रनवे पार कर सड़क पर वाहनों को रौंदता चला गया विमान, लग गई भीषण आग; कई मौतें

एपी
Follow us on Google News
share

मियामी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां अमेजन का एक विमान रनवे क्रॉस करके सड़क पर पहुंच गया। यह कई वाहनों से टकराया और फिर आग लग गई।

अमेजन का एक मालवाहक विमान रविवार को मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर रनवे से बाहर निकल गया। इसके बाद विमान ने कुछ वाहनों को टक्कर मार दी और फिर उसमें आग लग गई, जिससे कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। मियामी-डेड काउंटी के अधिकारियों ने एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि प्यूर्टो रिको के सैन जुआन से आया यह विमान अपराह्न करीब दो बजे यहां उतरने के बाद रनवे से आगे निकल गया।

पांच मौत, कई घायल

उन्होंने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हुई, तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए और दो अन्य लोगों को अपेक्षाकृत कम गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया। मियामी के अधिकारियों ने कहा कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि मारे गए लोग विमान में सवार थे या उन वाहनों में, जिनसे विमान टकराया।

आसमान में छाया काला धुआं

मियामी-डेड बचाव अग्निशमन प्रमुख रे जडाल्ला ने बताया कि हादसे के बाद आसमान में घना काला धुआं छा गया। पायलट और सह-पायलट कॉकपिट में फंस गए थे, जबकि कुछ लोग कारों के अंदर फंसे हुए थे। एजेंसी ने बताया कि एक अन्य व्यक्ति एक वाहन के नीचे फंस गया था।

विमान से रिसता रहा फ्यूल

इस हादसे के कारण मियामी के व्यस्त हवाई अड्डे पर दोपहर के समय उड़ानें भी रोक दी गईं। जडाल्ला ने बताया कि हादसे के कई घंटे बाद भी विमान से ईंधन का रिसाव हो रहा था, जिससे दमकलकर्मी निपटने में जुटे थे। यह उड़ान नॉर्थ कैरोलाइना स्थित मालवाहक विमानन कंपनी 21 एयर द्वारा संचालित की गई थी। उड़ान पर नजर रखने वाली वेबसाइट फ्लाइटरडार24 के अनुसार, 32 साल पुराने बोइंग 767 विमान को मूल रूप से यात्रियों को ले जाने के लिए बनाया गया था। इसने दो दशक से अधिक समय तक कई विमानन कंपनियों के लिए उड़ान भरी, जिसके बाद 2015 में इसे मालवाहक विमान में बदल दिया गया।

राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड ने बताया कि वह जांच के लिए मियामी में एक टीम भेज रहा है। इस टीम का नेतृत्व बोर्ड की अध्यक्ष जेनिफर होमेंडी करेंगी। अमेजन ने एक बयान में कहा कि वह किसी भी जांच में सहयोग के लिए तैयार है। कंपनी ने कहा, ''हमें यह जानकर बेहद दुख हुआ कि मियामी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हुई घटना में पांच लोगों की जान चली गई। इस हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों, उनके प्रियजनों और इस दुखद घटना से प्रभावित सभी लोगों के प्रति हमारी गहरी संवेदनाएं हैं।'

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरनवे पार कर सड़क पर वाहनों को रौंदता चला गया विमान, लग गई भीषण आग; कई मौतें