ऐतिहासिक जीत पर बधाई... पीएम मोदी ने सनाए ताकाइची को दी शुभकामनाएं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची को प्रतिनिधि सभा (निचले सदन) के चुनाव में उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी। रविवार को जापान में हुए संसदीय चुनाव में प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की पार्टी के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलना लगभग तय हो गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची को प्रतिनिधि सभा (निचले सदन) के चुनाव में उनकी 'ऐतिहासिक जीत' पर बधाई दी। रविवार को जापान में हुए संसदीय चुनाव में प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन को स्पष्ट बहुमत मिलना लगभग तय हो गया है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि सनाए ताकाइची जी, प्रतिनिधि सभा के चुनाव में आपकी ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई।
प्रधानमंत्री मोदी ने आगे कहा कि भारत-जापान की विशेष रणनीतिक एवं वैश्विक साझेदारी वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने विश्वास जताया कि आपके कुशल नेतृत्व में हम भारत-जापान मित्रता को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे। यह बधाई संदेश ऐसे समय में आया है जब एग्जिट पोल और शुरुआती रुझानों से संकेत मिल रहे हैं कि प्रधानमंत्री ताकाइची का सत्तारूढ़ गठबंधन जापान के निचले सदन के चुनाव में दो-तिहाई बहुमत के साथ ऐतिहासिक जीत हासिल करने की ओर अग्रसर है।
एलडीपी बहुमत के पार
जापान में प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची की पार्टी लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) ने रविवार को हुई मतगणना में अकेले ही 465 सीटों वाले निचले सदन में बहुमत (233 सीटें) का आंकड़ा पार कर लिया है। शुरुआती नतीजों के अनुसार एलडीपी को 271 से 311 के बीच सीटें मिलने का अनुमान है। एलडीपी ने अपनी सहयोगी जापान इनोवेशन पार्टी (इशिन) के साथ मिलकर दो-तिहाई से बहुत अधिक बहुमत हासिल कर लिया है।
हालांकि अभी तक अंतिम परिणामों की घोषणा नहीं हुई है लेकिन सीटों पर मिले स्पष्ट रूझानों और कई परिणामों से यह बात स्पष्ट हो चुकी है कि सुश्री तकाईची ने जोरदार ढंग से वापसी की है। माना जा रहा है कि इस जीत से उनके लिए टैक्स में कटौती और सैन्य खर्च बढ़ाने जैसे अहम फैसलों का रास्ता साफ हो गया है। चीन के साथ बढ़ते तनाव के बीच मिली इस जीत ने संसद में उनकी स्थिति को और मजबूत कर दिया है। अब वे बड़े नीतिगत बदलाव लागू करने की बेहतर स्थिति में हैं।
गौरतलब है कि सनाए ताकाइची जापान की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं। स्थानीय मीडिया के अनुसार एलडीपी ने संसद के निचले सदन की 465 सीटों में से करीब 328 सीटें जीत ली हैं। एलडीपी ने अकेले बहुमत के लिए जरूरी 233 सीटों का आंकड़ा पार कर लिया। इसके अलावा, गठबंधन सहयोगी इशिन के साथ मिलकर यह गठबंधन सुपर बहुमत हासिल करने की स्थिति में आ गया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति ने भी दे बधाई
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान में हुए संसदीय चुनाव को लेकर ट्वीट कर प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह चुनाव जापान के भविष्य के लिए बेहद अहम है। ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री ताकाइची ने एक सक्षम, मजबूत और दूरदर्शी नेतृत्व का प्रदर्शन किया है और वे अपने देश के प्रति सच्चे रूप से समर्पित हैं। उन्होंने यह भी बताया कि 19 मार्च को वे वाइट हाउस में उनका स्वागत करने के लिए उत्सुक हैं। इसके अलावा भी दुनियाभर के कई देशों ने उन्हें बधाई संदेश भेजे हैं।
लेखक के बारे में
Devendra Kasyapदेवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें


