Hindi NewsIndia NewsPM Modi helicopter failed to land at Tahirpur rally in Bengal forced to return to Kolkata
बंगाल की रैली में नहीं उतर पाया पीएम मोदी का हेलिकॉप्टर, कोलकाता लौटना पड़ा

बंगाल की रैली में नहीं उतर पाया पीएम मोदी का हेलिकॉप्टर, कोलकाता लौटना पड़ा

संक्षेप:

पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी की यात्रा में खलल पड़ गया है। नादिया जिले की ताहिरपुर में रैली के लिए पहुंचे पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर कम दृष्टता की वजह से वहां लैंड नहीं कर पाया और उसे वापस कोलकाता लौटना पड़ा।

Dec 20, 2025 12:42 pm ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पश्चिम बंगाल के दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी का हेलीकॉप्टर ताहिरपुर में उतर नहीं पाया। अधिकारियों के मुताबिक कम दृष्यता की वजह से विमान लैंड नहीं कर पाया और उसे वापस कोलकाता लौटना पड़ा। अधिकारियों के मुताबिक उन्होंने कुछ देर तक दमदम एयरपोर्ट पर मौसम की स्थिति का अंदाजा लिया। इसके बाद फोन के जरिए रैली को संबोधित करने का फैसला लिया। इस संबोधन में पीएम मोदी ने ममता सरकार को घेरते हुए पश्चिम बंगाल की जनता से भाजपा को एक मौका देने का आह्वान किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इससे पहले रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रधानमंत्री का हेलीकॉप्टर रैली स्थल के हेलीपैड के ऊपर कुछ समय तक घूमा और फिर कोलकाता हवाई अड्डे लौट आया। पीएम मोदी का ताहिरपुर पहुंचने का समय सुबह 11:15 बजे निर्धारित था। ताहिरपुर में दो कार्यक्रमों में भाग लेने वाले थे। जिसमें एक प्रशासनिक कार्यक्रम बड़े विकास परियोजनाओं से जुड़ा है और दूसरा राजनीतिक रैली का आयोजन है। राजनीतिक रैली का नाम "परिवर्तन संकल्प सभा" दिया गया है। ये कार्यक्रम ताहिरपुर के नेताजी पार्क में आयोजित किए जाने वाले थे, जहां व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। हालांकि, देरी के कारण कार्यक्रम स्थल पर अफरातफरी मच गई।

रैली मैदान के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और कथित रूप से प्रवेश करने का प्रयास किया, जिससे पुलिस ने सुरक्षा प्रोटोकॉल का हवाला देते हुए रोक लगाई और हंगामा होने लगा। प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अनिश्चितता के कारण पुलिस अधिकारियों ने स्थिति बिगड़ने का अंदेशा जताया और भीड़ नियंत्रण के उपाय कड़े कर दिए।

इससे पहले प्रधानमंत्री सुबह लगभग 10:40 बजे कोलकाता पहुंचे और फिर हेलीकॉप्टर से नदिया जिले के ताहिरपुर के लिए रवाना हुए। ताहिरपुर पहुंचकर वह पश्चिम बंगाल में राजमार्ग परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। इसके बाद भाजपा की राजनीतिक रैली ‘परिवर्तन संकल्प सभा’ को संबोधित करेंगे।

मोदी ने निर्धारित रैली से कुछ घंटे पहले सोशल मीडिया एक्स (पूर्व ट्विटर) पर सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला किया और पार्टी पर कथित रूप से दुराचार, लूट और डर का आरोप लगाया। उन्होंने पश्चिम बंगाल में भाजपा को "जनता की आशा" की किरण बताया। उन्होंने कहा कि लोग केंद्र की जनहितकारी कार्यों से लाभान्वित हो रहे हैं लेकिन राज्य सरकार की नाकामियों के कारण बेहद परेशान हैं।

प्रधानमंत्री का ताहिरपुर दौरा राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि इस क्षेत्र में मटुआ समुदाय की बड़ी आबादी रहती है। जो नदिया के राणाघाट अनुमंडल में है। यह समुदाय विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के चलते मतदाता सूची में योग्य मतदाताओं के नाम कटने को लेकर चिंतित है।

मोदी नदिया में 3,200 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और आधारशिला रखेंगे, जिसमें कोलकाता और सिलीगुड़ी के बीच संपर्क सुधारने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग-34 के प्रमुख हिस्से शामिल हैं।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।