बंगाल के बाद दिल्ली में भी ममता की पार्टी को झटका, दो कमेटियों की छिनी अध्यक्षता; थरूर का क्या हुआ

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पश्चिम बंगाल में चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी के लिए झटके लगने का सिलसिला थम नहीं रहा। पहले तो उनकी पार्टी के कई सांसद और विधायक टूट गए। वहीं, शनिवार को टीएमसी से दो प्रमुख संसदीय समितियों की अध्यक्षता छिन गई।

TMC Chief Mamata Banerjee
ममता बनर्जी की पार्टी को लगा झटका।

पश्चिम बंगाल में चुनाव हारने के बाद ममता बनर्जी के लिए झटके लगने का सिलसिला थम नहीं रहा। पहले तो उनकी पार्टी के कई सांसद और विधायक टूट गए। वहीं, शनिवार को टीएमसी से दो प्रमुख संसदीय समितियों की अध्यक्षता छिन गई। बता दें कि राज्यसभा के सभापति सीपी राधाकृष्णन और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को कई संसदीय स्थायी समितियों का पुनर्गठन किया है। इसमें वाणिज्य संबंधी संसदीय समिति में टीएमसी की डोला सेन की जगह भाजपा के सुधांशु त्रिवेदी को नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, ममता की पार्टी के कीर्ति आजाद की जगह बागी धड़े की नेता काकोली घोष दस्तीदार को रसायन एवं उर्वरक संबंधी समिति की अध्यक्षता सौंपी गई है।

डीएमके को दो कमेटियां

नई जिम्मेदारियों के तहत द्रमुक को दो समितियों की अध्यक्षता मिली है। पार्टी के सांसद तिरुचि शिवा को उद्योग संबंधी समिति और के. कनिमोझी को खाद्य, उपभोक्ता मामले एवं सार्वजनिक वितरण संबंधी समिति का अध्यक्ष फिर नियुक्त किया गया है। भाजपा के प्रमुख सहयोगी दलों जनता दल-यू, शिवसेना और तेलुगु देशम पार्टी के नेताओं को भी विभिन्न संसदीय समितियों के अध्यक्ष पद पर बरकरार रखा गया है।

शशि थरूर पर भी मेहरबानी

कांग्रेस सांसद शशि थरूर को विदेश मामलों तथा चरणजीत सिंह चन्नी को कृषि संबंधी समितियों के अध्यक्ष पद पर फिर नियुक्त किया गया है। पार्टी नेता मुकुल वासनिक को शिक्षा, महिला, बाल एवं युवा मामलों संबंधी समिति तथा समाजवादी पार्टी के राम गोपाल वर्मा को स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संबंधी समिति का अध्यक्ष बरकरार रखा गया है।

भाजपा सांसद राधा मोहन सिंह को रक्षा संबंधी समिति का अध्यक्ष बनाया गया है जबकि जनता दल-यू के सांसद संजय कुमार झा को परिवहन, पर्यटन एवं संस्कृति संबंधी समिति तथा शिवसेना सांसद श्रीरंग बारणे को ऊर्जा संबंधी समिति के अध्यक्ष पद पर फिर नियुक्त किया गया है। भाजपा सांसद सुजीत कुमार ने पार्टी के ही बृज लाल का स्थान लेते हुए कार्मिक, लोक शिकायत, कानून एवं न्याय संबंधी समिति की अध्यक्षता संभाली है।

भाजपा नेता तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को कोयला, खान एवं इस्पात संबंधी समिति तथा राजीव प्रताप रूडी को जल संसाधन संबंधी समिति का अध्यक्ष फिर नियुक्त किया गया है। भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब वित्त संबंधी समिति और राधा मोहन दास अग्रवाल गृह मामलों संबंधी समिति के अध्यक्ष पद पर बने रहेंगे। भाजपा के निशिकांत दुबे को संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी संबंधी समिति तथा मेधा विश्राम कुलकर्णी को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन संबंधी समिति का अध्यक्ष बरकरार रखा गया है।

भाजपा के सुधीर गुप्ता ने पार्टी के ही सी. एम. रमेश का स्थान लेते हुए रेलवे संबंधी समिति की अध्यक्षता संभाली है। कांग्रेस के सप्तगिरि शंकर उलाका को ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज संबंधी समिति का अध्यक्ष फिर नियुक्त किया गया है।

Deepak Mishra

लेखक के बारे में

Deepak Mishra

मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।

आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।

यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।

जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।

अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबंगाल के बाद दिल्ली में भी ममता की पार्टी को झटका, दो कमेटियों की छिनी अध्यक्षता