विकसित देश बनाने की चाहत वाला, पीएम मोदी बोले-यह ‘हम तैयार हैं’ बजट

Feb 15, 2026 08:06 pm ISTDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल के बजट को लेकर अपनी राय रखी है। ‘पीटीआई’ के साथ साक्षात्कार में पीएम मोदी ने कहा कि इस साल का बजट भारत के विकसित देश बनने की चाहत को दर्शाता है।

विकसित देश बनाने की चाहत वाला, पीएम मोदी बोले-यह ‘हम तैयार हैं’ बजट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस साल के बजट को लेकर अपनी राय रखी है। ‘पीटीआई’ के साथ साक्षात्कार में पीएम मोदी ने कहा कि इस साल का बजट भारत के विकसित देश बनने की चाहत को दर्शाता है। उन्होंने कहाकि बजट मजबूरी में पैदा हुआ ‘अभी नहीं तो कभी नहीं’ वाला अवसर नहीं है, बल्कि ये तैयारी और प्रेरणा से उपजा ‘हम तैयार हैं’ वाला पल है। वहीं, व्यापार सौदों पर पीएम मोदी ने कहा कि राजनीतिक स्थिरता, राजनीतिक पूर्वानुमान क्षमता ने भारत में निवेशकों का भरोसा बहाल किया ।

रक्षा बजट पर क्या कहा
प्रधानमंत्री मोदी ने 38 देशों के साथ एफटीए पर कहाकि मजबूत विनिर्माण, सेवा क्षेत्र, एमएसएमई भारत को मजबूती से व्यापार समझौतों पर बातचीत करने में मदद करते हैं। साथ ही उन्होंने कहाकि देश के रक्षा बलों की सहायता करने और उन्हें मजबूत करने के लिए सरकार को जो भी करना होगा, करेगी। रक्षा बजट में बढ़ोतरी का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहाकि सरकार की जिम्मेदारी है कि वह मौजूदा हालात के हिसाब से रक्षा क्षेत्र को आधुनिक बनाए। हमारे एफटीए (मुक्त व्यापार समझौते) का उद्देश्य वस्त्र, चमड़ा, रसायन, हस्तशिल्प, रत्न और अन्य क्षेत्रों में एमएसएमई के लिए बाजार पहुंच का विस्तार करना है।

यूपीए सरकार की गलतियों पर भी बोले
प्रधानमंत्री मोदी ने यूपीए सरकार के समय के ‘आर्थिक कुप्रबंधन’ की आलोचना की। उन्होंने कहाकि उन गलतियों ने भारत को आत्मविश्वास के साथ बातचीत करने की स्थिति में नहीं छोड़ा। संप्रग सरकार के दौरान बातचीत शुरू होती थी और फिर टूट जाती थी, लेकिन लंबी बातचीत के बावजूद कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाता था। पीएम मोदी ने आगे कहाकि: प्रधानमंत्री मोदी। सुधार सरकार की प्रतिबद्धता है, जिसे उसने अपने शब्दों और भावना में प्रदर्शित किया है। अगले चरण के आर्थिक परिवर्तन के लिए निजी क्षेत्र महत्वपूर्ण, उनसे निर्णायक प्रतिक्रिया देने का अनुरोध है।

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने तय कर लिया है कि भारत 2047 तक विकसित राष्ट्र बनने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य की दिशा में विकास के अगले चरण में प्रवेश करने के लिए तैयार है? मोदी ने कहाकि महामारी के बाद की विश्व व्यवस्था भारत के लिए नए द्वार खोल रही है, जिसमें देश व्यापार और नवाचार में नयी दिल्ली के साथ साझेदारी करने के लिए उत्सुक हैं। उन्होंने कहाकि हमारे पास एक युवा और कुशल आबादी है। हम कम मुद्रास्फीति और व्यापक आर्थिक स्थिरता के साथ मजबूत विकास पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हमारे युवा अंतरिक्ष, खेल और स्टार्टअप जैसे विविध क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का परिचय दे रहे हैं। हमने राजनीतिक स्थिरता और सुधार-केंद्रित नीतियां सुनिश्चित की हैं।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra
दीपक मिश्र मीडिया इंडस्ट्री में करीब 17 साल का अनुभव रखते हैं। खेल, सिनेमा और राजनीति पर प्रमुखता से काम किया है। खासतौर पर खेल की खबरों से जुनून की हद तक मोहब्बत है। 2011 में क्रिकेट वर्ल्ड कप और 2014 में फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप प्रमुखता से कवर कर चुके हैं। फोटोग्राफी और मोबाइल वीडियो स्टोरी के साथ-साथ पॉडकास्ट में विशेष रुचि रखते हैं। दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट के साथ काम करते हुए कई वीडियो स्टोरीज पर काम किया। इसी दौरान आईपीएल पर पॉडकास्ट के साथ एक अन्य पॉडकास्ट ‘शहर का किस्सा’ भी कर चुके हैं। पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद आज अखबार के साथ पत्रकारिता की शुरुआत हुई। इसके बाद दैनिक जागरण-आई नेक्स्ट और पत्रिका अखबार में काम किया है। आई नेक्स्ट की डिजिटल विंग में काम करते हुए कई नए और रोचक प्रयोग किए। लाइव हिन्दुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
;;;