9/11 जैसा होने से हिन्दुस्तानी ने बचाया, स्मित मच्छार का नाम लेते नहीं थक रहे PM मोदी
30 सितंबर 2026 को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 दुबई से तेल अवीव के लिए उड़ान भर रही थी। विमान में करीब 180 लोग सवार थे। सब कुछ सामान्य था, लेकिन उड़ान के दौरान कॉकपिट में अचानक ओमान के नागरिक को-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमला किया

पूरी दुनिया इस समय भारतीय पायलट स्मित मच्छार को सलाम कर रही है। उन्होंने ऐसी बहादुरी दिखाई है कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप हों या फिर इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू, सभी उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। स्मित मच्छार ने अपनी जान की परवाह किए बिना 180 लोगों को मौत के मुंह से वापस लाया। अगर वो अपनी जान की बाजी नहीं लगाते तो आज पूरी दुनिया एक भयानक हादसे को देख और सुन रही होती।
9/11 जैसी बड़ी घटना टली
वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की। उन्होंने कहा कि, कैप्टन की सूझबूझ और हिम्मत से 9/11 जैसी बड़ी घटना होने से टल गई। भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार के माता-पिता से खुद पीएम मोदी ने बात भी की है। उन्होंने इससे पहले कैप्टन स्मित मच्छार की दिलेरी को भारत के लिए गर्व की बात कहा।
जानकारी के मुताबिक, उड़ान के दौरान उनके को-पायलट ने कथित तौर पर उन पर हमला किया और विमान को क्रैश करने की कोशिश की। इस हमले में कैप्टन मच्छार घायल हो गए, लेकिन गंभीर स्थिति के बावजूद उन्होंने हिम्मत नहीं छोड़ी और विमान को सुरक्षित निकालने में अहम भूमिका निभाई।
खतरे में पड़ी थी 180 लोगों की जान
बता दें कि, 30 सितंबर 2026 को फ्लाईदुबई की फ्लाइट FZ1073 दुबई से तेल अवीव के लिए उड़ान भर रही थी। विमान में करीब 180 लोग सवार थे। सब कुछ सामान्य था, लेकिन उड़ान के दौरान कॉकपिट में अचानक ओमान के नागरिक को-पायलट ने भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमला किया। इसके बाद विमान के सिस्टम से छेड़छाड़ की कोशिश हुई और विमान तेजी से नीचे जाने लगा।
कुछ ही समय में विमान हजारों फीट नीचे आ चुका था। रिपोर्टों के अनुसार करीब दो मिनट में विमान 15 हजार फीट से ज्यादा नीचे चला गया। यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। किसी को समझ नहीं आ रहा था कि आखिर कॉकपिट में हो क्या रहा है। लेकिन इसी अफरातफरी में एक ऐसा काम हुआ, जिसने सैकड़ों जिंदगियों की कहानी बदल दी। स्मित मच्छार पर हमला हो चुका था। वह गंभीर रूप से घायल थे। लेकिन उन्होंने किसी तरह कॉकपिट का दरवाजा खोल दिया। यही वह पल था जब विमान में मौजूद यात्रियों और क्रू को अंदर पहुंचने का रास्ता मिला।
हमले के बाद कैप्टन स्मित मच्छार गंभीर रुप से घायल हैं। उनका इलाज सऊदी अरब में चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। कैप्टन स्मित मच्छार की सहास की तारीफ पूरी दुनिया में हो रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी मच्छार को हीरो बताया।

