Hindi NewsIndia NewsPM Modi expresses concern over health of former Bangladesh PM Khaleda Zia
बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया वेंटिलेटर पर, प्रधानमंत्री मोदी बोले- भारत हरसंभव मदद को तैयार

बांग्लादेश की पूर्व पीएम खालिदा जिया वेंटिलेटर पर, प्रधानमंत्री मोदी बोले- भारत हरसंभव मदद को तैयार

संक्षेप:

पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की हालत बहुत खराब है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय मेडिकल एक्सपर्ट उनके इलाज की निगरानी कर रहे हैं। यह जानकारी उनकी पार्टी के नेताओं ने सोमवार को दी।

Dec 01, 2025 10:41 pm ISTNiteesh Kumar भाषा
share Share
Follow Us on

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री बेगम खालिदा जिया के स्वास्थ्य पर गहरी चिंता जताई और हरसंभव सहायता की पेशकश की। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट किया, ‘बेगम खालिदा जिया के स्वास्थ्य के बारे में जानकर बहुत चिंतित हूं, जिन्होंने कई वर्षों तक बांग्लादेश के सार्वजनिक जीवन में योगदान दिया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने के लिए हमारी प्रार्थनाएं। भारत हरसंभव सहायता देने के लिए तैयार है।’ बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की अध्यक्ष खालिदा जिया को 23 नवंबर को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें सीने में संक्रमण की शिकायत थी, जिससे उनके हृदय और फेफड़े प्रभावित हुए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:नीरव मोदी, विजय माल्या समेत 15 लोग भगोड़ा घोषित; कितने करोड़ का पहुंचाया नुकसान

पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया की हालत बहुत खराब है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय मेडिकल एक्सपर्ट उनके इलाज की निगरानी कर रहे हैं। यह जानकारी उनकी पार्टी के नेताओं ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य जटिलताएं बढ़ने पर उन्हें कोरोनरी केयर यूनिट (CCU) में शिफ्ट किया गया था। बीएनपी उपाध्यक्ष एडवोकेट अहमद आजम खान ने एवरकेयर अस्पताल के बाहर संवाददाताओं से कहा, ‘उनकी (खालिदा जिया) हालत बहुत खराब है। पूरे देश से प्रार्थना करने का अनुरोध करने के अलावा और कुछ नहीं किया जा सकता।’

खालिदा जिया की सेहत पर ताजा अपडेट

बीएनपी महासचिव मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर ने भी पुष्टि की कि जिया की हालत गंभीर बनी हुई है। ढाका के अस्पताल में उनका इलाज जारी है, जहां स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय चिकित्सा विशेषज्ञ उनकी देखभाल में लगे हुए हैं। एक समाचार वेबसाइट ने उनके हवाले से कहा, ‘वह काफी बीमार हैं। पूरा देश उनके स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहा है। हमारे डॉक्टर हर संभव प्रयास कर रहे हैं। स्थानीय और विदेशी विशेषज्ञ उनके इलाज में लगे हुए हैं। वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रहे हैं।’ बीएनपी के वरिष्ठ संयुक्त महासचिव रुहुल कबीर रिजवी ने कहा कि 80 वर्षीय जिया की स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं आया है।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।