'सूर्यकांत इस्तीफा दो...' पोस्ट पर कानूनी लड़ाई, सुप्रीम कोर्ट में दायर हुई याचिका; फंस गई कांग्रेस?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल हुई है। इसमें कांग्रेस पार्टी पर अवमानना की कार्रवाई की मांग की गई है। वजह है मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ कांग्रेस की केरल इकाई का एक सोशल मीडिया पोस्ट। याचिका में राजनीतिक दलों को जजों को निशाना बनाने वाले अभियान चलाने से रोकने के नियम बनाने की भी गुजारिश की गई है।

CJI Suryakant
कांग्रेस की पोस्ट पर अवमानना कार्रवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर

सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को निशाना बनाकर की गई सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कांग्रेस और अन्य राजनीतिक नेताओं के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्रवाई शुरू करने संबंधी एक याचिका दायर की गई है। इसके साथ ही याचिका में लंबित मामलों को लेकर राजनीतिक दलों के न्यायाधीशों पर सार्वजनिक रूप से दबाव बनाने से रोकने के लिए दिशा-निर्देश तय करने का भी अनुरोध किया गया है।

यह याचिका वकील दिगंत मिश्रा, दिव्यांश बिष्ट, आशीष गोपाल गर्ग और श्वेता गर्ग ने दायर की है। इस मामले में केंद्र सरकार, कांग्रेस, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, राज्य सभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे, केरल कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को प्रतिवादी बनाया गया है।

याचिका में केरल कांग्रेस इकाई के 12 अक्टूबर को की गई एक पोस्ट का हवाला दिया गया है, जिसमें कहा गया था कि प्रिय सूर्यकांत, अगर कानून-व्यवस्था आपके अधिकार क्षेत्र में नहीं है, तो अभी इस्तीफा दे दें। हम आपका विकल्प ढूंढ लेंगे जो इसे संभाल सके। याचिका में कहा गया है कि इस पोस्ट का मकसद एक वर्तमान मुख्य न्यायाधीश पर दबाव बनाना था, जिन्होंने न्यायालय कक्ष के बाहर विचाराधीन मामलों पर चर्चा करने से इनकार कर दिया था। याचिका में उसी शाम महुआ मोइत्रा की एक पोस्ट का भी जिक्र किया गया है जिसमें लिखा था कि सूर्या स्पष्ट रूप से नहीं कर सकते। इसलिए हम करेंगे।

याचिका के अनुसार, संविधान के अनुच्छेद 121 और 124(4) न्यायाधीशों को हटाने की प्रक्रिया तय करते हैं, और लंबित मामलों के संबंध में किसी न्यायाधीश पर दबाव बनाने के लिए राजनीतिक अभियानों का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। याचिका में तर्क दिया गया है कि किसी राजनीतिक दल का मुख्य न्यायाधीश का 'विकल्प ढूंढने' की बात कहना न्यायिक नियुक्तियों की संवैधानिक प्रक्रिया के खिलाफ है।

इसमें सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन और सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड एसोसिएशन के मुख्य न्यायाधीश के इस्तीफे की मांगों की निंदा करने वाले प्रस्तावों का भी सहारा लिया गया है। अवमानना कार्रवाई के अलावा, याचिका में अदालतों के सामने लंबित मामलों को लेकर न्यायाधीशों या मुख्य न्यायाधीश को निशाना बनाने वाले राजनीतिक अभियानों के खिलाफ व्यापक सुरक्षात्मक उपायों की मांग की गयी है।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।

और पढ़ें

Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia News‘CJI इस्तीफा दो...’पोस्ट पर कानूनी लड़ाई, SC में दायर हुई याचिका, फंसी कांग्रेस?