फुकेट हादसे के बाद एयर इंडिया के पायलट पर गिरी गाज, चली गई नौकरी; क्या बताई वजह

हिन्दुस्तान टीम
Follow us on Google News
share

एयर इंडिया ने 4 अगस्त को फुकेट से आने वाले विमान के 300 फीट तक आसमान में नीचे आने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए पायलट को बर्खास्त कर दिया है। 

Air India
फुकेट से दिल्ली आते वक्त विमान हवा में 300 फीट नीचे गिर गया था।

एयर इंडिया ने चार अगस्त को फुकेट-दिल्ली उड़ान दुर्घटना मामले में मुख्य पायलट को बर्खास्त कर दिया है। विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) की शुक्रवार सुबह जारी प्राथमिक रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की गई। उड़ान संख्या एआई 2379 फुकेट से दिल्ली आते समय हवा में 300 फीट नीचे गिर गया था। उस घटना में 24 लोग घायल हो गए थे। दिल्ली में लैंडिंग के बाद नशीले पदार्थों की जांच में मुख्य पायलट की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी। एयरलाइंस ने एक्स पोस्ट में कहा कि सुरक्षा, फिटनेस, नियामकीय अर्हताओं के मामले में जीर-टॉलरेंस नीति के तहत पायलट को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया गया है।

टर्बुलेंस नहीं, तकनीकी गड़बड़ी से डगमगाया था विमान

एयर इंडिया का विमान टर्बुलेंस की वजह से नहीं, बल्कि तकनीकी गड़बड़ी की वजह से डगमगाया था। एएआईबी ने रिपोर्ट में विमान में कई स्तर पर तकनीकी गड़बड़ी की तरफ इशारा किया है। नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) को उचित कार्रवाई करने की सिफारिश की गई। उड़ान के दौरान विमान के तीनों हाइड्रोलिक सिस्टम में कुछ ही सेकंड के अंतराल में दबाव कम होने का पता चला। इसके बाद ऑटोपायलट बंद हो गया और विमान की ऊंचाई में अचानक बदलाव आया। हालांकि, हाइड्रोलिक सिस्टम कुछ ही सेकंड में दोबारा काम करने लगे और विमान सुरक्षित रूप से दिल्ली पहुंच गया।

स्पाइसजेट विमान हादसे के समय विमान में सीट बेल्ट का संकेत बंद था। इसी वजह से कुछ यात्री और केबिन क्रू घायल हो गए। कैबिन सुपरवाइजर ने कॉकपिट क्रू को इसकी जानकारी दी। पायलटों ने दिल्ली जाने का फैसला किया और रास्ते में नजदीकी एयरपोर्ट पर विमान उतारने के बजाय उड़ान जारी रखी।

दिल्ली एयर ट्रैफिक कंट्रोल से मेडिकल प्राथमिकता मांगी गई। विमान ने भारतीय समयानुसार करीब 11 बजे दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। एयरपोर्ट पर 20 यात्रियों और चार केबिन क्रू समेत कुल 24 लोगों को तत्काल चिकित्सा सहायता दी गई।

जांच में पायलट के नॉन-नेगेटिव परिणाम

रिपोर्ट का गंभीर पहलू पायलट-इन-कमांड के साइको-एक्टिव पदार्थ जांच से जुड़ा है। रिपोर्ट बताती है दिल्ली पहुंचने के बाद दोनों पायलटों का ब्रीथ एनालाइजर टेस्ट किया गया, जिनकी रिपोर्ट सामान्य थी। दोनों के साइको-एक्टिव पदार्थों की जांच की गई। पायलट-इन-कमांड का प्रारंभिक नमूना नॉन-नेगेटिव पाया गया, जिसे बाद में दोनों पायलटों के रक्त के नमूने लेकर प्रयोगशाला में भेजे गए। इसमें पायलट-इन-कमांड का परिणाम पॉजिटिव रहा, जबकि को-पायलट की दोनों जांच नकारात्मक थीं। एएआईबी ने विमान के फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर से डेटा हासिल कर लिया है। विमान के हाइड्रोलिक सिस्टम से जुड़े कुछ हिस्से और हाइड्रोलिक फ्लूड के नमूने भी जांच के लिए लिए गए हैं।

श्रीनगर हवाई अड्डे पर खंभे से टकराया इंडिगो का विमान

नवी मुंबई से श्रीनगर के बीच संचालित इंडिगो का विमान शुक्रवार को श्रीनगर हवाई अड्डे पर पार्किंग के दौरान एक खंभे से टकरा गया। हादसे में विमान को नुकसान पहुंचा, लेकिन किसी यात्री या चालक दल के सदस्य के घायल होने की सूचना नहीं है। एएआई ने कहा कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत संबंधित अधिकारी घटना के कारणों की जांच करेंगे।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsफुकेट हादसे के बाद एयर इंडिया के पायलट पर गिरी गाज, चली गई नौकरी; क्या बताई वजह