Hindi NewsIndia NewsPeople started leaving during Karnataka CM Siddaramaiah speech angry CM said sit down
अरे! कहां जा रहे हो... अपने भाषण के दौरान लोगों के जाने से झल्लाए कर्नाटक CM

अरे! कहां जा रहे हो... अपने भाषण के दौरान लोगों के जाने से झल्लाए कर्नाटक CM

संक्षेप: कर्नाटक मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के भाषण के दौरान जब लोग उठकर जाने लगे तो उन्होंने खुद उन्हें टोका और बैठाया। इसके बाद सीएम ने अपने भाषण को जारी रखा। उन्होंने भाजपा पर वोट चोरी और झूठ बोलने का आरोप लगाया।

Mon, 10 Nov 2025 12:45 AMUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया के साथ रविवार को एक अजीब घटना हो गई। विजयनगर के कुडलिगी में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे मुख्यमंत्री के सामने ही कुछ लोग उनका भाषण छोड़कर जाने लगे। मुख्यमंत्री ने झल्लाते हुए उन लोगों को टोका और बैठने के लिए कहा, जिसके बाद वह लोग वहीं बैठ गए और फिर उनका पूरा भाषण सुना।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने जैसे ही अपना भाषण शुरू किया कई लोग जाने के लिए उठ खड़े हुए। मुख्यमंत्री यह देखकर बोल पड़े, "अरे, कहाँ जा रहे हो? बैठ जाओ!" लोग फिर अपने सीटों पर बैठ गए। दरअसल सिद्दारमैया ने कई नेताओं के बोलने के बाद बोलना शुरू किया था, तब तक कई लोगों को शायद देर होने लगी और वह उठकर जाने लगे थे। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से कांग्रेस कार्यकर्ता और समर्थक आए थे।

इस अवरोध के बाद सिद्धारमैया ने अपना भाषण जारी रखा। हालांकि, भाषण के दौरान जनता के साथ बात थोड़ी ऊपर नीचे होती रही। उन्होंने कहा, "हम हर घर को 200 यूनिट मुफ़्त बिजली दे रहे हैं। सच है या झूठ?" लोग हालांकि चुप रहे। मुख्यमंत्री ने पूछा, "आप हाथ क्यों नहीं उठा रहे हैं?" फिर भी कोई जवाब नहीं आया। पास बैठे पार्टी नेताओं की ओर मुड़कर उन्होंने कहा, "देखिए, आप नेता भी हाथ नहीं उठा रहे हैं!" उनकी टिप्पणी के बाद, नेताओं ने तुरंत हाथ उठाकर समर्थन जताया।

इसके बाद कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का भरपूर साथ दिया। मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा, “विपक्ष कहता है कि हमारे पास अपनी गारंटी के लिए पैसे नहीं हैं। फिर हजारों करोड़ रुपये कहाँ से आए? भाजपा झूठ बोलने में माहिर है। वे मतदाताओं के साथ धोखाधड़ी करके सत्ता में आए हैं। अगर उनमें जरा भी आत्मसम्मान है, तो उन्हें इस्तीफा देकर घर चले जाना चाहिए।” सिद्दारमैया ने भाजपा पर बड़े पैमाने पर चुनावी हेराफेरी का आरोप लगाते हुए कहा, "महादेवपुरा में, एक घर से 80 वोट कैसे हो सकते हैं? भाजपा सत्ता के बिना नहीं रह सकती। यह पानी से बाहर निकाली गई मछली के मरने जैसा है।"

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।