
कांग्रेस 6-7 गलतियां करती रही, स्कूलों के नाम पर कहां बना नियम; पढ़िए शाम की टॉप-5 खबरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी में कांग्रेस पर निशाना साधा। वहीं, महाराष्ट्र सरकार ने पात्रता के बिना स्कूलों के इंटरनेशनल या ग्लोबल शब्दों के प्रयोग पर रोक लगा दी है। पढ़िए शाम की पांच बड़ी खबरें...
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 'कांग्रेस की सरकारों ने असम और पूर्वोत्तर को विकास से दूर रखने का जो पाप किया था उसका बहुत बड़ा खामियाजा देश की एकता, सुरक्षा, अखंडता को उठाना पड़ा। महाराष्ट्र सरकार ने पात्रता के बिना स्कूलों के इंटरनेशनल या ग्लोबल शब्दों के प्रयोग पर रोक लगा दी है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र में स्कूल अब अपने नाम में ‘अंतर्राष्ट्रीय’ या ‘वैश्विक’ जैसे शब्दों का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। पढ़िए शाम की पांच बड़ी खबरें...
कांग्रेस गलतियां करती रही, मोदी एक-एक करके सुधार रहा; क्या बोले PM
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने असम के गुवाहाटी में शनिवार को जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, 'कांग्रेस की सरकारों ने असम और पूर्वोत्तर को विकास से दूर रखने का जो पाप किया था उसका बहुत बड़ा खामियाजा देश की एकता, सुरक्षा, अखंडता को उठाना पड़ा। कांग्रेस की सरकारों में हिंसा का दौर दशकों तक फलता-फूलता रहा। हम केवल 10-11 वर्षों में उसे खत्म करने की ओर बढ़ रहे हैं। पूर्वोत्तर में जो जिले हिंसाग्रस्त माने जाते थे, आज वह आकांक्षी जिलों के रूप में विकसित हो रहे हैं।' पढ़ें पूरी खबर
जलाने के बाद उसके सिर और... बांग्लादेश में मारे गए हिंदू युवक के पिता ने बताया
बांग्लादेश में उस्मान हादी की हत्या के बाद हिंसा भड़क गई और हालात बेकाबू हो गए। इस दौरान, एक हिंदू युवक दीपू चंद्र दास की भीड़ ने सरेआम जलाकर हत्या कर दी। भीड़ ने पहले उसकी पिटाई की और कपड़े उतार दिए, फिर एक चौराहे पर लगे पेड़ से उसे बांधकर शव को आग लगा दी। दास के पिता ने इस पूरी घटना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि भीड़ ने बेटे को केरोसीन से आग के हवाले करने के बाद जले हुए सिर और धड़ को बाहर बांध दिया था। पढ़ें पूरी खबर
स्कूलों के नाम में न लगाएं ग्लोबल या इंटरनेशनल, इस राज्य में सरकारी नियम
महाराष्ट्र सरकार ने पात्रता के बिना स्कूलों के इंटरनेशनल या ग्लोबल शब्दों के प्रयोग पर रोक लगा दी है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक महाराष्ट्र में स्कूल अब अपने नाम में ‘अंतर्राष्ट्रीय’ या ‘वैश्विक’ जैसे शब्दों का प्रयोग नहीं कर सकेंगे। जब तक कि वे विदेशों में परिसर का होना अथवा अंतर्राष्ट्रीय पाठ्यक्रम प्रदान करना जैसे कुछ विशिष्ट पात्रता मानदंडों को पूरा न करें । इस निर्णय का उद्देश्य अभिभावकों के बीच भ्रम को रोकना और शिक्षा क्षेत्र में पारदर्शिता सुनिश्चित करना है। पढ़ें पूरी खबर
यूट्यूबर अनुराग ने दुबई में भी बनाई अकूत संपत्ति, ईडी की रेड में क्या-क्या मिला?
सोशल मीडिया पर ऐशो-आराम भरी जिंदगी दिखाने वाला उन्नाव का यूट्यूबर अनुराग द्विवेदी ने भारत की विदेशों में भी अकूत संपत्ति बनाई थी। उसने दुबई में करोड़ों की कई प्रॉपर्टियां खरीद रखी हैं। ईडी की रेड में कई और चौंकाने वाले मामले सामने आए हैं। ईडी के रेड में यूट्यूबर अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी तथा मनी लॉन्ड्रिंग के बड़े नेटवर्क से जुड़ा पाया गया है। पढ़ें पूरी खबर
ईशान किशन की यूं ही नहीं हुई टीम इंडिया में 'सीधी' एंट्री, जानिए क्या है प्लान
T20 World Cup 2026 के लिए टीम इंडिया में बाएं हाथ के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन की सीधी एंट्री हुई है। इस मेगा इवेंट से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली जाने वाली टी20 सीरीज में भी वे भारतीय टीम का हिस्सा होंगे। अब सवाल ये है कि आखिर एकाएक उनको टीम इंडिया में टी20 विश्व कप जैसे बड़े टूर्नामेंट के लिए जगह कैसे मिल गई? इसका जवाब अगर आपको चाहिए तो आपको तीन बड़े फैक्टर्स को समझना होगा, जो कि टीम मैनेजमेंट का एक तरह से मास्टर प्लान है। पढ़ें पूरी खबर





