
पीएम मोदी ने राज्यसभा में चुनावी रैली की तरह भाषण दिया, आत्ममुग्धता दिखी: कांग्रेस
रमेश ने दावा किया, उनकी आत्ममुग्धता और डायलॉगबाज़ी के प्रति उनकी आसक्ति पूरे भाषण में साफ़ तौर पर दिखाई देती रही। प्रधानमंत्री मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत आज विश्व में पैदा हो रहीं चुनौतियों के समाधान के लिए आशा की किरण बना हुआ है और दुनिया एक नयी वैश्विक व्यवस्था की ओर आगे बढ़ रही है।
कांग्रेस ने गुरुवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यसभा में चुनावी रैली की तरह भाषण दिया, जिसमें उनकी आत्ममुग्धता और डायलॉगबाजी देखने को मिली। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने 'एक्स' पर पोस्ट किया, ''आज राज्यसभा में प्रधानमंत्री का एक और 97 मिनट का चुनावी रैली जैसा भाषण देखने को मिला। हमेशा की तरह यह भाषण गालियों और हमलों, तथ्यों की तोड़-मरोड़, नाटकीयता, इशारों और अपमानजनक टिप्पणियों से भरा था, और इसमें उनके हमेशा की तरह खुल्लमखुल्ला और बेशर्म झूठ भी शामिल थे।''
रमेश ने दावा किया, ''उनकी आत्ममुग्धता और डायलॉगबाज़ी के प्रति उनकी आसक्ति पूरे भाषण में साफ़ तौर पर दिखाई देती रही।'' प्रधानमंत्री मोदी ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत आज विश्व में पैदा हो रहीं चुनौतियों के समाधान के लिए आशा की किरण बना हुआ है और दुनिया एक नयी वैश्विक व्यवस्था की ओर आगे बढ़ रही है।
राज्यसभा में राष्ट्रपति अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि पंडित जवाहर लाल नेहरू और इंदिरा गांधी देश के लोगों को ही समस्या मानते थे और ''हम 140 करोड़ समाधान'' के साथ आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि विपक्षी दल के पास कोई योजना या दृष्टि नहीं थी; हम उनकी गलतियों को सुधारने में काफी समय लगा रहे हैं।
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष तथा राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने गुरुवार को कहा कि विपक्षी दल राज्यसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जवाब सुनना चाहते थे लेकिन भाजपा के लोगों ने सदन में कांग्रेस के उन नेताओं का अपमान किया है जिन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखी है। उन्होंने कहा कि आश्चर्य इस बात का है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपमान करने वालों को रोकने का प्रयास तक नहीं किया।
खरगे ने राज्यसभा में पीएम मोदी के राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव का जवाब देने के बाद संसद भवन परिसर में पत्रकारों से कहा कि भाजपा के लोगों ने पूर्व पंडित जवाहर लाल नेहरू तथा इंदिरा गांधी जैसे नेताओं का जिस तरह से अपमान किया है कांग्रेस उसकी निंदा करती है। उनका कहना था कि लोकसभा में चार दिन से गतिरोध चल रहा है और वहां विपक्ष के नेता को बोलने नहीं दिया जा रहा है। उनका कहना था कि विपक्ष प्रधानमंत्री का जवाब सुनना चाहता था लेकिन सरकार दो मिनट विपक्ष की बात सुनने को तैयार नहीं हुई इसलिए सभी दलों ने प्रधानमंत्री के जवाब के समय सदन से बहिर्गमन करने का निर्णय लिया।

लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी को मीडिया में एक दशक से भी ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं। मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत कई पुरस्कार जीते हैं।
और पढ़ें



