नरवणे की किताब पर दूसरी बार सफाई, बांग्लादेश में फिर खूनखराबा; शाम की टॉप-5 खबरें

Feb 10, 2026 07:10 pm ISTDeepak Mishra लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

पूर्व सेना प्रमुख जनरल की आत्मकथा पर प्रकाशक ने 24 घंटे के अंदर दूसरी बार सफाई पेश की है। वहीं, बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले में सोमवार को एक हिंदू व्यापारी की हत्या कर दी गई। बच्चों पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश जारी किया है। आज शाम की टॉप 5 खबरें...

नरवणे की किताब पर दूसरी बार सफाई, बांग्लादेश में फिर खूनखराबा; शाम की टॉप-5 खबरें

पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे की आत्मकथा ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच प्रकाशक पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने 24 घंटे के अंदर दूसरी बार सफाई पेश की है। वहीं, बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले में सोमवार को एक हिंदू व्यापारी की हत्या कर दी गई। बच्चों के लापता होने की खबरों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को निर्देश जारी किया है। पढ़िए आज शाम की टॉप 5 खबरें...

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पुस्तक तभी प्रकाशित मानी जाती है, जब…नरवणे की किताब पर पेंगुइन की दूसरी बार सफाई
पूर्व सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे की आत्मकथा ‘फोर स्टार्स ऑफ डेस्टिनी’ को लेकर जारी राजनीतिक विवाद के बीच प्रकाशक पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया ने 24 घंटे के अंदर दूसरी बार सफाई पेश की है। नए स्पष्टीकरण में प्रकाशक ने साफ शब्दों में कहा है कि किसी पुस्तक को तब तक ‘प्रकाशित’ नहीं माना जा सकता, जब तक वह सभी खुदरा माध्यमों पर बिक्री के लिए उपलब्ध न हो। पूरी खबर

मतदान से तीन दिन पहले खूनखराबा,बांग्लादेश में हिंदू व्यापारी की चाकू मारकर हत्या
बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले में सोमवार को एक हिंदू व्यापारी की हत्या कर दी गई। यह घटना देश में प्रधानमंत्री पद के लिए आम चुनाव के मतदान से ठीक तीन दिन पहले हुई है। मृतक की पहचान 62 वर्षीय सुसेन चंद्र सरकार के रूप में हुई है, जो पेशे से चावल का व्यापारी थे। रिपोर्ट के अनुसार, दुकान के अंदर ही उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। पूरी खबर

बच्चों के गायब होने के पीछे देशभर में कोई नेटवर्क तो नहीं, पता लगाए सरकार: SC
बच्चों के लापता होने की खबरों को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा है कि वह पता करे कि इसके पीछे कोई देशव्यापी नेटवर्क तो नहीं है। अदालत ने कहा कि आप देखें कि क्या पूरे देश में ऐसा कोई नेटवर्क है या फिर किसी राज्य में ही स्टेट लेवल पर ऐसा चल रहा है। बीते कुछ दिनों में बच्चों के गायब होने की खबरें काफी ज्यादा देखी गई थीं। जस्टिस बीवी नागरत्ना और जस्टिस उज्ज्ल भुइयां ने कहा कि यह पता लगाने की जरूरत है कि ऐसी घटनाओं के पीछे कोई एक ही पैटर्न है या फिर ऐसी घटनाओं में आपस में कोई संबंध नहीं है। पूरी खबर

गयाना की संसद में मंत्री ने हिंदी में विपक्ष को ललकारा, कौन हैं विकास रामकिसुन
विदेश में हिंदी का डंका तो कई बार बजता रहा है। लेकिन इस बार विदेश की संसद में भी हिंदी गूंजी है। मामला है गयाना का, जहां मंत्री ने विपक्ष को ललकार दिया। असल में विपक्षी सांसद ने कृषि राज्यमंत्री विकास रामकिसुन के हिंदी ज्ञान पर सवाल उठाया था। इसके बाद मंत्री ने शुद्ध हिंदी में विपक्षी सांसद को जवाब दिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बता दें कि गयाना में हिंदी काफी बोली जाती है। यहां की 31 फीसदी आबादी हिंदू है। पूरी खबर

न्यूजीलैंड ने पावरप्ले में निकाल दिया UAE का कचूमर, बनाया इस T20 WC का रिकॉर्ड
न्यूजीलैंड की टीम ने भले ही टीम इंडिया के खिलाफ पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज को 4-1 से गंवाया हो, लेकिन फिर से टी20 विश्व कप 2026 में टीम कमाल कर रही है। न्यूजीलैंड ने अपने पहले मैच में अफगानिस्तान को बुरी तरह से हराया था। वहीं, अगले मैच में यूएई के खिलाफ न्यूजीलैंड के ओपनर्स ने कमाल कर दिया और इस टी20 विश्व कप का पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। न्यूजीलैंड के ओपनर टिम सीफर्ट और फिन एलेन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी यूएई के खिलाफ की और 6 ओवर में बिना विकेट खोए 78 रन बनाए। पूरी खबर

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra

मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।

और पढ़ें
इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।