit Ojha लाइव हिन्दुस्तान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को 7.8 प्रतिशत की ग्रोथ रेट हासिल करने की बधाई दी है। साथ ही उन्होंने विपक्ष पर निशाना भी साधा है। पीएम मोदी ने यह भी अपील की कि अगर जरूरी ना हो तो विदेश यात्रा ना करें और सोना ना खरीदें।

PM Modi
पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर शेयर की रील, सोना खरीदने को लेकर क्या कहा।

प्रधानमंत्र नरेंद्र मोदी ने इंस्टाग्राम पर रील शेयर करके लोगों को 7.8 प्रतिशत की विकास दर हासिल करने की बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने देशवासियों से अपील की है कि लोग विदेश यात्रा करने से बचें और जरूरी ना हो तो सोना भी ना खरीदें। प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग निराशा के गर्त में हैं और वे झूठ फैलाकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

7.8% GDP ग्रोथ पर पीएम मोदी ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने कहा, 'देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। 7.8 प्रतिशत विकास दर। देश खुशियों से भर गया है। मैं देशवासियों को बधाई देता हूं, उनके संकल्प शक्ति के लिए और उनके पुरुषार्थ के लिए। दुनिया युद्ध में डूबी है। चारों तरफ युद्ध की खबरें आ रही हैं। विश्व संकटों से घिरा है। सप्लाई चैन डिस्टर्ब है। 2020 के कोविड काल से अब तक कहीं स्थिरता नजर नहीं आ रही है। उसके बावजूद भारत तेज गति से प्रगति कर रहा है।'

विपक्ष पर पीएम मोदी का निशाना

प्रधानमंत्री ने कहा, 'दूसरी तरफ भारत के भीतर ही निराशा के गर्त में डूबे हुए लोग झूठ से चारों ओर निराशा फैलाने मे लगे हैं। इन सभी चीजों को पारकर 7.8 प्रतिशत ग्रोथ को हासिल किया है। हमें इस गति को बनाए रखना है। हमें बढ़ना भी है। इसके लिए आत्मनिर्भर भारत बनना बहुत जरूरी है।'

जरूरत न हो तो सोना न खरीदने की अपील क्यों?

उन्होंने कहा, स्वदेशी का मंत्र, वोकल फॉर लोकल और विदेशों की यात्राएं नहीं करनी चाहिए। शादी विदेशों में करते हैं तो नहीं करना चाहिए। जरूरत ना हो तो सोना भी नहीं खरीदना चाहिए। हम जितना ज्यादा स्वदेशी पर बल देंगे। जितना आत्मनिर्भरता पर बल देंगे। मुझे पक्का विश्वास है कि जब आजादी के 100 साल होंगे तो हम अपनी युवा पीढ़ी को विकसित भारत सौंपेंगे। इसलिए देशवासियों हम पुरुषार्थ में कोई कमी ना रखें। हमारी नीति सही है और नीयत साफ है। 140 करोड़ देशवासियों की शक्ति देश को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है। आइए संकल्प करिए और संकल्प को सिद्ध करने के लिए देश को नई ऊंचाइयों पर ले चलिए। '

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब जनता से संवाद करने के लिए अकसर इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान उन्होंने पहली बार रील शेयर करके युवाओं से संवाद करने का प्रयास किया था। इसके बाद वह कई बार सोशल मीडिया पर आकर अपनी बात रख चुके हैं।

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
अगला लेख
Live Hindustan आपको पुश नोटिफिकेशन भेजना शुरू करना चाहता है। कृपया, Allow करें।