Hindi NewsIndia NewsPM Modi congratulates NDA workers for winning Goa zilla panchayat polls result
गोवा जिला पंचायत चुनावों में भाजपा की शानदार जीत, पीएम मोदी बोले- NDA के मेहनती कार्यकर्ताओं ने...

गोवा जिला पंचायत चुनावों में भाजपा की शानदार जीत, पीएम मोदी बोले- NDA के मेहनती कार्यकर्ताओं ने...

संक्षेप:

पीएम मोदी ने एनडीए कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि गोवा अच्छे शासन और प्रगतिशील राजनीति के साथ खड़ा है। उन्होंने पोस्ट किया, ‘गोवा की बहनों-भाइयों का भाजपा-एमजीपी परिवार को इतने मजबूत समर्थन के लिए धन्यवाद।’

Dec 22, 2025 09:36 pm ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

गोवा जिला पंचायत चुनावों में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने शानदार जीत हासिल की है। 50 सदस्यीय जिला पंचायत में भाजपा और उसके सहयोगी महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (MGP) की गठबंधन ने 30 सीटें जीतकर बहुमत हासिल है। कांग्रेस को 9 सीटें मिली हैं। गोवा फॉरवर्ड पार्टी, आम आदमी पार्टी और रेवोल्यूशनरी गोअंस पार्टी को 1-1 सीट पर संतोष करना पड़ा। इस जीत ने 2022 विधानसभा चुनावों में भाजपा के 20 सीटों के पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। मतदान 20 दिसंबर को बैलेट पेपर से हुआ था, जिसमें ईवीएम का इस्तेमाल नहीं किया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:बांग्लादेश में हिंदू की हत्या पर बंगाल में उबाल, कोलकाता में जमकर हुआ प्रदर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि गोवा अच्छे शासन और प्रगतिशील राजनीति के साथ खड़ा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, 'गोवा की बहनों-भाइयों का भाजपा-एमजीपी परिवार को इतने मजबूत समर्थन के लिए धन्यवाद। यह गोवा के विकास के लिए हमारे प्रयासों में नई ऊर्जा जोड़ेगा। हम इस खूबसूरत राज्य के लोगों के सपनों और आकांक्षाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारे मेहनती NDA कार्यकर्ताओं ने जमीन पर सराहनीय काम किया है, जिससे यह नतीजा आया।' पीएम मोदी ने इस जीत को अच्छे शासन और प्रगतिशील राजनीति का समर्थन बताया।

NDA की जीत पर जताई खुशी

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने भी एनडीए की जीत पर खुशी जताई और नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह मजबूत जनादेश डबल इंजन सरकार में लोगों के विश्वास को दर्शाता है, जो पीएम मोदी के गतिशील नेतृत्व में चल रही है। सावंत ने पार्टी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और जमीनी स्तर पर सशक्तिकरण व जन-केंद्रित शासन की प्रतिबद्धता की सराहना की। उन्होंने विश्वास जताया कि भाजपा नेतृत्व वाला गठबंधन सर्वांगीण विकास को गति देगा, पारदर्शी और जवाबदेह शासन को मजबूत करेगा। विकसित गोवा और विकसित भारत के लक्ष्य की ओर बढ़ेगा। यह चुनाव 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले अहम माने जा रहे थे, जो भविष्य की गठबंधन रणनीतियों को प्रभावित कर सकते हैं।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।