पंजाब-दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, बांग्लादेश चुनाव से पहले अमेरिका की चेतावनी; टॉप-5

Feb 11, 2026 06:44 pm ISTDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

अमृतसर में स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल ने पाकिस्तान समर्थित एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। छापेमारी में एक रिमोट कंट्रोल आईईडी, विदेशी पिस्तौल और बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस बरामद हुए। पढ़ें आज की बड़ी खबरें…

पंजाब-दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम, बांग्लादेश चुनाव से पहले अमेरिका की चेतावनी; टॉप-5

Top News Today: अमृतसर में स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल ने पाकिस्तान समर्थित एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। छापेमारी में एक रिमोट कंट्रोल आईईडी, विदेशी पिस्तौल और बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस बरामद हुए। वहीं, बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने वाले आम चुनाव से ठीक 24 घंटे पहले अमेरिकी सांसदों और विशेषज्ञों ने गंभीर चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि यह मतदान प्रक्रिया न स्वतंत्र है और न ही निष्पक्ष। पढ़ें आज की बड़ी खबरें...

बेबुनियाद आरोप लगाने की आदत, राहुल गांधी पर हरदीप पुरी

केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को एपस्टीन फाइल्स में अपना नाम आने पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर पलटवार किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे बदनाम अमेरिकी फाइनेंसर जेफरी एपस्टीन से सिर्फ 'कुछ मौकों पर प्रतिनिधिमंडल के सदस्य के रूप में' मिले थे और उनके साथ मात्र एक ईमेल का आदान-प्रदान हुआ था। मंत्री ने कहा कि राहुल गांधी को बेबुनियाद आरोप लगाने की पुरानी आदत है। पढ़ें पूरी खबर...

राहुल गांधी के 'देश बेचने' वाले आरोपों पर किरेन रिजिजू का पलटवार

लोकसभा में बुधवार को केंद्रीय बजट पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला और कहा कि इस सरकार ने देश को बेच दिया है। उन्होंने अमेरिका के साथ ट्रेड डील को 'होलसेल सरेंडर' करार दिया और दावा किया कि यह समझौता बराबरी की शर्तों पर नहीं हुआ। कांग्रेस सांसद ने कहा कि भारत-अमेरिका समझौते में किसानों के हितों को कुचल दिया गया, जैसा किसी पूर्व प्रधानमंत्री ने नहीं किया और आगे भी कोई नहीं करेगा। पढ़ें पूरी खबर...

पंजाब-दिल्ली को दहलाने की साजिश नाकाम

अमृतसर में स्टेट स्पेशल ऑपरेशंस सेल ने पाकिस्तान समर्थित एक आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। छापेमारी में एक रिमोट कंट्रोल आईईडी, विदेशी पिस्तौल और बड़ी संख्या में जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस आईईडी का इस्तेमाल पंजाब, दिल्ली समेत कई राज्यों में हमलों के लिए होने वाला था। सुरक्षा एजेंसियों की सतर्कता से साजिश समय रहते नाकाम हो गई। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। डीजीपी गौरव यादव ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की कि बरामद हथियार और विस्फोटक सामग्री सीमा पार से पाकिस्तान की ओर से भेजी गई थी। पढ़ें पूरी खबर...

सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता SSP ऑफिस के बाहर धरने पर

दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता ने बुधवार को अपनी मांगों को लेकर मानसा के SSP ऑफिस के बाहर घंटों धरना दिया। उन्होंने तीन डिजिटल मार्केटिंग प्रमोटर्स के खिलाफ अनसुलझे फाइनेंशियल विवाद पर पुलिस की लापरवाही का आरोप लगाया है। माता-पिता का कहना है कि उन्हें बेटे की कमाई से दूर रखा जा रहा है। इससे पहले बलकौर सिंह और चरण कौर अपने दो साल के बेटे के साथ जिला पुलिस मुख्यालय पहुंचे थे। पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जवाब नहीं आया है। पढ़ें पूरी खबर...

बांग्लादेश चुनाव से 24 घंटे पहले अमेरिका की कड़ी चेतावनी

बांग्लादेश में 12 फरवरी को होने वाले आम चुनाव से ठीक 24 घंटे पहले अमेरिकी सांसदों और विशेषज्ञों ने गंभीर चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा कि यह मतदान प्रक्रिया न स्वतंत्र है और न ही निष्पक्ष। सोमवार को रेबर्न हाउस ऑफिस बिल्डिंग में हिंदू एक्शन और कोहना (उत्तरी अमेरिका के हिंदुओं का गठबंधन) द्वारा आयोजित ब्रीफिंग में 100 से अधिक लोग शामिल हुए, जिनमें कांग्रेस स्टाफ, राजनयिक, पत्रकार, शिक्षाविद और प्रवासी बांग्लादेशी हिंदू थे। मुख्य वक्ता विदेश नीति विशेषज्ञ माइकल रुबिन ने कहा कि धार्मिक स्वतंत्रता का हनन अक्सर किसी देश के लोकतंत्र के पतन का पहला संकेत होता है। पढ़ें पूरी खबर...

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।

और पढ़ें

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।