पेंशन को लेकर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, कहा- खेल के नियम बीच में नहीं बदल सकते
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने नौकरी के दौरान उपलब्ध नहीं होने का हवाला देकर कर्मचारी को निकालने के आदेश को गलत करार दिया। इस दौरान कोर्ट ने कहा कि खेल के नियम बीच में नहीं बदले है सकते।

एक कर्मचारी से सरकार ने लगभग 30 साल सेवाएं लीं और बाद में कह दिया कि ये पद तो था ही नहीं इसलिए आपको पेंशन नहीं दी जा सकती। इस पर हैरानी जताते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि सेवा ली है तो पेंशन देनी ही पड़ेगी। कोर्ट ने कहा है कि खेल के नियम बीच में बदले नहीं जा सकते।
मामला कुछ ऐसा है कि साल 1997 में कनिष्ठ लिपिक के दो सामान्य पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला गया। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार के बाद 31 जुलाई 1997 को चयन सूची में बालकृष्ण शर्मा का नाम दूसरे स्थान पर आया। इसके बाद 12 सितंबर 1997 को उसे नियुक्ति पत्र जारी किया गया और उन्होंने पीलीभीत जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय में कार्यभार संभाला।
करता रहा काम
चयन प्रक्रिया पूरी होने के दौरान ही उन 2 पदों में से एक पर मृतक आश्रित कोटे से नियुक्ति कर दी गई, जबकि मेरिट में प्रथम आए अभ्यर्थी को दूसरे पद पर रखा गया। इसके बाद विभाग ने तर्क दिया कि बालकृष्ण की नियुक्ति केवल अवकाश रिक्ति के तहत थी। इसलिए सितंबर 2000 में उसकी सेवा समाप्त कर दी गईं। बालकृष्ण ने इस फैसले को अदालत में चुनौती दी और इस दौरान वह काम भी करता रहा। पद से कथित रूप से हटाए जाने के बावजूद विभाग उससे सेवाएं लेता रहा।
देनी होगी पेंशन-HC
इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए हाईकोर्ट ने कहा कि किसी कर्मचारी से राज्य सरकार ने तीन दशकों तक लगातार सेवा ली हैं तो बाद में तकनीकी आधार या स्वीकृत पद न होने का हवाला देकर उसे सेवानिवृत्ति लाभों से वंचित नहीं किया जा सकता। कोर्ट ने कहा, “सेवानिवृत्ति लाभ पाने का अधिकार सेवा की अवधि से जुड़ा होता है, न कि केवल पद से”

