Hindi NewsIndia NewsPM Modi and HM Shah in action after Delhi Red Fort Car blast, instructions given to IB Chief and NIA DG
दिल्ली धमाके के बाद ऐक्शन में PM मोदी और HM शाह; पुलिस कमिश्नर, IB चीफ, NIA को क्या निर्देश?

दिल्ली धमाके के बाद ऐक्शन में PM मोदी और HM शाह; पुलिस कमिश्नर, IB चीफ, NIA को क्या निर्देश?

संक्षेप: गृह मंत्री शाह ने मामले पर IB चीफ से बात की है और NIA के डीजी के कई निर्देश दिए हैं। उन्होंने द्लिली पुलिस कमिश्नर से भी बात कर ना सिर्फ घटना की जानकारी ली बल्कि आगे की कार्रवाई पर चर्चा की है।

Mon, 10 Nov 2025 10:05 PMPramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Delhi Car Blast: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के काफी व्यस्त इलाके में लाल किला के पास सोमवार की शाम करीब 6.55 बजे एक कार में हुए धमाके से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि घायलों की संख्या 24 बताई जा रही है। सभी घायलों को लोकनारायण जयप्रकाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दिल्ली पुलिस फिलहाल मामले की सघन जांच कर रही है। इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धमाके के बाद की स्थिति पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात कर जायजा लिया है। सरकार के सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्री शाह ने प्रधानमंत्री को मामले के सभी पहलुओं से अवगत कराया है और आगे की कार्रवाई पर चर्चा की है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

दूसरी तरफ गृह मंत्री शाह ने मामले पर IB चीफ से बात की है और NIA के डीजी के कई निर्देश दिए हैं। उन्होंने दिल्ली पुलिस कमिश्नर से भी बात कर ना सिर्फ घटना की जानकारी ली बल्कि आगे की कार्रवाई पर चर्चा की है। गृह मंत्री ने CRPF डीजी को भी निर्देश दिए हैं। सूत्रों ने बताया है कि NSG को भी मौके पर एक टीम भेजने के निर्देश दिए गए हैं। ताकि घटना की बारीकी से और सघन जांच की जा सके। अभी तक आधिकारिक रूप से बम से या किसी विस्फोटक का इस्तेमाल कर ब्लास्ट की पुष्टि नहीं की गई है।

ये भी पढ़ें:LIVE: दिल्ली में लाल किले के पास कार धमाका, 10 की मौत; पूरे देश में हाई अलर्ट

NIA की टीम घटनास्थल पर पहुंची

इस बीच, राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (NIA) की एक टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि भीड़भाड़ वाले इलाके में व्यस्त समय में हुए विस्फोट के कारण आसपास मौजूद कई वाहनों में आग लग गई, जबकि कई की खिड़कियों के शीशे टूट गए। चांदनी चौक व्यापारी संघ की ओर से साझा किए गए वीडियो में विस्फोट का भयावह मंजर देखा जा सकता है। इस वीडियो में एक शव एक वाहन पर पड़ा हुआ दिखाई दे रहा है। एक अन्य वीडियो में सड़क पर एक शव पड़ा हुआ नजर आ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट स्थल के पास शवों के अंग बिखरे हुए दिखाई दे रहे थे।

हाई अलर्ट पर दिल्ली

विस्फोट के बाद दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर के लिए हाई अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली अग्निशमन सेवा के मुताबिक, दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर भेजी गई हैं और पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी है। दमकल अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के कारण लगी आग पर देर शाम 7.29 बजे तक काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया, “आग में छह कारें, दो ई-रिक्शा और एक ऑटोरिक्शा जलकर खाक हो गए।” प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि कई मीटर दूर खड़े वाहनों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। उन्होंने बताया कि धमाके की आवाज आईटीओ तक भी सुनी गई।

ये भी पढ़ें:लाल किले के पास धमाके के बाद कैसा था मंजर, उड़ गए परखच्चे; VIDEO में देखें

जलती कार से उठती रहीं लपटें

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “विस्फोट लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर-एक के पास खड़ी एक कार में हुआ। इसकी तीव्रता काफी अधिक थी। इसमें कई लोगों के घायल होने की आशंका है।” विस्फोट के दृश्यों में जलती हुई कारों से आग की लपटें और धुआं उठता दिखाई दिया। घटना में घायल एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि विस्फोट एक कार, संभवतः स्विफ्ट कार, में हुआ। उसने कहा, “मेरे ऑटो के सामने एक स्विफ्ट कार थी। उस कार में कुछ ऐसा था, जिसमें अचानक विस्फोट हो गया।”एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, “मैं गुरुद्वारे में था, तभी मैंने एक तेज आवाज सुनी। आवाज इतनी तेज थी कि हम समझ ही नहीं पाए कि यह किस चीज की है।” उसने बताया, “विस्फोट के कारण आसपास खड़े कई वाहनों के परखच्चे उड़ गए।”

Pramod Praveen

लेखक के बारे में

Pramod Praveen
भूगोल में पीएचडी और पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातकोत्तर उपाधि धारक। ईटीवी से बतौर प्रशिक्षु पत्रकार पत्रकारिता करियर की शुरुआत। कई हिंदी न्यूज़ चैनलों (इंडिया न्यूज, फोकस टीवी, साधना न्यूज) की लॉन्चिंग टीम का सदस्य और बतौर प्रोड्यूसर, सीनियर प्रोड्यूसर के रूप में काम करने के बाद डिजिटल पत्रकारिता में एक दशक से लंबे समय का कार्यानुभव। जनसत्ता, एनडीटीवी के बाद संप्रति हिन्दुस्तान लाइव में कार्यरत। समसामयिक घटनाओं और राजनीतिक जगत के अंदर की खबरों पर चिंतन-मंथन और लेखन समेत कुल डेढ़ दशक की पत्रकारिता में बहुआयामी भूमिका। कई संस्थानों में सियासी किस्सों का स्तंभकार और संपादन। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।